Khulasa ek khabar

Khulasa ek khabar शहर की अनदेखी जानकारी और खबरें |
जो भी कहेंगे सच और सबूत के साथ कहेंगे |

24/07/2026

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी पात्र उपभोक्ता सितम्बर माह तक तीन महीनों का गेहूं एक साथ प्राप्त करें

#अलवर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी पात्र उपभोक्ता जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर माह तक का आवंटित गेहूं उचित मूल्य दुकानदार से प्राप्त करना सुनिश्चित करें। किसी भी उपभोक्ता द्वारा सितम्बर 2026 तक तीनों महीनों का गेहूं प्राप्त नहीं करने पर संबंधित उपभोक्ता को राशन सामग्री की आवश्यकता नहीं है मानकर उसका राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित कर दिया जाएगा। जिला रसद अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के सभी पात्र उपभोक्ताओं को माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2026 का कुल तीन महीनों का गेहूं एक साथ दिये जाने का निर्णय लिया गया है। तीनों महीनों का गेहूं उपभोक्ता अपने उचित मूल्य दुकानदार के माध्यम से पूर्व की भांति बायो मैट्रिक सत्यापन के आधार पर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पात्र उपभोक्ता माह जुलाई से सितम्बर 2026 तक अपना राशन माह सितम्बर 2026 के अंत तक प्राप्त कर सकते हैं। गेहूं की मात्रा अधिक होने के कारण गेहूं प्राप्त करने में तथा उचित मूल्य दुकानों पर गेहूं वितरण करने में समय लग सकता है, लेकिन सभी पात्र उपभोक्ताओं को आवंटित गेहूं का शत-प्रतिशत वितरण निश्चित रूप से किया जाएगा। यदि उपभोक्ता द्वारा माह सितम्बर 2026 तक गेहूं प्राप्त नहीं किया जाता है तो यह माना जाएगा कि उपभोक्ता को राशन सामग्री की आवश्यकता नहीं है और उसका राशन कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची से निष्कासित कर दिया जाएगा।

With Alwar Patrika – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
21/06/2026

With Alwar Patrika – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

19/06/2026

अलवर काला कुआं मैन रोड पर गुरुवार देर रात को असामाजिक तत्वों ने मचाया हुड़दंग।।। वायरल वीडियो के कमेंट बॉक्स में दी वीडियो हटाने की हिदायत ।।
Sanjay Sharma Sanjay Sharma Satish Poonia Alwar Police Artika Shukla IAS Alwar Patrika Alwar City A1TV

19/06/2026
19/06/2026

काला कुआं मैन रोड पर गुरुवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो बनाने वाले को सोशल मीडिया पर दे रहे वीडियो हटाने की धमकी ।।।
Sanjay Sharma Alwar Police Alwar Patrika Alwar City Sanjay Sharma

With Artika Shukla IAS – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
19/06/2026

With Artika Shukla IAS – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

*अलवर आर्मी कैंटोनमेंट में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार!*🇮🇳  अलवर के ईटाराणा आर्मी कैंटोनमेंट (कैंट एरिया) से 20 वर्षीय कुं...
18/06/2026

*अलवर आर्मी कैंटोनमेंट में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार!*

🇮🇳 अलवर के ईटाराणा आर्मी कैंटोनमेंट (कैंट एरिया) से 20 वर्षीय कुंदन विश्नोई जोधपुर निवासी) , को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रविवार रात एक आर्मी एरिया की लड़की से बात करते हुए सेना ने रंगे हाथों पकड़ा।
#राजस्थान #अलवर alwar

17/06/2026

Alwar: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
कोतवाली थाने में योगेश पारीक व उसकी पत्नी बिंदिया पारिक के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का केस दर्ज

फुटपाथ पर अवैध बिजली कनेक्शन देने वालों पर कार्रवाई कब? Alwar Bhaskar CMO Rajasthan Artika Shukla IAS Government of Raja...
12/06/2026

फुटपाथ पर अवैध बिजली कनेक्शन देने वालों पर कार्रवाई कब? Alwar Bhaskar CMO Rajasthan Artika Shukla IAS Government of Rajasthan Bhajanlal Sharma Bhajanlal Sharma Alwar Sanjay Sharma

खबर का असर मत्स्य टीवी

अलवर। अग्रसेन चौराहे पर फुटपाथ पर संचालित दो गन्ने के रस की दुकानों को दिए गए बिजली कनेक्शन आखिरकार विद्युत विभाग ने काट दिए हैं और संबंधित मीटर भी हटा दिए गए हैं। लेकिन इस कार्रवाई के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि सार्वजनिक फुटपाथ पर बिना वैध दस्तावेजों के ये बिजली कनेक्शन आखिर जारी कैसे कर दिए गए।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ये कनेक्शन पूर्व में कार्यरत अधिकारियों के समय जारी किए गए थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद विभाग ने कनेक्शन विच्छेदित कर दिए हैं। हालांकि केवल कनेक्शन काट देने से मामला समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि इसकी पूरी जांच होना भी आवश्यक है।
जानकारों के अनुसार सामान्य तौर पर बिजली कनेक्शन जारी करने के लिए आवेदक से स्वामित्व अथवा कब्जे से जुड़े दस्तावेज और अन्य आवश्यक प्रमाण लिए जाते हैं। ऐसे में सरकारी फुटपाथ पर संचालित अस्थायी दुकानों को कनेक्शन देने के लिए किन नियमों का पालन किया गया, यह जांच का विषय है।शहरवासियों का कहना है कि यदि नियमों की अनदेखी कर कनेक्शन जारी किए गए हैं तो केवल मीटर हटाना पर्याप्त नहीं है। विभाग को यह भी पता लगाना चाहिए कि किस अधिकारी या कर्मचारी की अनुशंसा पर ये कनेक्शन स्वीकृत हुए और उस समय आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कैसे किया गया।
मामले ने विभागीय कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि विद्युत विभाग केवल कार्रवाई का दिखावा करता है या फिर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

12/06/2026

केंद्र सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों या राष्ट्रीयकृत बैंकों में रिश्वत मांगे जाने या भ्रष्टाचार के बारे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सूचित करें : सीबीआई, 1, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर, मो. नं. 9414022600, दूरभाष 0141-2228315, ईमेल : [email protected]

Address

Alwar City

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khulasa ek khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khulasa ek khabar:

Shortcuts

Share