21/05/2026
Lakheempur me mila dularbh chandra naag
लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के तराई बेल्ट वाले जिले लखीमपुर के पलियाकलां में ग्रामीणों को दुर्लभ प्रजाति के सांप चंद्रनाग का दर्शन हो गया। घुप्प अंधेरे में ही बाहर निकलने वाले बेहद जहरीले चंद्रनाग को ग्रामीणों ने वन्य जीव सेवा मानव सेवा संस्था की मदद से पकड़ने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
पटिहन क्षेत्र के ग्राम खुशीपुर में सोमवार को एक दुर्लभ सांप चंद्रनाग दिखाई दिया। उसके फन पर बने निशान को देखकर गांव के लोग डर गए। सांप के दिखाई देने के बाद ग्रामीणों ने वन्य जीव सेवा मानव सेवा संस्था के प्रभारी राम गोविंद को सूचना दी। इसके बाद राम गोविंद रेस्क्यू टीम के साथ गांव पहुंचे और अरुण कुमार के घर के पास से सांप को रेस्क्यू कर लिया।