Apna Shamsabad

Apna Shamsabad Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Apna Shamsabad, Digital creator, Agra.

|| Welcome to Official page ||
ᴛʀᴀᴠᴇʟ • sᴛᴏʀɪᴇs • ᴘʜᴏᴛᴏs
ɪ ᴍᴀᴋᴇ ᴠɪᴅᴇᴏs | DM For Paid Promotions/Collabs/Invites

02/09/2026
29/08/2026

आगरा के शमसाबाद में भुजरिया मेले में पूर्व और वर्तमान चैयरमैन प्रतिनिधियों के दावे, चुनाव में वक्त लेकिन राजनीतिक हलचल तेज #देखें_वीडियो

28/08/2026

आगरा के शमसाबाद में रक्षाबंधन पर आयोजित प्राचीन भुजरिया मेले का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष ओमकरन और संरक्षक अवनीश कांत गुप्ता ने किया, जहाँ सबसे बड़ी भुजरिया लाने वाली महिलाओं को नगर पालिका मंच पर पुरस्कृत किया गया; इसी दौरान पूर्व चेयरमैन लक्ष्मी देवी राठौर के मंच (प्रतिनिधि दिनेश राठौर) से भी विजेता महिलाओं व गणमान्य लोगों का सम्मान हुआ, तथा श्रीनाथजी सेवा संस्थान के मंच (अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल) पर भी महिलाओं ने भाग लिया, जबकि थाना प्रभारी सुरेंद्र राव के नेतृत्व में पुलिस बल और ड्रोन कैमरों से पूरे मेले की सुरक्षा की गई।

26/08/2026

आगरा के शमसाबाद में यूजीसी नीतियों, आरक्षण और SC--ST एक्ट की समीक्षा की मांग को लेकर सवर्ण समाज ने युवराज परिहार के नेतृत्व में एक विशाल रैली निकाली। डॉ. बीपीएस डिग्री कॉलेज से परशुराम भवन तक निकली यह रैली पुलिस की सतर्कता और आयोजकों की अपील से पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि समानता और निष्पक्ष कानून की मांग को लेकर है।

23/08/2026

आगरा के शमसाबाद स्थित बोना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह और एमडी शैलू जादौन ने मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) का उद्घाटन किया।

​अस्पताल के डॉ. बीएस जादौन ने बताया कि एडवांस एयर-फिल्टरेशन वाले इस मॉड्यूलर OT से क्रॉस-इंफेक्शन का खतरा नगण्य रहेगा। इससे डॉक्टरों और स्टाफ को बेहतर माहौल मिलेगा, जिससे जटिल ऑपरेशनों की सफलता दर बढ़ेगी और ग्रामीण व गरीब वर्ग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित और आधुनिक इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

23/08/2026

आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के पूरा धमेना गांव में कांवड़ यात्रा पर गए किसान विजेंद्र सिंह की ढाई बीघा करेले की फसल को अज्ञात अराजक तत्वों ने जड़ से उखाड़कर तबाह कर दिया। भतीजे सौरभ के अनुसार, सुबह पड़ोसी किसान ने उजड़ी फसल देखकर परिजनों को सूचना दी। मचान विधि से दो महीने की कड़ी मेहनत और भारी लागत से तैयार फसल नष्ट होने से लाखों का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं पीड़ित परिवार ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सरकारी मुआवजे की मांग की है।

22/08/2026

आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के नगला जमूनी गांव में भूमि विवाद की जांच करने पहुंचे कबीस चौकी प्रभारी सुनील दीक्षित पर महिलाओं से अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ईस्ट ने मामले की जांच एसीपी फतेहाबाद को सौंप दी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

21/08/2026

आगरा के शमसाबाद स्थित चितौरा गांव में कांग्रेस के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत भरतपुर सांसद संजना जाटव और पूर्व प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और गांव-गांव जाकर जनसंपर्क बढ़ाने का निर्देश दिया गया। सांसद संजना जाटव ने बढ़ती महंगाई व महंगी चीनी के मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा और कार्यक्रम के बाद वरिष्ठ नेता राजेंद्र जैन के आवास पर स्थानीय पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति पर चर्चा की।

11/08/2026

आगरा के शमसाबाद में बिजली विभाग की विजिलेंस चेकिंग के दौरान हड़कंप मच गया। पकड़े जाने के डर से लोगों ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के चलती लाइन से कटिया के तार खींचना शुरू कर दिया, जिससे गंभीर हादसे का खतरा पैदा हो गया।

​अवर अभियंता विनेश यादव ने बताया कि चोरी के तार खींचने वाले परिवारों को चिह्नित कर अल्टीमेटम दे दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10/08/2026

आगरा के शमसाबाद स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजता रहा।

​भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहा। महंत रविंद्र पुरी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और दर्शन के विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं थाना प्रभारी सुरेंद्र राव के नेतृत्व में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Shamsabad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share