
28/03/2025
स्मृति सिन्हा भोजपुरी फिल्म करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव की भोजपुरी फिल्म “रंगीला बाबू” से की। इसके बाद उन्हें वर्ष 2009 की भोजपुरी फिल्म “प्यार बिना चैन कहा रे” में देखा गया। स्मृति सिन्हा को वर्ष 2013 की भोजपुरी फिल्म “साजन चले ससुराल” से काफी पहचान मिली। इसके बाद उन्हें वर्ष 2015 की भोजपुरी फिल्म “बंधन” में देखा गया। जिसके बाद तो स्मृति सिन्हा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया। जिसमें वर्ष 2012 की भोजपुरी फिल्म “सौगंध गंगा मैया के”, “देवरा पर मनवा डोले (2012)”, “प्यार झुकता नहीं (2013)”, “लाडली (2013)”, “प्रेम दीवानी (2013)”, “खून भरी मांग (2014)”, “प्रतिज्ञा 2 (2014)”, “सुहाग (2015)”, “दूध का क़र्ज़ (2016)”, “ये मोहब्बतें (2016)”, “साजन चले ससुराल 2 (2016)”, “परवरिश (2019)”, और “भाग खेसारी भाग (2019) जैसी फ़िल्में शामिल हैं।