UNA HINDI

UNA HINDI The voice of "You"

05/08/2026

शाहगंज में भीषण सड़क हादसा: कार खाई में पलटी, 4 घायल; दो की हालत नाजुक

जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर आयारमानीस ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पारा...
05/08/2026

जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर आयारमानीस ढाबे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। पारा कमाल निवासी आतिफ पुत्र फैजान कार लेकर दुकान जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक से टकराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई।

हादसे में दिव्यांश, प्रिंश (पुत्र लाला, कौड़िया), राकेश (पुत्र रामजीत) और साहिल (पुत्र आतिश) घायल हुए। बाइक सवार खेतासराय की ओर काम के सिलसिले में जा रहे थे। दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आक्रोश में मारपीट की स्थिति भी बनी, जबकि घायल मदद के लिए चिल्लाते रहे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी शाहगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

01/08/2026

जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: अंतरजनपदीय हिस्ट्रीशीटर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव के मकान गिराने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोकजौनप...
31/07/2026

जौनपुर दूल्हा हत्याकांड में बड़ा मोड़, एनकाउंटर में मारे गए रवि यादव के मकान गिराने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई रोक

जौनपुर के बहुचर्चित दूल्हा हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए रवि यादव के मकान को गिराने की कार्रवाई पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। जस्टिस चन्द्र कुमार राय की सिंगल बेंच ने तहसीलदार के 4 जून 2026 और जिला मजिस्ट्रेट के 29 जून 2026 के बेदखली व हर्जाने संबंधी आदेशों के प्रभाव तथा क्रियान्वयन पर भी स्टे दिया है। याचिका रवि यादव के पिता ने दायर की थी। कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए इन आदेशों को फिलहाल लागू न करने का निर्देश दिया। यह फैसला 31 जुलाई 2026 को आया। इस से पहले प्रशासन मकान ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा था। हाईकोर्ट के इस आदेश से मामले में नया मोड़ आ गया है। अब अगली सुनवाई में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

भिवंडी के बालाजी नगर में कोहिनूर अपार्टमेंट के गिरने की दुखद घटना में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। सपा विधा...
31/07/2026

भिवंडी के बालाजी नगर में कोहिनूर अपार्टमेंट के गिरने की दुखद घटना में 9 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए। सपा विधायक आबु आसिम आजमी इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर सांत्वना दी। अस्पताल प्रबंधन से इलाज की व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिए।
आजमी ने सरकार से मांग की कि हादसे को गंभीरता से लिया जाए। यह इमारत पहले से खतरनाक घोषित थी और नोटिस भी जारी किया गया था, फिर भी लोगों को सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंचाया गया। अगर प्रशासन और महानगरपालिका समय पर कार्रवाई करती, तो कई जानें बचाई जा सकती थीं।
उन्होंने मृतक परिवारों को तुरंत आर्थिक सहायता, घायलों का सरकारी खर्च पर बेहतर इलाज, शहर की सभी जर्जर इमारतों का स्ट्रक्चरल ऑडिट, सुरक्षित पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों को न्याय और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।

गरीबी के बावजूद ईमानदारी की मिसाल: ई-रिक्शा ड्राइवर इमरान ने डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल मालिक को वापस लौटा दियाउत्तर प्रदे...
31/07/2026

गरीबी के बावजूद ईमानदारी की मिसाल: ई-रिक्शा ड्राइवर इमरान ने डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल मालिक को वापस लौटा दिया

उत्तर प्रदेश: ऐसे समय में जब मामूली फायदे के लिए भी लोग धोखा देने से नहीं हिचकते, एक गरीब ई-रिक्शा ड्राइवर इमरान ने अपनी ईमानदारी से सबका दिल जीत लिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इमरान को सफर के दौरान रास्ते में लगभग डेढ़ लाख रुपये की कीमत का सैमसंग मोबाइल फोन मिला। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने फोन अपने पास रखने या बेचने के बजाय तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में जमा कर दिया।

इसी दौरान फोन के मालिक की कॉल आने पर पुलिस ने उससे संपर्क किया और उसे थाने बुलाकर उसका कीमती मोबाइल सुरक्षित हालत में वापस कर दिया।

इमरान की असाधारण ईमानदारी से प्रभावित होकर पुलिस ने उन्हें थाने में विशेष रूप से सम्मानित किया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में इमरान की ईमानदारी और उच्च चरित्र की खूब प्रशंसा की जा रही है।

शाही पुल से एक 20 साल की युवती ने कूद कर दी जान।शव की तलाश जारी...युवती गुलर घाट की बतायी जा रही है.....
31/07/2026

शाही पुल से एक 20 साल की युवती ने कूद कर दी जान।
शव की तलाश जारी...
युवती गुलर घाट की बतायी जा रही है.....

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 31 जुलाई 2026 को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को आईबी अधिकार...
31/07/2026

दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत ने 31 जुलाई 2026 को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच लोगों को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा सुनाई। साल 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान 25 फरवरी को अंकित शर्मा की हत्या हुई थी। कोर्ट ने 13 जुलाई को ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, अनस और जावेद को दोषी ठहराया था, जबकि छह अन्य आरोपियों को बरी कर दिया। पुलिस ने फांसी की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उम्रकैद का फैसला दिया। सजा सुनकर सभी दोषी रो पड़े। आरोप है कि ताहिर हुसैन के नेतृत्व में भीड़ ने अंकित को निशाना बनाया, 51 वार किए और लाश नाले में फेंक दी। यह घटना ताहिर के घर के बाहर हुई थी। दोषी हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुखवर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेल में बं...
31/07/2026

उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का सख्त रुख

वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा साजिश मामले में जेल में बंद जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर नियमित जमानत के साथ-साथ अंतरिम जमानत की मांग पर भी जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 अगस्त को निर्धारित की गई है। इसी दिन सह-आरोपी शरजील इमाम की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होगी।

इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 4 जुलाई को यूएपीए के तहत दोनों की जमानत अर्जियां यह कहते हुए खारिज कर दी थीं कि सुप्रीम कोर्ट की बड़ी पीठ का फैसला अभी बाकी है। इसके बाद दोनों नेताओं ने उच्च न्यायालय का रुख किया। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुए इन दंगों में 50 से अधिक लोगों की जान गई थी। सितंबर 2020 से जेल में बंद उमर खालिद की याचिका पर अब 27 अगस्त की सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

31/07/2026

Address

Manama

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UNA HINDI posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share