19/02/2017
Rehbaremuslim.com
*हमेशा धर्म की राजनीति करने वाली सरकार अब खुलवा रही हैं भोपाल में कतल खाना, बीफ पर चिल्लाने वाले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान अब भोपाल मे भी खोलवा रहे है सबसे बड़ा कसाई खाना, रोज कटेंगे 500 पशु*
भोपाल -मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज चौहान खुद शाकाहारी हैं और उनकी पार्टी पशुहत्या की निंदा करती है। मगर भोपाल में उन्होंने कत्लखाने खोलने की इजाजत दी है। जिस पर सवाल उठ रहे हैं।
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी बीफ का खूब विरोध करती है मगर मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार कसाईखाना खोलवाने जा रही है। बसपा विधायक के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कत्लखाना खोलने की अनुमति दे दी है। जिस पर विपक्षी दल भाजपा के इस दोहरे रवैये पर निशाना साध रहे हैं।
*इतने जानवर रोज कटेंगे*
राजस्व कमाई के लिए शिवराज सरकार अब पशुओं को बलि भी चढ़ाने से नहीं हिचक रही । यही वजह है कि कसाईखाना खोलने को आसानी से बसपा विधायक को अनुमति दे दी गई है । सूत्र बता रहे हैं कि संबंधित बसपा विधायक के पास कई जिलों में कसाईखाना हैं। उसने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान से मिलकर भोपाल में भी कसाईखाना खोलने की अनुमति मांगी तो प्रदेश के मुखिया ने फौरन अनुमति दे दी।
*मांस व्यापारी कर रहे विरोध उनकी कमाई पर भी पढेगा असर*
भोपाल में प्रस्तावित इस कत्लखाने का विरोध भोपाल के मांस विक्रेता कर रहे हैं। हाजी रियाज़ कुरैेशी ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में आरोप लगाया कि यह स्लॉटर हाउस एक प्राइवेट कंपनी द्वारा पाँच सौ जानवर रोज़ाना काटने के लिए बनाया जा रहा है स्थानीय मांस व्यापारी अपने कारोबार को बचाने के लिए विरोध कर रहे हैं फिर भी भाजपा तो संस्कृति की रक्षा करने वाला दल है। भोपाल के महापौर एवं भाजपा के दिग्गज नेता आलोक शर्मा का तर्क है कि कत्लखाना खुलने से भोपाल में होने वाली गंदगी कम होगी। स्थानीय मांस व्यापारी प्रतिदिन 60 जानवरों का कत्ल करके काफी गंदगी कर देते हैं। अब 60 जानवरों के कत्ल से होने वाली गंदगी से बचने के लिए 500 जानवरों का कत्लखाना खोलने पर सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री के इस निर्णय से कुरैशी समाज में आक्रोश हैं ।