29/06/2026
"मानव सेवा रत्न सम्मान'" से सम्मानित हुए एसबीआई के प्रबन्धक दीपक सिंह
लखनऊ (ब्यूरो)। पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश ने
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) , वैयक्तिक बैंकिंग शाखा इन्दिरा नगर लखनऊ के सीनियर ब्रांच मैनैजर दीपक कुमार सिंह को '"मानव सेवा रत्न सम्मान'" स्मृति पत्र देकर लखनऊ मे सम्मानित किया। जनपद बलिया बैंकिंग सेवा मे ग्राहकों की सेवा और सम्मान देने मे दीपक सिंह लोकप्रिय थे। ग्राहकों के प्रति ईमानदार और कर्तव्यनिष्ट सेवा को देखते हुए इनका स्थानांतरण लखनऊ हो गया। स्थानांतरण की खबर लगते ही ग्राहकों और शुभचिंतको मे मायूसी के साथ साथ प्रमोट होने की खुशी भी थी। ग्राहकों का यह प्रेम प्रबन्धक के प्रति देख पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने '"मानव रत्न सेवा सम्मान'" स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रबन्धक दीपक सिंह ने कहा कि बलिया ने हमे बहुत कुछ सीखने को दिया और कर्म स्थली के रूप मे सदैव दिल मे बसा रहेगा। यहा कर्तव्य के साथ सेवा करने का भी मौका मिला। उन्ही यादों को समेटे हुए लखनऊ आया हू और बहुत कुछ सीखने के साथ समाजिक सेवा कार्य का भी होता रहेगा। श्री सिंह ने कहा कि सम्मान पाने के बाद कार्य क्षमता मे और बल मिलता है। इसके लिए पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी उत्तर प्रदेश परिवार का हमेशा आभारी रहुंगा।