LOK BAAT news network

LOK BAAT news network WWW. Satyamev Jayate All Indian

19/08/2026

बनारस का अस्सी घाट… और अजमेर के 80 वार्ड।
नाम सुनने में एक जैसे लग सकते हैं, लेकिन कहानी बिल्कुल अलग है।
बनारस का अस्सी घाट धार्मिक आस्था का प्रतीक है इसकी तस्वीर देखते ही लोगों के मन में आस्था का का ज्वार उठना है
एक तरफ “अस्सी घाट” अपनी पहचान और संस्कृति की कहानी कहता है…
दूसरी तरफ अजमेर के “80 वार्ड” अपने विकास और बदहाली की कहानी कह रहे हैं।
नगर निगम चुनाव सामने हैं, इसलिए लोकबात न्यूज नेटवर्क शुरू कर रहा है खास ग्राउंड रिपोर्ट सीरीज—

हम उतरेंगे अजमेर के हर वार्ड की गलियों में। देखेंगे कि स्मार्ट सिटी पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद सड़कें कितनी स्मार्ट हुईं, नालियां कितनी साफ हैं, सफाई व्यवस्था कैसी है अवैध निर्माण की जमीनी हकीकत क्या है।
अस्सी घाट बनारस की पहचान है…
लेकिन सवाल है—अजमेर के ये 80 वार्ड आज किस पहचान के साथ खड़े हैं?
लोकबात की ग्राउंड रिपोर्ट—80 वार्ड, 80 तस्वीरें और जनता के सीधे सवाल।

17/08/2026

लाल पुलिया बनी जानलेवा, जिम्मेदारों की कब खुलेगी आंख?

नसीराबाद रोड से ब्यावर रोड स्थित गवर्नमेंट कॉलेज चौराहे को जोड़ने वाली लाल पुलिया इन दिनों लोगों की जान के लिए जोखिम बनी हुई है।
लाल फाटक के नाम से मशहूर इस रेलवे पुलिया के दोनों सिरों पर बने गहरे और जानलेवा गड्ढे आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। तेज रफ्तार दोपहिया वाहन चालक यहां संतुलन खोकर गिर रहे हैं।
खास बात यह है कि पुलिया का निर्माण तकनीकी खामी के साथ किया गया है। अंग्रेजों के समय रेलवे वर्कशॉप के कर्मचारियों की आवाजाही के लिए बनाई गई यह पुलिया आज शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी है।
सवाल सीधा है—जब खतरा साफ दिखाई दे रहा है, तो जिम्मेदार विभाग हादसे का इंतजार क्यों कर रहा है?
इस पुलिया पर रोजाना 10 लोग हादसे का शिकार होते हैं वीडियो रिकवर के लिए थंबनेल चाहिए

16/08/2026

अजमेर की सड़कों पर जमकर झूमे भूतेश्वर, टीम का दिखा जबरदस्त जलवा

सावन की भक्ति में अजमेर पूरी तरह शिवमय नजर आया। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से शहर की सड़कें गूंज उठीं।
कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रही भूतेश्वर महादेव की झांकी।
भूतेश्वर और उनकी टीम ने अपने अनोखे अंदाज और शानदार प्रस्तुति से लोगों का ध्यान खींचा। सड़कों पर भक्त भोले की मस्ती में जमकर झूमते नजर आए। ढोल-नगाड़ों और महादेव के जयकारों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
अजमेर की सड़कों पर आस्था, उत्साह और शिवभक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि हर तरफ एक ही आवाज सुनाई दी—
बम-बम भोले… हर-हर महादेव!

15/08/2026
15/08/2026

पत्रकार रूपेश कुमार

Address

Ajmer
305001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when LOK BAAT news network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share