Apna Ambedkar Nagar

Apna Ambedkar Nagar Contact:- [email protected]
"अपना अम्बेडकर नगर" पेज से जुड़ें । और जाने चल क्या रहा है अम्बेडकर नगर में.

📰 अम्बेडकरनगर: 49 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्रअम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष विभाग के कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. ...
20/09/2026

📰 अम्बेडकरनगर: 49 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

अम्बेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष विभाग के कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय और कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने 49 चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

इनमें 30 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट और 19 एक्सरे टेक्नीशियन शामिल हैं। अधिकारियों ने नवचयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए सेवा भाव से कार्य करने की अपील की।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला, नवीन दायित्व मिलने पर वी.डी. शर्मा का स्वागत-अभिनंदननई दिल्ली। नवीन दाय...
20/09/2026

भाजपा केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यशाला, नवीन दायित्व मिलने पर वी.डी. शर्मा का स्वागत-अभिनंदन

नई दिल्ली। नवीन दायित्व मिलने के उपरांत भाजपा केंद्रीय कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय संयोजक प्रकोष्ठ संकुल आदरणीय वी.डी. शर्मा जी का प्रदेश संयोजक प्रकोष्ठ संकुल श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव जी एवं सह-संयोजक श्री यादव जी के साथ स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर लंबे समय बाद मुलाकात होने पर विद्यार्थी परिषद के समय का अपनत्व और स्नेह एक बार फिर देखने को मिला। पुराने आत्मीय संबंधों और स्नेहपूर्ण मुलाकात ने सभी को अभिभूत कर दिया।

इस आत्मीय स्वागत एवं मिलन के लिए आभार और अभिनंदन व्यक्त किया गया। 💐💐💐

#राष्ट्रीयकार्यशाला #भाजपा #अभिनंदन

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर  ...
20/09/2026

अम्बेडकरनगर में बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर! बुधवार को लगेगा रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मिलेगा बड़ा अवसर
#अम्बेडकरनगर

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर  ्बेडकरनगर व   प्राची सिंह द्वारा तहसील जलालपुर में जनसुनवाई की गई व प्राप्त प्रकरणों में पुलिस ...
19/09/2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर ्बेडकरनगर व प्राची सिंह द्वारा तहसील जलालपुर में जनसुनवाई की गई व प्राप्त प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

19/09/2026
बसखारी पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग, गुमशुदा बच्चा सकुशल मां को मिलाअंबेडकरनगर। बृहस्पतिवार को नौचंदी के अवसर पर दरगाह किछौ...
18/09/2026

बसखारी पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग, गुमशुदा बच्चा सकुशल मां को मिला

अंबेडकरनगर। बृहस्पतिवार को नौचंदी के अवसर पर दरगाह किछौछा में जायरीनों की भारी भीड़ के बीच एक जायरीन का बच्चा अचानक गुम हो गया। बच्चा गुम होने से परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश में जुट गए।
सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल बालकृष्ण तिवारी, कांस्टेबल अमित चौरसिया एवं महिला कांस्टेबल प्रियम सिंह ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में लगातार खोजबीन करते हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।
नौचंदी के दौरान बसखारी पुलिस की सतर्कता, तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की लोगों ने सराहना की।

बिना अनुमति चल रहे स्पा सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी दो लड़की बरामद।अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सादुल पुर मार्...
18/09/2026

बिना अनुमति चल रहे स्पा सेंटर पर प्रशासन की छापेमारी दो लड़की बरामद।

अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के सादुल पुर मार्ग पर बिना अनुमति संचालित किए जा रहे स्पा सेंटर की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने जांच की। सूचना मिलने पर एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सेंटर 'रॉयल स्पा' के नाम से संचालित बताया गया है।

प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्पा सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और लिखे भारतीय जनता पार्टी, अम्बेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या जिला प्रभारी आदरणीय डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी जी को उ...
18/09/2026

और लिखे भारतीय जनता पार्टी, अम्बेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं अयोध्या जिला प्रभारी आदरणीय डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी जी को उत्तर प्रदेश संकुल प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आपके कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे, ऐसी मंगलकामना है।

18/09/2026

माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर अम्बेडकर नगर के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर जी ने केक काटा DM ISHA PRIYA JI JILA AMBEDKAR Nagar Sadhu verma, omprakash Rajbhar

🚨 अंबेडकरनगर में 9 SI के तबादले, SP प्राची सिंह ने बदले कार्यक्षेत्रअंबेडकरनगर में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर ब...
18/09/2026

🚨 अंबेडकरनगर में 9 SI के तबादले, SP प्राची सिंह ने बदले कार्यक्षेत्र

अंबेडकरनगर में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए एसपी प्राची सिंह ने 9 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

🔹 विजय कुमार सिंह — अकबरपुर से आलापुर
🔹 अमर बहादुर सिंह — आलापुर से अकबरपुर
🔹 रवीन्द्र कुमार यादव — टांडा से अकबरपुर
🔹 सूर्यमणि शुक्ला — महरुआ से जहांगीरगंज
🔹 विजय कुमार यादव — जहांगीरगंज से महरुआ
🔹 मुन्ना सिंह कुशवाहा — टांडा से मालीपुर
🔹 मो. रसूल — मालीपुर से टांडा
🔹 अश्वनी सिंह — अकबरपुर से टांडा
🔹 अरुण कुमार सिंह — पुलिस लाइन से भीटी

पुलिस प्रशासन के मुताबिक, फेरबदल का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और थानों की पुलिसिंग को बेहतर बनाना है।

Address

Akbarpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Apna Ambedkar Nagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share