News ajab gajab

  • Home
  • News ajab gajab
Call Directions Website Contact the business

News ajab gajab खबर की तह तक

24/09/2026

धर्मशाला लायंस क्लब की लीज रद्द, होने के बाद भी हो रहे बड़े आयोजन, क्लब ने नहीं चुकाया 61 लाख बकाया

:- तहसीलदार धर्मशाला को कब्जा लेने के आदेश जारी.....

23/09/2026

श्रीकांत शर्मा होगे हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी

22/09/2026

🙏 गुस्से में बोला गया झूठ, अब मांगनी पड़ी माफी! 🙏

सांसद हर्ष महाजन की पहल: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला 'स्ट्रैटेजिक रोड' का दर्जा।राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन के लगातार प...
22/09/2026

सांसद हर्ष महाजन की पहल: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला 'स्ट्रैटेजिक रोड' का दर्जा।

राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन के लगातार प्रयासों और पैरवी के परिणामस्वरूप चंबा से चुराह और किलाड़ (पांगी) जाने वाले अति महत्वपूर्ण मार्ग को रक्षा मंत्रालय द्वारा स्ट्रैटेजिक रोड (सामरिक मार्ग) के रूप में शामिल किया गया है।

जिम्मेदारी MoRTH और BRO के पास: इस सामरिक मार्ग के निर्माण और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) को सौंपी गई है, जिसका कार्य बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO) की देखरेख में किया जाएगा।

चंबा-किलाड़ मार्ग (जिसमें चैनी पास और नए पुल भी शामिल हैं) चुराह और पांगी जैसे अत्यंत दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी, आर्थिक गतिविधियों, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग को गति: सांसद हर्ष महाजन के प्रयासों से इससे पहले पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग को NHAI के अधीन लाया गया था। इस मार्ग (जिसमें कई पास, टनल और ब्रिज शामिल हैं) के लिए विस्तृत DPR बनाई जा रही है।

केंद्र सरकार की तरफ से हिमाचल प्रदेश को खानडुंती लामखागा दर्श-हरसिल सड़क और वांगतु मुड-अ‌ट्टारगु सड़क के निर्माण की सौगात भी मिली है।

श्री हर्ष महाजन ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

इन दोनों बड़े निर्णयों (चंबा-किलाड़ और पठानकोट-चंबा-भरमौर मार्ग) से आकांक्षी जिला चंबा और सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक-आर्थिक विकास को दीर्घकालिक गति और मजबूती मिलेगी।

नशे के सप्लायर चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई के लिए महिलाओ का ले रहे सहारापुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नूरपुर...
19/09/2026

नशे के सप्लायर चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई के लिए महिलाओ का ले रहे सहारा

पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नूरपुर-गग्गल न्यू फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां (बस स्टैंड के पास) CIA टीम कांगड़ा ने नाकाबंदी/चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो K10 टैक्सी (नंबर HP-01D-0743) की गहन तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसमें सवार तीन व्यक्तियों (*दो पुरुष व एक महिला*) के कब्जे से 67.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। CIA टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चिट्टा/हेरोइन व गाड़ी को पुलिस कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शाहपुर में ND&PS 1. अजय कुमार (उम्र 36 वर्ष), निवासी सौकणी दा कोट, ड़ाकघर खनियारा धर्मशाला।
2. देवी सिंह (उम्र 34 वर्ष), निवासी मजेठा ड़ाकघर सुनारा जिला चम्बा, जो लम्बे समय से जिला कांगड़ा में रह रहा है ।
3. संदीप कौर (उम्र 36 वर्ष), निवासी डुगरवाला, तरनतारन, अमृतसर (पंजाब)। अमृतसर (पंजाब)।

15/09/2026

🚨 बड़ी खबर: सरकारी गाड़ी वाले की गुंडागर्दी! लापरवाही पर सवाल पूछने वाले पत्रकार पर लगाया 'चिट्टा' बेचने का झूठा आरोप, DRO ने भी झाड़ा पल्ला। 🚗💨

14/09/2026

Apex हॉस्पिटल धर्मशाला से जुड़े मामले में क्या कहते है CMO धर्मशाला।साबित होने पर रद्द हो सकती है डिग्री, जानिए क्या कहते हैं नियम |

🚨🚨HPCA स्टेडियम के पास फुटबॉल ग्राउंड के रास्ते पर मिला खतरनाक मेडिकल कचरा। 🚨🚨             #हिमाचलप्रदेश
13/09/2026

🚨🚨HPCA स्टेडियम के पास फुटबॉल ग्राउंड के रास्ते पर मिला खतरनाक मेडिकल कचरा। 🚨🚨


#हिमाचलप्रदेश

सड़क सुरक्षा: ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर की दुर्घटना ने बढ़ाई चिंता, लापरवाही का दर्दनाक परिणाम 🚨🚧आज के समय में ऑनलाइन डिलीव...
08/09/2026

सड़क सुरक्षा: ब्लिंकिट डिलीवरी राइडर की दुर्घटना ने बढ़ाई चिंता, लापरवाही का दर्दनाक परिणाम 🚨🚧

आज के समय में ऑनलाइन डिलीवरी का काम तेजी से बढ़ रहा है और समय पर सामान पहुँचाने की होड़ में अक्सर डिलीवरी राइडर्स तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते नजर आते हैं। हाल ही में सामने आई इन तस्वीरों में एक सड़क हादसे का गंभीर मंजर दिखाई दे रहा है, जहां एक ब्लिंकिट (Blinkit) डिलीवरी राइडर दुर्घटना का शिकार हो गया है। दुर्घटना के बाद उसकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी है और अस्पताल में उसके पैर में आई गंभीर चोट का इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार और समय की पाबंदी का दबाव कई बार डिलीवरी कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालने पर मजबूर कर देता है, जिससे ऐसे दर्दनाक हादसे सामने आते हैं। यह तस्वीर इस बात की चेतावनी है कि काम की जल्दबाजी से ज्यादा कीमती इंसान की जान है। कंपनियों और राइडर्स दोनों को ही सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

The following content may contain graphic descriptions or visual elements that some viewers may find disturbing. Reader/Viewer discretion is advised.

इस सामग्री में ऐसे दृश्य या विवरण हो सकते हैं जो कुछ दर्शकों को आहत कर सकते हैं। दर्शकों/पाठकों की विवेकशीलता का अनुरोध है।

07/09/2026

नियम क्या सिर्फ आम जनता के लिए हैं? होटल इन्फिनिटी सेंट्रिक के बाहर फुटपाथ पर पार्क मिले वीआईपी और सरकारी वाहन! 🚨🚷🚷

Address

Democratic Republic Of The

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News ajab gajab posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News ajab gajab:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed media company?

Share