VTS movies

VTS movies Today is not possible but one day is possible"1lakh follower ❤️🔥

जबलपुर: जैकेट में अंत तक सीने से लगाए रही बेटे को मां, हादसे की इस तस्वीर ने रुला दिया पूरे देश को!Madhya Pradesh Cruise...
02/05/2026

जबलपुर: जैकेट में अंत तक सीने से लगाए रही बेटे को मां, हादसे की इस तस्वीर ने रुला दिया पूरे देश को!
Madhya Pradesh Cruise Accident: एक मां ने अपने 4 साल के बेटे को सीने से लगाकर रखा था. दोनों मां-बेटे एक ही लाइफ जैकेट में हैं. जब दोनों के शव को बाहर निकाला गया तो उनका पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगा. महिला के पति ने बताया कि उन्हें पहले से लाइफ जैकेट नहीं पहनाई गई थी. #2026

अमेरिका-ईरान संघर्ष में आगे क्या होगा? ये हैं चार संभावनाएंIsrael US Iran War Live: परमाणु मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं...
16/04/2026

अमेरिका-ईरान संघर्ष में आगे क्या होगा? ये हैं चार संभावनाएं

Israel US Iran War Live: परमाणु मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है ईरान, फिर शांति वार्ता विफल होने का खतरा
Updated : Apr 16, 2026 08:33 pm IST
Israel US Iran War Live Updates: ईरान-अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता का प्रयास जारी है। पाकिस्तान इसकी मध्यस्थता कर रहा है। मगर ईरानी अधिकारी के सामने खबर सामने आ रही है कि तेहरान आगे भी परमाणु मुद्दे पर झुकने को तैयार नहीं है।

चूल्हा बंद, चिता आंदोलन और सांकेतिक फांसी; केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आदिवासी समुदाय में क्यों है उबाल?मध्य प्रदेश ...
16/04/2026

चूल्हा बंद, चिता आंदोलन और सांकेतिक फांसी; केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर आदिवासी समुदाय में क्यों है उबाल?
मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के खिलाफ आदिवासी और किसान उग्र विरोध पर उतर आए हैं. जल सत्याग्रह, मिट्टी सत्याग्रह और चूल्हा बंद जैसे आंदोलनों के जरिए ग्रामीण अपने विस्थापन का विरोध कर रहे हैं.

हिरासत में मौत, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी... थाने में बाप-बेटे संग हुई बेरहमी की खौफनाक कहानीतमिलनाडु में हुई एक ऐसी वारद...
09/04/2026

हिरासत में मौत, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी... थाने में बाप-बेटे संग हुई बेरहमी की खौफनाक कहानी
तमिलनाडु में हुई एक ऐसी वारदात, जिसने पूरे देश को हिला दिया था, अब अपने अंजाम तक पहुंच गई है. बाप-बेटे को हिरासत में लेकर बेरहमी से पीटा गया. उनकी मौत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. इस मामले में अदालत ने फैसला सुनाते हुए 9 पुलिसवालों को मौत की सजा दी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट में ईरानी सभ्यता के ख़ात्मे की धमकी दी है...मेंAuthor,ए...
07/04/2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ताज़ा सोशल मीडिया पोस्ट में ईरानी सभ्यता के ख़ात्मे की धमकी दी है...में
Author,एंथनी ज़र्चर
पदनाम,नॉर्थ अमेरिका संवाददाता
एक घंटा पहले
पढ़ने का समय: 5 मिनट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ख़िलाफ़ पांच हफ़्तों से चल रहे अमेरिका-इसराइल युद्ध के दौरान कई डेडलाइन तय कीं, मांगें रखीं और धमकियां दीं. लेकिन इस बार उनके बयान पहले से ज़्यादा साफ़ और सख़्त हैं.

उन्होंने कहा कि ईरान पर हमलों का नया दौर बेहद विनाशकारी होगा. यह मंगलवार को वॉशिंगटन समय के अनुसार रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 5.30 बजे) से शुरू हो सकता है. चार घंटे के भीतर देश के हर पुल और पावर प्लांट को "तबाह" कर दिया जाएगा.

ट्रंप ने सोमवार को कहा, "लगभग कुछ भी अब सीमा से बाहर नहीं है."

उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए ईरान को ऐसा समझौता करना होगा "जो मुझे मंज़ूर हो." इस समझौते में होर्मुज़ स्ट्रेट से "तेल की आवाजाही को पूरी तरह खुला रखना" भी शामिल होना चाहिए.

