02/11/2025
-ये अपने सत्यभान भाई हैं और अकराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपी के रहने वाले हैं। बीते दिनों हुए कार और केंटर मे भीषण हादसा होने के दौरान आग लग गई थी। जिसमें कार सवार कई युवक और केंटर चालक की जलकर दर्दनाक मौत हुई थी,उसी दौरान आग की लपटो से घिरी कार मे फंसा एक युवक चीख-चीख कर मदद की गुहार लगा रहा था। लेकिन आग इतनी विकराल थी, कि कार के पास तक जाने की कोई जेहमत नहीं उठा रहा था। उसी दौरान इस शख्स की नजर उस चिल्लाते हुए युवक पर पड़ी और अपनी जान की परवाह किए बगैर इन्होंने उस युवक को कार से बाहर खींचकर उसकी जान बचाई,सत्यभान भाई की बहादुरी की कद्र करते हुए आज एसएसपी नीरज कुमार ने इन्हें अपने कार्यालय बुलाकर एक प्रशंसा पत्र और इनकी बहादुरी के जज्बे को 25 हजार का बहादुरी पुरस्कार भी सौपा
🙏जय हो कप्तान साब आपकी इस पहल के लिए,,