Mansoori TV

Mansoori TV Mansoori TV
(1)

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में लोगों की जान बचाने वाले रियाज़ उद्दीन मंसूरी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...
13/06/2026

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में लोगों की जान बचाने वाले रियाज़ उद्दीन मंसूरी जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी ने सहायता राशि प्रदान की

09/06/2026

भारतीय मंसूरी समाज टीम पहुंची देश की राजधानी दिल्ली दर्दनाक होटल हादसा

भारतीय मंसूरी समाज की टीम पहुंची देश की राजधानी दिल्ली मालवीय नगर के फ्लोरिश स्टे होटल में भयानक आग लगी जिसमें 20 या 22 के आस पास लोगों की जान चली गई । इस चीख पुकार में लोग अपनी अपनी जान बचाकर भाग रहे थे इसी बीच एक योद्धा सिराजुद्दीन मंसूरी व उनका बेटा अरमान मंसूरी साहब अपनी जान की बगैर परवाह किये अपनी जान पर खेल कर 10 से 15 लोगों की जान बचाई है अपने दो से तीन लाख के गद्दे रोड पर बिछा दिए जिससे ऊपर से कूद कर लोगों ने अपनी जान बचाई इस बीच वह घायल भी हुए पूरे मंसूरी समाज ओर देश के लिए इंसानियत की मिसाल बने । भारतीय मंसूरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष युसूफ मंसूरी साहब ने पगड़ी पहनकर किया सम्मानित और यूसुफ मंसूरी साहब ने कहा कि हमारी मांग है की राज्य सरकार ओर भारत सरकार व राष्ट्रपति साहब से की रियाजुद्दीन मंसूरी व उनके बेटे अरमान मंसूरी‌ को पुरस्कृत करना चाहिए और उनके परिवार में से एक को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए । ऐसे योद्धा को मुआवजा भी दिया जाए ।भारतीय मंसूरी समाज के सरपरस्त साबिर मंसूरी साहब ने भी पगड़ी पहनकर किया सम्मानित और कहा मजहब नहीं सिखाता आपस में बेर रखना हिंदी है हम हिंदूस्ता हमारा । अफजाल मंसूरी राष्ट्रीय सचिव शाकिर मंसूरी सचिव दिल्ली प्रदेश डॉ इकबाल मंसूरी जिला अध्यक्ष रोहिणी हाजी समीर मंसूरी साहब निगम पार्षद कांग्रेस शास्त्री पार्क दिल्ली शाल दिया शाहनवाज मंसूरी जी ने भी शाल दिया फरीदाबाद इसरार मंसूरी किराड़ी विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस आबिद मंसूरी जिला बरेली उत्तर प्रदेश मुस्तफा मंसूरी समाजसेवी दानिश मंसूरी इश्तियाक अहमद मंसूरी मशहूर अली मंसूरी
देश व समाज के कोने-कोने से आए सभी लोगों ने किया सम्मानित मोमना मंसूरी मीडिया प्रभारी दिल्ली प्रदेश भारतीय मंसूरी समाज ।

05/06/2026

रियाजउद्दीन मंसूरी अग्निकांड

Video credit by NDTV INDIA

04/06/2026

Riyajuuddin mansoori

ये रियाज़ुद्दीन मंसूरी हैं। दिल्ली के मालवीय नगर के जिस होटल में बीते रोज़ आग लगने की वजह से 21 लोगों की जाव गई थी, रिया...
04/06/2026

ये रियाज़ुद्दीन मंसूरी हैं। दिल्ली के मालवीय नगर के जिस होटल में बीते रोज़ आग लगने की वजह से 21 लोगों की जाव गई थी, रियाज़ुद्दीन की उसी होटल के सामने ही रजाई-गद्दों की दुकान है। वे हौजरानी में पिछले 45 वर्षों से रहते हैं। जब होटल में आग लगी तो लोगों की चीख पुकार सुनकर वो भी पहुंचे। उन्होंने अपनी दुकान के सारे गद्दे सड़क पर बिछा दिए।

