Voice Of Prayagraj

Voice Of Prayagraj जज़्बा सच लिखने का

02/07/2026

उत्तर प्रदेश के बदायू जिले में 50 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस मुठभेड़ में मौत।
1दर्जन मुकदमे दर्ज थी इनामी बदमाश पर

23/05/2026

प्रयागराज औद्योगिक थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमे के आधार पर पुलिस ने 23 मई को माफिया दिलीप मिश्रा की 40 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क किया

14/04/2026

प्रयागराज मैं राजापुर मोहल्ले मैं पचास लाख की चोरी । शादी अटेंड करने परिवार गया था गोरखपुर । उसी दौरान चोरी को अंजाम दिया गया ।10 अप्रैल को रिटायर्ड प्रोफेसर मैनुद्दीन अंसारी परिवार सहित गोरखपुर गए थे घर मैं ताला लगा था । सोमवार को पड़ोस की महिला ने बताया फ़ोन करकर की उनका ताला टूटा हुआ है ।
सूचना मिलने पर पुलिस जाँच करने पोहची और सीसीटीवी फुटेज से चोरों को चिन्हित करने की कोशिश की जा रही ।

28/03/2026

प्रयागराज के फाफामऊ स्थित न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल से डॉक्टर की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम दिया, जिसकी तस्वीरें CCTV में कैद हो गई हैं।
डॉ. एस.बी. यादव की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

देखें कैसे चोर मिनटों में बाइक लेकर फरार हो गए…

23/03/2026

ब्रेकिंग न्यूज़ | प्रयागराज
प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र के गद्दोपुर-चांदपुर गांव के पास स्थित एक आलू कोल्ड स्टोर का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मौके पर अफरा-तफरी का माहौल, स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे

22/03/2026

मादक पदार्थों की बिक्री के लिए सख्त लाइसेंस व्यवस्था और कई नियम-कायदे बनाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र का है, जहां एक युवक खुलेआम नशे का सामान बेचता नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि आसपास के कई युवा वहां पहुंचकर न सिर्फ खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि उसी का सेवन भी कर रहे हैं।
इस पूरे मामले से दो बड़ी बातें सामने आती हैं
🔸 अवैध तरीके से नशे का सामान बेचा जा रहा है
🔸 क्षेत्र के युवा तेजी से इसकी लत में फंसते जा रहे हैं
सोचने वाली बात यह भी है कि महंगे नशे की लत पूरी करने के लिए कई बार युवा गलत रास्तों और अपराध की ओर भी बढ़ जाते हैं।
प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और जांच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
⚠️ नोट: इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते, लेकिन यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बताया जा रहा है।

मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने CSR पहल के तहत 348 दिव्यांगजनों को 482 सहायक उपकरण वितरित किएदिनांक 20 फरवरी 2026 को ...
21/02/2026

मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने CSR पहल के तहत 348 दिव्यांगजनों को 482 सहायक उपकरण वितरित किए

दिनांक 20 फरवरी 2026 को मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपनी नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत तथा आरोग्यम अस्पताल एवं अलिम्को (Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India - ALIMCO) के सहयोग से सामाजिक समावेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम उठाते हुए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के 348 दिव्यांगजनों को कुल 482 सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य दिव्यांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी दैनिक जीवन की चुनौतियों को कम करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

इस वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, हाथ से चलने वाली ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र (सुनने की मशीन), स्मार्ट स्टिक सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। ये उपकरण लाभार्थियों की व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप चिन्हित कर वितरित किए गए, ताकि वे अपनी गतिशीलता, संवाद क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकें। विशेष रूप से मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और स्मार्ट स्टिक जैसे आधुनिक उपकरणों ने दिव्यांगजनों को स्वतंत्र रूप से आवागमन करने और दैनिक कार्यों को सहजता से संपन्न करने में सक्षम बनाया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जी. श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम एवं श्रीमती कविता राव (अपराजिता महिला समाज, अध्यक्षा) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि यह पहल केवल उपकरण वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों के आत्मसम्मान और गरिमा का सम्मान है, जिन्होंने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और आत्मविश्वास के बल पर जीवन की चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियाँ किसी भी व्यक्ति के सपनों, प्रतिभा और क्षमताओं को सीमित नहीं कर सकतीं। उचित सहयोग और अवसर मिलने पर वे समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती कविता राव (अपराजिता महिला समाज, अध्यक्षा) ने अपने आशीर्वचन में कहा कि मेजा ऊर्जा निगम द्वारा संचालित यह CSR पहल वास्तव में मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सहयोग, सम्मान एवं अवसर प्रदान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस प्रकार के सहायक उपकरण न केवल उनके जीवन को सुगम बनाते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की नई दिशा भी प्रदान करते हैं।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने आगे कहा कि एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक वर्ग—विशेषकर दिव्यांगजन—सम्मान, समान अवसर और संसाधनों तक समान पहुँच प्राप्त करे। उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आह्वान किया कि वे समावेशी समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएँ और दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा दें।
इस अवसर पर पंकज कुमार गुप्ता (मुख्य महाप्रबंधक, अभियांत्रिकी), श्री नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण), डॉ. ए. के. चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी), श्री अंगशु बरुआ (मुख्य वित्त अधिकारी, एमयूएनपीएल), श्री विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन), श्री अनिल कुमार (नीम अध्यक्ष), विभागाध्यक्ष एवं अलिम्को प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए निगम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि इन सहायक उपकरणों से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। यह पहल न केवल दिव्यांगजनों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि सामाजिक समावेशन, समानता और मानवीय संवेदनाओं को भी सुदृढ़ करेगी। मेजा ऊर्जा निगम भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से क्षेत्रीय विकास और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

19/02/2026

प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में घूरपुर थाना अंतर्गत बसवार गांव में अवैध बालू खनन को लेकर कथित बालू माफियाओं ने स्टीमर से पहुंचकर हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि यमुना नदी में खनन के दौरान नाविकों को बालू गिराने से रोकने पर यह विवाद हुआ। फायरिंग से मजदूरों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वीडियो बनाने वाला खुद कह रहा है कि “गरीबों को कमाने नहीं दिया जा रहा और स्टीमर से आए बदमाश फायरिंग कर रहे हैं।”
अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करेगा या फिर खनन क्षेत्र की ऐसी घटनाओं को सामान्य मान लिया जाएगा? कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं और लोग कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

15/02/2026

प्रयागराज खबर
हंडिया में महिला से छिनैती, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में मंडोर से लौट रही बबीता देवी से कुशारी स्थित विंध्यवासिनी ढाबा के पास अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने बैग छीन लिया। बैग में नगदी व बच्चों का सामान था। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले बिंदा गांव में भी छिनैती का प्रयास हुआ था, जिसका CCTV वीडियो वायरल हुआ था। लगातार घटनाओं से लोगों में डर और नाराजगी है।

14/02/2026

प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर से फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत 8 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जनपद की सभी तहसीलों और ग्राम पंचायतों में जाकर किसानों की फार्मर आईडी बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे।

Address

Allahabad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Voice Of Prayagraj posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Voice Of Prayagraj:

Shortcuts

Share