Aapnewslive24

Aapnewslive24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aapnewslive24, News & Media Website, Aligarh.

Aap News
देश-दुनिया की ताज़ा खबरें |
सच्ची खबरें, बिना किसी बदलाव के
🎥 YouTube 👉 News Live24
देश-दुनिया की ताज़ा खबरें | Politics | Viral | Entertainment
सच्ची खबरें, बिना किसी बदलाव के ✊ 🎥 Watch us on YouTube 👉 Aapnewslive24

11/03/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ कौशांबी

संदिग्ध परिस्थितियों में तेल के टैंकर में लगी आग।

टैंकर से तेल रिसाव होने पर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग।

ड्राइवर ने टैंकर से कूद कर बचाई जान।

हाईवे पर लगभग 100 मीटर तक काफी देर से जल रही है भयंकर आग।

सूचना पर स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए जुटी।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 लोहदा मोड की घटना।

11/03/2026

ब्रेकिंग बुलंदशहर

पति बना पत्नी के अवैध प्रेम संबंधों में बाधा,पत्नी ने पति को प्रेमी संग मिलकर उतरवा दिया मौत के घाट

थाना शिकारपुर पुलिस का खुला नीरज हत्याकांड।

नीरज की हत्या कर एक्सीडेंट का दिया था रूप

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

मृतक नीरज की हत्या में शामिल उसकी पत्नी समेत 2 अभियुक्त गिरफ्तार।

हत्यारोपी गौरव के मृतक नीरज की पत्नी से थे अवैध संबंध।

आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर रची हत्या की साजिश।

अभियुक्त गौरव ने मृतक की पत्नी समेत 02 अभियुक्तों के साथ दिया हत्याकांड को अंजाम।

बाईट- डॉ. तेजवीर सिंह, एसपी ग्रामीण,बुलन्दशहर।

#

10/03/2026

यमुना एक्सप्रेसवे टप्पल पर चलती गाड़ी में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात करीब डेढ़ बजे चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई। चालक और उसके साथी ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार, केंटर चालक धर्मेश, निवासी जनपद हरदोई, अपने साथी नतेश के साथ दिल्ली की आजादपुर मंडी से मध्यप्रदेश टमाटर लोड करने के लिए जा रहे थे। गाड़ी में करीब 320 क्रेट खाली रखी हुई थीं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्यारोल गांव के निकट अचानक इंजन से चिंगारी निकली, जिससे गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही चालक धर्मेश और उनके साथी नतेश ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया। करीब तीन दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

चालक धर्मेश ने बताया कि वह आजादपुर मंडी से मध्यप्रदेश जा रहे थे, तभी अचानक इंजन से चिंगारी निकलने के कारण गाड़ी में आग लग गई। समय रहते गाड़ी से कूदने के कारण उनकी जान बच सकी।

10/03/2026

बहराइच में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला ने प्रसव पीड़ा से परेशान होकर खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ कर बच्चों को जन्म दे डाला जब महिला ने ये काम किया तब वह घर में अकेली थी इसके बाद जब परिजनों को पता चला तो आनन फानन में महिला और बच्चे को लेकर मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचे जहां पर घायल महिला का इलाज चल रहा है जो भी इस मामले को सुन रहा है वह हैरान है महिला के परिजनों ने बताया कि वह घर पर अकेली थी और भीषण दर से परेशान होकर उसने खुद ही अपने पेट पर चाकू चला लिया हालांकि अब महिला और बच्चा दोनों खतरे से बाहर है,,

बहराइच के बौंडी थाना इलाके के नंदवल गांव की रहने वाली ननकई गर्भवती थी जिसके कारण उसे प्रसव पीड़ा उठी,, घर पर कोई नहीं था तो दर्द से परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई हैरान हो गया ननकई ने खुद ही चाकू से अपना पेट फाड़ लिया और बच्चे को जन्म दिया,,

बाइट - ननकई
बाइट - मुन्नी देवी ( ननकई)
बाइट- कृष्णमोहन ( परिजन )

09/03/2026

हरदोई में एक शादी की महफिल उस वक्त दहशत में बदल गई जब कुछ दबंग हथियारों के साथ पहुंचे और खुलेआम एक युवक को निशाना बना लिया। आरोप है कि पहले बेरहमी से पिटाई की गई,फिर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए उसे जबरन गाड़ी में ठूंसकर अगवा करने की कोशिश की गई।मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाई और हमलावरों को खदेड़ दिया नहीं तो यह रात किसी बड़ी वारदात की गवाह बन सकती थी।

वीओ-1
कोतवाली शहर क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित नारायण धाम मैरिज लॉन का ये मामला है।आजाद नगर मोहल्ले का रहने वाला प्रखर अग्निहोत्री वैवाहिक समारोह से अपने घर जा रहा था।आरोप है मैरिज कि गैलरी में रानू राजवंशी,अभय ठाकुर,निखिल पंडित,प्रभात पंडित समेत 8-10 युवकों ने उसे घेर लिया।पीड़ित के मुताबिक हमलावरों के हाथों में डंडे और अवैध असलहे थे।पहले गैलरी में घसीटकर पीटा गया,फिर तमंचा सटाकर जान से मारने की धमकी दी गई और गाड़ी में डालने की कोशिश हुई। युवक के शोर मचाते ही बाराती और जनाती दौड़े और यहीं से तस्वीर पलटी।सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि गैलरी से कुछ युवक भागते नजर आते हैं, उनके पीछे लोग दौड़ते हैं और फिर हाथापाई शुरू हो जाती है।वीडियो में दबंगों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है।मौके से प्रभात पंडित नाम के युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया,बाकी आरोपी अभी फरार हैं। अब सवाल यह है कि खुलेआम तमंचा तानकर अगवा की कोशिश करने वालों पर क्या सख्त कार्रवाई होगी,अगर इस पर भी कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कानून का डर आखिर बचेगा कैसे?फिलहाल अब तक किसी पुलिस के अधिकारी ने कैमरे के सामने कोई बयान नही दिया है।
विज़ुअल
बाइट-प्रखर अग्निहोत्री, पीड़ित

08/03/2026

ब्रेकिंग अलीगढ़ --

👉किसानों ने टोल टैक्स माफ़ी के लिए धरना देकर सौंपा ज्ञापन,

👉टैग लगे आवारा पशु घूम रहे छुट्टा, किसानों का कर रहे हैं नुकसान,

👉किसान नेताओं नें कहा - बैठक में इकठ्ठा होने के लिए देना पड़ता है टोल टैक्स,

👉टप्पल में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले किसानों नें किया धरना प्रदर्शन.

👉पूरा मामला अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के विकासखंड प्रांगण का हे

BYTE 👉राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियनराष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश अत्री अलीगढ़

07/03/2026

🔴 देवरिया — एंकर

देवरिया जिले में दबंगों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 10 फरवरी की सुबह गांव के कुछ लोगों ने गाली-गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। युवक का कहना है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी दी और सोने की चेन समेत अन्य सामान छीन लिया।

पीड़ित के अनुसार शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचा और नामजद शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: संजय कुमार रेड्डी — पुलिस क्षेत्राधिकारी, देवरिया
बाइट: अमित — पीड़ित युवक

Address

Aligarh
202001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aapnewslive24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share