Real View News

Real View News रियल व्यू न्यूज, सच की खोज ।

09/12/2025

पंचायत चुनाव 2026 धीरे धीरे नजदीक आ रहा है । ऐसे में जनप्रतिनिधि अपना दमखम दिखाने के लिए अभी से मैदान मेंउतर गए है । बड़े चुनाव में बड़े मीडिया के बैनर गांव में घूम घूम कर लोगो से बातचीत करते हैं, ऐसे में पंचायत चुनाव के मद्देनजर रियल व्यू न्यूज अपने इस खास पेशकश ‘प्रधान जी का रिपोर्ट कार्ड’ के माध्यम से गांव में घूम कर वर्तमान प्रधान द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा व लोगों का विचार जानने का प्रयास करेंगे ।
आज के इस वीडियो में हम जौनपुर जनपद के डोभी क्षेत्र अंतर्गत रेहारी गांव में आए हैं ।

#रेहारी #जौनपुर #रियलव्यून्यूज
#प्रधानजीकारिपोर्टकार्ड

09/01/2025

प्रयागराज ' महाकुंभ 2025' में अद्भुत प्रसंग के साथ मां गंगा की लहरों पर तैरती नौका से नगर प्रवेश करते उज्जैन के पूज्य संत व कथावाचक ' प्रणवपुरी जी महाराज '

04/09/2024

देखें आखिर क्यूं पत्रकार पर भड़क गये मंत्री जी.... #गिरीशचंद्रयादव #पत्रकार_से_दुर्व्यवहार

07/05/2024

' ' नेता वही जो दिल जीते ' '

अर्जुन बनें धनंजय ?

*धनंजय सिंह मामले में हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई*------------------------------------------------------------------जौनप...
24/04/2024

*धनंजय सिंह मामले में हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई*
------------------------------------------------------------------
जौनपुर लोकसभा का चुनावी पारा दिनप्रतिदिन चढ़ता जा रहा है। कारण कुछ और नही बल्की बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी श्रीकला धनंजय सिंह द्वारा अपने पति पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ हुए कानूनी कार्यवाही को गैर जरूरी व गलत बताकर लोगों की सहानुभूति बटोरने की वजह बन गयी है । जब की जेल में बंद पूर्व सांसद धनंजय सिंह की क्रिमिनल अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज बुधवार को सुनवाई होगी। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने सात साल की सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील दाखिल की हुई है। इसी पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच सुनवाई करेगी। मामला नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर के अपहरण और रंगदारी का है। पिछली सुनवाई में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश का रिकॉर्ड तलब किया था।

धनंजय सिंह के वकीलों ने बिना ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड के इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुनवाई की मांग की थी। इस मांग को हाईकोर्ट ने नामंजूर कर दिया था। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 22 अप्रैल तक राज्य सरकार को आपत्ति दर्ज करने का समय दिया था। राज्य सरकार ने अपना पक्ष हाईकोर्ट में पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि पूर्व सांसद की सजा को लेकर अब हाईकोर्ट में बहस होगी।

धनंजय सिंह का क्या है पूरा मामला
--------_-----------------------------____---

जेल में बंद पूर्व सांसदधनंजय सिंह ने अपनी सजा के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। इससे पहले भी मामले में सुनवाई हो चुकी है। जौनपुर एमपी-एमएलए के स्पेशल जज की कोर्ट के फैसले के खिलाफ यह अपील है। धनंजय सिंह के वकीलों ने 7 साल की सजा रद्द करने और जमानत पर रिहाई किए जाने की मांग की है।

6 मार्च को जौनपुर कोर्ट ने सुनाई थी सजा
-----------------------------------------------------
जौनपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके सहयोगी संतोष विक्रम सिंह को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल के अपहरण, रंगदारी मांगने, धमकाने और आपराधिक साजिश के मामले में धनंजय सिंह को सजा हुई है। 10 मई 2020 को जौनपुर के लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व संतोष विक्रम के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।

लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर से बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला धनंजय सिंह को बनाया उम्मीदवार
--_-------_--------------_---------_----------_--______

सियासत और अदालत के कवायद में जौनपुर की राजनीति में भूचाल ला दिया है । और यह कमाल किसी अन्य ने नही , बल्की धनंजय सिंह को सांसद की उपाधि से अलंकृत कराने वाली वही चिर - परिचित पार्टी बसपा ने किया है। धनंजय के गिरफ्तारी के बाद तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने जौनपुर की सीट पर श्रीकला रेड्डी यानी जौनपुर की जिला पंचायत की अध्यक्षा व धनंजय सिंह की पत्नी को जौनपुर की बहू होने के कारण जनता के बीच अपने पक्ष में मतदान रूपी आशीर्वाद मांगने हेतु टिकट थमा कर मैदान में उतार दिया । इनके चुनावी समर में उतरते ही भाजपा समेत सपा आदी दलों की बेचैनी बढ़ गयी है । अदालत का फैसल क्या होगा , जमानत मिलेगी या नही किंतु उनकी पत्नी को जनता की सहानुभूति अवश्य मिलने लगी है । यह देखना दिलचस्प होगा की आने वाले समय में जौनपुर लोकसभा का चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है ।

18/04/2024

डोभी क्षेत्र के जगाब्रह्म बाबा मंदिर प्रांगण को सजाकर स्थानीय ग्रामीण बने लोगों के लिए प्रेरणास्रोत.....