रियाजुद्दीन ने NDTV से बताया कि वह खुद सिविल डिफेंस में रह चुके हैं. उनको पता कि जब आग लगती है तो उससे कैसे बचा जा सकता है. इसी के चलते आग लगने पर उन्होंने तुरंत खिड़की को तोड़ा और सड़क पर गद्दे बिछा दिए, ताकि लोग ऊपर से कूदें तो उनको ज्यादा चोट न लगे. उन्होंने कहा कि आज उनकी दुकान खाली हो गई है लेकिन उनको सुकून है कि इंसान बच गए। रियाज़ुद्दीन का कहना है कि उन्होंने लाखों रुपए के गद्दे मैंने लोगों को बचाने के लिए बिछा दिए, मुझे सुकून है कि गद्दों की वजह से 8-12 लोगों की जान बच गई और उनको सिर्फ मामूली चोट आई है।

इंसानियत को बचाने की यह घटना उसी दिल्ली में सामने आई है। जिस दिल्ली में आपसी रंजिश में हुई एक हत्या का दोष पूरे समुदाय पर मढ़ने का षडयंत्र किया गया, और हाल ही में दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद के खोड़ा में ‘सूर्या’ हत्याकांड के बाद पूरे समुदाय के खिलाफ भड़काऊ बयानबाज़ी और नफ़रत फैलाने का षडयंत्र जारी है। अब सवाल यह है कि जब एक शख्स के अपराधिक कृत्य का दोष पूरा समुदाय पर मढने का षडयंत्र रचा जाता है, तब रियाज़ जैसे इंसानियत के मसीहा की इंसानियत को बचाने की जद्दोज़हद को उस समुदाय से क्यों नहीं जोड़ा जाता? जो संगठन किसी ‘अपने’ को ‘दूसरे’ द्वारा मार दिए जाने के बाद उग्र होकर नफ़रत फैलाते हैं, वो संगठन रियाज़ जैसे मसीहाओं को पलकों पर क्यों नहीं बैठाते? कहावत है कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। रियाज़ जैसे लोग इंसानियत के मसीहा हैं। इन मसीहाओं को दिल से सलाम।

अखिल भारतीय मंसूरी समाज राजस्थान
26/05/2026

अखिल भारतीय मंसूरी समाज राजस्थान

01/05/2026

Husain Mansoori ke naam par fraud call

29/04/2026

Kisi ke dard ko apna samajhna, insaaniyat ki sabse badi misaal hai💯
हुसैन मंसूरी मदद करते हुए

(पेज follow जरूर करें)



21/04/2026

हुसैन मंसूरी ने लखनऊ अग्निकांड के शिकार हुए लोगों को कुकर बांटे.
यूपी के लखनऊ स्थित विकास नगर स्थित झुग्गियों में पिछले हफ्ते भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में करीब 1000 झुग्गियां जलने से लोगों को खुले आसमान के नीचे सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस बीच, कई सामाजिक संस्‍थाओं से जुड़े लोग इन परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। इन्‍हीं में से एक नाम हुसैन मंसूरी का है। मुंबई के रहने वाले हुसैन मंसूरी लखनऊ पहुंचे और बेसहारा लोगों को खाना बनाने के लिए कुकर, भगोना और अन्‍य गृहस्‍थी के सामान दिए। मदद पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और उन्‍होंने मंसूरी को मन भरकर दुवाएं दीं। हुसैन मंसूरी की तरफ से झुग्‍गीवालों को कुकर बांटे जाने का वीडियो भी सामने आया है। इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर यूजर्स हुसैन मंसूरी की संवेदनशीलता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। हुसैन मंसूरी मुंबई में ही पले बढ़े हैं। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई कार्डिनल ग्रेशियस हाईस्‍कूल और रिजवी कॉलेज से पूरी की है। उनके इस काम में पत्‍नी संफा मंसूरी पूरा सहयोग करती हैं।

17/04/2026

सिमरन नदीम मंसूरी ने में 95.6% लाकर देवरिया जिले का और मंसूरी समाज का नाम रौशन किया ।
मंसूरी टीवी
8960396394

Address

Mansuri Suvidha Center
Allahabad
212507

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Mansoori TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Mansoori TV:

Share