Hillwasi-An Uttarakhandi Soul

Hillwasi-An Uttarakhandi Soul मेरी जन्मभूमि मेरों पहाड़

16/06/2026
ये जागरूक पहाड़ है और अपने हक के लिए आवाज उठाना जानता है।।पहाड़ी एकता जिन्दाबाद
14/06/2026

ये जागरूक पहाड़ है और अपने हक के लिए आवाज उठाना जानता है।।
पहाड़ी एकता जिन्दाबाद

श्रद्धांजलि संदेश:🙏 भारतीय शूटिंग जगत के महान सितारे, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री जसपाल राणा जी क...
12/06/2026

श्रद्धांजलि संदेश:🙏
भारतीय शूटिंग जगत के महान सितारे, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित श्री जसपाल राणा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। खेल जगत में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏

केशव नेगी को न्याय दो ✊ दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड के युवा शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड...
06/06/2026

केशव नेगी को न्याय दो ✊

दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड में उत्तराखंड के युवा शेफ केशव नेगी की गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

केशव नेगी दिल्ली में अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए नौकरी कर रहे थे। उनका काम रसोई में खाना बनाना था, न कि यह जांचना कि बिल्डिंग वैध है या अवैध, फायर NOC है या नहीं, भवन सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, या रिहायशी क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां किस अनुमति से संचालित हो रही हैं।

यदि भवन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई, अवैध निर्माण हुआ, फायर नियमों का उल्लंघन हुआ और प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती गई, तो इसकी जवाबदेही उन लोगों की तय होनी चाहिए जो इसके लिए वास्तविक रूप से जिम्मेदार हैं।

एक कर्मचारी को बलि का बकरा बनाकर पूरे मामले की जिम्मेदारी उस पर डाल देना न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता।

उत्तराखंड सरकार , प्रदेश के सांसदों और जनप्रतिनिधियों को इस मामले का संज्ञान लेते हुए केशव नेगी को उचित कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पहल करनी चाहिए।

न्याय का सिद्धांत यही कहता है कि जिम्मेदारी उसी की तय हो जो वास्तव में जिम्मेदार हो।
उत्तराखण्ड स्वाभिमान मोर्चा

Address

Almora

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hillwasi-An Uttarakhandi Soul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Hillwasi-An Uttarakhandi Soul:

Shortcuts

Share

Category