पढ़ना जारी रखें

धुरंधर: द रिवेंज सन् 2026 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय जासूसी एक्शन-थ्रिलर प्रोपेगेंडा फ़िल्म है। फ़िल्म का लेखन औ...
28/03/2026

धुरंधर: द रिवेंज सन् 2026 में प्रमोचित हिन्दी भाषा की भारतीय जासूसी एक्शन-थ्रिलर प्रोपेगेंडा फ़िल्म है। फ़िल्म का लेखन और निर्देशन आदित्य धर ने किया। फ़िल्म का निर्माण लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज़ व बी62 स्टूडियोज़ के साथ किया है। यह सन् 2025 की धुरंधर नामक फ़िल्म की उत्तरकृती और इस शृंखला की अंतिम फ़िल्म है। फ़िल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पंडोर और मानव गोहिल ने मुख्य अभिनय किया है। इसके अतिरिक्त कुछ कलाकार इसके पूर्व भाग से भी इसमें जारी रहते हैं। फ़िल्म की कहानी एक भारतीय खुफिया जासूस के इर्द-गिर्द घुमती है जो 26/11 के हमलों का बदला लेने और बड़े खतरों का सामना करने के साथ-साथ पाकिस्तानी शहर कराची के आपराधिक गिरोहों एवं पाकिस्तानी राजनीति में अपनी पैठ स्थापित करना जारी रखती है। फ़िल्म की कहानी थोड़ी-थोड़ी कुछ वास्तविक भूराजनैतिक घटनाओं एवं दक्षिण एशिया के संघर्षों से प्रेरित है। इनमें जहारत ल्यारी, सन् 2014 के भारतीय आम चुनाव, भारत के सन् 2016 का विमुद्रीकरण और अन्य ऐसी ही घटनायें शामिल हैं। फ़िल्म का फ़िल्मांकन पिछले भाग के अंत के समय से ही जारी रहा और मुख्य फोटोग्राफी जुलाई 2024 में थाईलैण्ड की राजधानी बैंकॉक में आरम्भ होती है और अक्टूबर 2025 में पूरी हो जाती है।

11/03/2026

US-Israel Iran War LIVE: इससे पहले पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए, ईरान में युद्ध रोकना होगा- तुर्की के राष्ट्रपतिUS-...
11/03/2026

US-Israel Iran War LIVE: इससे पहले पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए, ईरान में युद्ध रोकना होगा- तुर्की के राष्ट्रपति

US-Israel Iran War LIVE: ईरान-इजरायल युद्ध को शुरू हुए 11 दिन हो चुके हैं, लेकिन स्थिति हर बीतते दिन के साथ और ज्यादा खराब होती जा रही है। तुर्की के राष्ट्रपति तैयब एर्दोगन ने कहा कि ईरान में युद्ध को रोकना होगा, इससे पहले कि पूरा क्षेत्र आग की चपेट में आ जाए। उन्होंने कहा कि इसका समाधान कूटनीति में ही है। पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है, तेल सप्लाई कई जगह बाधित है और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। एक तरफ चुनौतियां बढ़ रही हैं तो वहीं इजरायली प्रधानमंत्री ऐलान कर चुके हैं कि अब ईरान की सरकार को उखाड़ फेंकना ही एक मात्र लक्ष्य है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी रणनीति स्पष्ट कर चुके हैं। उनका कहना है कि ईरान की नौसेना को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में अमेरिका ने Strait of Hormuz के पास ईरान के 16 माइन बिछाने वाले जहाज़ों पर हमला किया है। यहां जानिए ईरान-इजरायल युद्ध के तीन बड़े अपडेट-

11/03/2026

Israel US Iran War Live: ईरान के खिलाफ इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन पर की एयरस्ट्राइकIsrael US Iran...
03/03/2026

Israel US Iran War Live: ईरान के खिलाफ इजरायल का अब तक का सबसे बड़ा हमला, राष्ट्रपति भवन पर की एयरस्ट्राइक
Israel US Iran War Live: 4 दिन बाद भी US-इजरायल और ईरान के बीच जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि यह अब आर या पार वाली स्थिति में पहुंच चुकी है. ट्रंप ने कहा है कि यह जंग 4-5 हफ्ते तक चल सकती है

होर्मोज़गन प्रांत के मिनाब काउंटी में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था
8 घंटे पहले
पढ़ने का समय: 6 मिनट
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान में एक स्कूल पर हुए हमले की अमेरिकी रक्षा मंत्रालय जांच करेगा.

उन्होंने कहा कि ये जांच की जाएगी कि क्या ये वाकई 'अमेरिकी हमला' था.

ईरान की सरकारी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज़ एजेंसी (आईआरएनए) ने शनिवार, 28 फ़रवरी को दक्षिणी होर्मोज़गन प्रांत के मिनाब काउंटी में लड़कियों के एक प्राइमरी स्कूल पर हमले की जानकारी दी थी.

मार्को रुबियो ने सोमवार शाम (भारतीय समय के अनुसार मंगलवार की सुबह) एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. इस दौरान बीबीसी संवाददाता टॉम बेटमैन ने रुबियो से ईरान के एक स्कूल पर हुए हमले के बारे में पूछा.

ईरान के स्कूल पर हमला

ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के बारे में बीबीसी के सवाल पर अमेरिका ने क्या कहा? 🤔😊👍
03/03/2026

ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले के बारे में बीबीसी के सवाल पर अमेरिका ने क्या कहा? 🤔😊👍

Address

Uttarapradesa
Aligarh
202002

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VTS movies posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to VTS movies:

Share