26/02/2026
इनरवा चौक बना 'जाम का अड्डा', प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल।कुछ माह पूर्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नतीजा 'शून्य' रहा। स्थानीय दबंगों ने न केवल नोटिस को ठंडे बस्ते में डलवा दिया, बल्कि चर्चा है कि अतिक्रमणकारियों से मोटी रकम की वसूली कर उन्हें अवैध कब्जा बनाए रखने का 'अभयदान' दे रखा है। आखिर किसकी शह पर अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं? क्या विभाग किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?