29/08/2026
ताजमहल पर गर्मी-उमस का कहर! दो महिला पर्यटक चक्कर खाकर गिरीं, पुलिस ने बचाया
आगरा के ताजमहल के पश्चिमी गेट पर अत्यधिक भीड़ और गर्मी-उमस के चलते नेपाल और गुजरात से आईं दो महिला पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों चक्कर खाकर गिर पड़ीं। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को पर्यटक सुविधा केंद्र ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। तबीयत में सुधार के बाद दोनों पर्यटक अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं। पुलिस की तत्परता पर परिजनों ने आभार जताया।
TouristSafety AgraPolice TajSecurity BreakingNews UPNews Tourism LatestNews