25/04/2026
पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने जीत का भरोसा जताते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा "याद रखो कि आपमें इतनी क्षमता नहीं है कि हमें हरा सको। हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।
मैं बंगाल में पैदा हुई और बंगाल में ही मरूंगी। बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी। मुझे सत्ता नहीं चाहिए, मुझे दिल्ली में बीजेपी की बर्बादी चाहिए।" ममता बनर्जी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि जो लोग “बीजेपी के दलाल” की तरह काम कर रहे हैं, उनके नाम और लोकेशन तक नोट किए जा चुके हैं।
उनके इस बयान के बाद बंगाल की सियासत और तेज हो गई है, जहां सत्तारूढ़ All India Trinamool Congress और Bharatiya Janata Party के बीच टकराव लगातार बढ़ता दिख रहा है।