02/12/2022
Congratulations🎉🥳👏 for All
*Diploma Engineers Students Welfare Association, U.P. (Regd) DESWA से आपके सवाल, तथा जिला कमेटी के पदाधिकारी हेतु निशुल्क आवेदन करें*
Q. *इससे जुड़कर फायदा क्या होगा?*
Ans. सामाजिक संगठन है तथा पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई छात्रों की ताकत भी है जो छात्रों की समस्याओं को शासन तक पहुचाने का काम करता है, इसमें जुड़कर नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, आईएएस, आईपीएस तथा मंत्रियों से संपर्क स्थापित होते है। सामाजिक कार्य का प्रमाणपत्र मिलता है, रजिस्टर्ड संगठन होने के कारण हर जगह प्रमाणपत्र मान्य है।
Q. *DESWA क्या है?*
Ans. डिप्लोमा इंजीनियर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को संक्षिप्त में DESWA कहते हैं।
Q. *DESWA का सदस्य अथवा पदाधिकारी बनने की शर्तें क्या है ?*
Ans.सदस्य व पदाधिकारी वही व्यक्ति बन सकता है जो पॉलिटेक्निक अथवा आईटीआई कर रहा है अथवा कर चुका है।
Q. *DESWA का संरक्षक कौन है?*
Ans. संगठन की स्थापना के समय से ही संरक्षक श्री विजेंद्र सिंह सेवानिवृत्त अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश हैं।
Q. *संगठन की स्थापना कब हुई थी?*
And. 2006 में।
Q. *DESWA का कार्य क्या है?*
Ans. DESWA का कार्य पॉलिटेक्निक तथा आईटीआई छात्रों की समस्याओं से शासन प्रशासन को अवगत कराकर निजात दिलाना तथा उनके कल्याण हेतु कार्य करना।
Q. *क्या देसवा मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का कार्य करता है?*
Ans. हां DESWA द्वारा प्रत्येक वर्ष पॉलिटेक्निक मेधावी छात्रों को लखनऊ में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर किसी मंत्री, आईएएस/आईपीएस आदि के द्वारा सम्मानित कराने का कार्य करता है जिसमें लगभग 15 सौ छात्र-छात्राएं उपस्थित होते हैं।
Q. *क्या देसवा द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है?*
Ans. DESWA द्वारा समय-समय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है जिसमें 50% प्रश्न महापुरुषों से संबंधित तथा 50% ऐसे प्रश्न होते हैं जिससे छात्र को कंपटीशन एग्जाम की जानकारी मिल सके।
Q. *DESWA द्वारा छात्रों के बौद्धिक स्तर को उठाने के लिए सेमिनार संगोष्ठी का आयोजन किया जाता है?*
Ans. DESWA द्वारा समय-समय पर सेमिनार एवं संगोष्ठी के माध्यम से सामाजिक बुराइयों अंधविश्वासों आदि के खिलाफ जागरूक किया जाता है।
Q. *DESWA द्वारा छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने हेतु कार्य किया जाता है?*
Ans. DESWA के प्रत्येक मीटिंग में छात्रों को अपने हक और अधिकार के लिए कानूनी तरीके से लड़ने हेतु तैयार किया जाता है जिससे वह अपनी वा अपने आसपास किसी अन्याय अत्याचार के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ सकें।
*Q.DESWA का प्रदेश कार्यालय कहां पर है?*
Ans. संगठन का प्रदेश कार्यालय 14 खुशी बिहार मानक नगर, लखनऊ में है।
Q. *क्या यह रजिस्टर्ड संगठन है?*
Ans. हां यह सन 2006 से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्टर्ड संगठन है।
Q. *संगठन में कितनी कमेटियां होती है?*
Ans. प्रदेश कमेटी, मंडल कमेटी, जिला कमेटी व संस्था स्तर पर कमेटी होती है तथा प्रत्येक स्तर पर 10 पदाधिकारी (अध्यक्ष-1, उपाध्यक्ष-2, महासचिव-2, संगठन सचिव-2, सचिव-1, कोषाध्यक्ष-1, मीडिया प्रभारी-1) होते है।
*जिला स्तर के पदाधिकारी बनने हेतु निशुल्क आवेदन या व्हाट्सएप पर मैसेज करें।*
Websites-www.deswa.org.in
Mo. 7668579946
*मोहित गौतम*
जिला अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन जनपद अलीगढ़ DESWA 7668579946