13/06/2020
"आपको रक्तदान के लिए धन या ताकत की जरूरत नहीं होती हैं। रक्तदान के लिए तो एक बड़ा दिल और मुक्त मन की जरूरत होती हैं। "
14 जून जो कि वर्ल्ड ब्लड डोनर डे के नाम से भी विख्यात है, इस दिन को रक्त दान के अपने संकल्प से और भी स्वर्णिम बनाएं।
रक्त दान दिवस के अवसर पर पुलिस मित्र परिवार के द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
MicFever के सभी दर्शकों से अनुरोध है, की कृप्या रक्त दान में सहयोग प्रदान करें और इस देश के एक जागरूक नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं , आज इस संकट की घड़ी में आपके शहर को आपकी सबसे अधिक आवश्यकता है।
रक्त दान महादान की श्रेणी में आता है, आपके रक्त दान से किसी मासूम इंसान को एक नया जीवन मिल सकता है, आपका अपना MicFever आपसे अनुरोध करता है, कृपया आगे आएं रक्त दान करें, और अपने साथियों को भी जागरूक बनाये । यही वक्त है अपने देश के काम आने का, और भारत माँ के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने का।
स्थान - बेली ब्लड बैंक, प्रयागराज
समय - प्रातः 10 बजे से शाम 4:00 बजे के मध्य ।