10/09/2025
16 जुलाई 2007 में पहिला दिन कदम रखा था कि शिक्षाशास्त्र विभाग के ठीक नीचे सीनियरों का जखीरा खड़ा था,क्योंकि प्रवेश के दिन ही सीनियरों का थोड़ा बहुत ट्रेलर देख चुका था इसलिए ई पक्का हो गया था बच तो ना पाऊंगा,
फिर भी बचने का भरपूर प्रयास जारी रहता था,कपार झुकाए निकल ही रहा था तब तक आवाज आई-हेल्लो
आवाज सुनते धुकधुकी पम्पिंगसेट में बदल गयी मानो पुलिस वाला गाड़ी का कागज मांग रहा हो और हमारे पास ना हो,
तुरन्त लौट जी सर के साथ 90 डिग्री का कोण बना खड़ा हो गया,
सर का नाम नाही बताऊंगा लेकिन हालिया जरूर बताऊंगा- एकदम सूखे दुबले पतले मानो समय के अनुसार सर का शारीरिक विकास ना हो पाया था लेकिन साथ वाली सारी mam ऐसी अगर उन्हें भीषण अंधेरा में रख दिया जाए तो उस कमरे के सारे अंधियारा को अवशोषित कर प्रकाश का संचार कर दें,
फिलहाल प्रश्नों का बौछार शुरू होने के पहिले कन्फर्म कर लिया गया कि ई जूनियर ही है(उमर से जादा आज तक लगता हूँ)
कार्ड से उसकी पहचान हो जाती थी कि लाल है तो ई बाल गोपाल है,
मैम-अपना पूरा परिचय या तो हिंदी या अंग्रेजी में दो
हम हिंदी में शुरू हो गया तब तक हाईस्कूल कहते ही-हाईस्कूल हिंदी है-जी नही मैंम 10वीं होगा ऐसे ऐसे करके 3 बार में परिचय पूरा हो गया।
मैम-तुम्हारी हॉबी क्या है?
आशु-कृपया हिंदी बताइये मैम
मैम-हद्द है तुम्हे हॉबी नही पता(शायद खुद ना पता था इसीलिए हड़काये जा रही थी)
अब ई सर को कैसे बर्दास्त हो तुरन्त बोले अरे कुछ शौक वोक है,
आशु-जी सर गाना बहुत बढ़िया गा लेता हूँ लकिन भोजपुरी
मैम-तुम्हे हिंदी सुनना पड़ेगा
आशु-सच मे नही आता मैम क्षमा कर दीजिए
मैम-अभी ग्राउंड का 10 चक्कर लगवाऊंगी
आशु-फिर हम काहे यहां पढूंगा मैम आर्मी में भर्ती हो जाऊंगा(कुल बाधा तो दौड़ना ही रहा जिनगी में)
वो अड़ी रहीं मैं खड़ा रहा,
लकिन विश्वास हो गया कि जाने ना मिलेगा तो हमने कवितारूपी गाना-तू कल चला जायेगा तो मैं का करूँगा.........
मैम-ई गाना है कि कविता
आशु-ई वाला हम्मे ऐसे ही आता है मैम लकिन भोजपुरी वाला बहुत नीक गा लेता हूँ एतना में तो मैम को लगा अपनी जिद तो पूरी हो ही गयी लाओ भोजपुरी वाला भी आनंद उठा लिया जाए-
हमरी दुलहिनिया कैसी हो,प्रीति जिंटा जैसी हो।
माधुरी जैसी बातिया हो उसकी ऐष्वर्या जैसी अंखिया हो उसकी बिपाशा जैसी सेक्सी हो.......
मने जेतना अच्छा परफार्मेंस दे सकता था कुल उगुल दिया उसका परिणाम भी अच्छा आया,
मैम बोली बेस्ट आफ लक तुमको ऐसी ही वाइफ मिले,
हमहूँ बोल दिया मेम आप सभी का साथ है तो मिल ही जाएगी......जारी
जय राष्ट्र
comment your first day experience 👇