08/03/2024

धनंजय सिंह के गिरफ्तारी का सटीक विश्लेषण....

2024 के आसन्न लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले जौनपुर जनपद से ताल ठोक रहे बाहुबली नेता व पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अचानक एक मामले में सजा सुनाकर जेल भेज दिया गया उसका पूरा विश्लेषण वरिष्ठ पत्रकार वारीन्द्र पाण्डेय द्वारा

17/09/2023

भीतरी का स्तंभलेख ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उसमें गुप्त सम्राज्य पर पुष्पमित्रों तथा हूणों के बर्बर आक्रमण का संकेत है। लेख के अनुसार पुष्पमित्रों ने अपना कोष और अपनी सेना बहुत बढ़ा ली थी और सम्राट कुमारगुप्त की मरणासन्नावस्था में उन्होंने गुप्त साम्राज्य पर आक्रमण किया।

#सैदपुर #गाजीपुर #सैदपुर_गाजीपुर #भीतरी #भीतरी_स्तंभ_लेख #गुप्तकालीन_स्तंभ_लेख #वारीन्द्र_पाण्डेय

03/09/2023

अघोर पंथ के उन्नायक बाबा कीनाराम का जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला अंतर्गत रामगढ़ गांव में सन 1601 ई. में हुआ था । बाबा कीनाराम के पिता ठा. अकबर सिंह व माता मनसा देवी थी । बाबा कीनाराम रघुवंशी क्षत्रिय थे । बाबा कीनाराम के जन्म से पूर्व ठा. अकबर सिंह के दो पुत्र थे जो बचपन में ही मर गये थे । चौथेपन में बड़ी मन्नत के बाद बाबा का जन्म हुआ । बताया जाता है कि उस समय साधु के भेष में साक्षात ब्रह्मा, विष्णु, महेश उनके घर आशीर्वाद देने आये थे । बचपन से ही बाबा कीनाराम आध्यात्मिक प्रवित्ति के थे । उनके साथ के बच्चे जब खेलते थे तो वो वही पास में बैठकर ध्यान लगाते थे । प्रस्तुत है बाबा कीनाराम के जन्म से किशोरावस्था तक का लेखा जोखा ।

रियल व्यू न्यूज व संपादक वारीन्द्र पाण्डेय ने बाबा कीनाराम से सभी स्थलों का दर्शन कराने का प्रण लिए जिसके एवज में आज की यह प्रस्तुति -

#बाबा_कीनाराम #औघड़ #कीनाराम #अघोरी #अघोर_पुरुष #रामगढ़ #क्रीं_कुंड #बाबा_कीनाराम_जन्म_स्थली_रामगढ़





21/08/2023

समाज में राग-द्वेष, घृणा, नफरत व छुआछूत के भेद को मिटाकर दया,करुणा के साथ धर्म के मार्ग पर चलने कि शिक्षा देने वाले अघोराचार्य बाबा किनाराम अपने प्रिय शिष्य बाबा बीजाराम के साथ 'रामपुर मांझा' (सैदपुर)में पधारे थे। यहां की प्राकृतिक सुषमा ने बाबा के मन को अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने बाबा बीजाराम से कहा-तुम कुछ दिन यहां रहकर अघोर साधना करो।यह स्थान अत्यंत पवित्र है। मेरे द्वारा अघोर पंथ की स्थापित चार मठों के अतिरिक्त भविष्य में अन्य जितने भी अघोर पीठ की स्थापना होगी, उन सभी स्थानों पर यहां का पुरवा एवं खप्पर सेही नए महन्थो का गद्दी अभिषेक होगा। बाबा बीजाराम के बाद रामपुर मांझा की कुटी पर सिद्ध संत बाबा गोविंद राम जी महंत हुए , उन्होनें यह वरदान दिया कि यहां जो कोई संतान प्राप्ति की कामना से दर्शन पूजन करने आएगा उसे अघोराचार्य की कृपा स्वरूप पुत्ररत्न की प्राप्ति होगी। इस मठ के बारे में कई अन्य रहस्य व चमत्कार भी प्रसिद्ध हैं , जिसे जानने व देखने के लिए पूरा वीडियो देखेंएवं लाइक कमेंट के साथ शेयर भी करें ।

Address

Sangam
Allahabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Real View News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Real View News:

Share