Hello Alwar

Hello Alwar हैलो अलवर - अलवर की आवाज
(डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म)

अभी फॉलो करें और जुड़े रहें!

facebook.com/helloalwarmedia
instagram.com/helloalwarmedia
x.com/helloalwarmedia
youtube.com/

📧 [email protected] 🎙️ Hello Alwar एक हाइपरलोकल डिजिटल न्यूज़ एवं सूचना प्लेटफ़ॉर्म है, जो अलवर शहर के लोगों के लिए समर्पित है। हम आपके लिए लाते हैं – स्थानीय खबरें, प्रशासनिक अपडेट्स, सामाजिक कहानियाँ, आने वाले इवेंट्स और वो सब कुछ जो हमारे प्यारे शहर अलवर से जुड़ा है।

हमारा उद्

देश्य है – "अलवर को जागरूक, जुड़ा हुआ और सशक्त बनाना।"

📌 हम क्या कवर करते हैं:
📢 स्थानीय खबरें और प्रशासनिक घोषणाएँ
🎉 सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामुदायिक कहानियाँ
📷 अलवर की फोटो स्टोरीज़ और इंस्टा रील्स
🛠️ स्थानीय व्यवसायों का प्रमोशन
💡 जागरूकता अभियानों और सामाजिक पहल की जानकारी
📰 प्रेस नोट्स व महत्वपूर्ण घोषणाएँ

📲 Hello Alwar को क्यों फॉलो करें?
समय पर और विश्वसनीय स्थानीय खबरें पाएं
अलवर के अनसुने नायकों और कहानियों से जुड़ें
अपने आसपास की हलचलों की जानकारी रखें
लोकल बिज़नेस और सेवाओं को सपोर्ट करें
डिजिटल अलवर की आवाज़ बनें

💬 आपके पास कोई सूचना या प्रेस नोट है?
हमें अपना अपडेट या खबर भेजें DM या ईमेल पर:
📧 [email protected]

📢 विज्ञापन के लिए संपर्क करें
अलवर के हजारों दर्शकों तक पहुँचने के लिए हमसे जुड़ें –
न्यूज़ स्ट्रिप बैनर, वीडियो रील्स और डेडिकेटेड पोस्ट्स के माध्यम से अपने ब्रांड का प्रचार करें।
📞 संपर्क: ADTANTRA @ 8800387079

21/04/2026

बाहरी/हवाई आक्रमण से बचाव हेतु 21 अप्रैल को होगा ब्लैक आउट का पूर्व अभ्यास

बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय के आस पास के निर्धारित सीमित क्षेत्र में रहेगा ब्लैक आउट

संबंधित क्षेत्र के नागरिक सायरन बजने के साथ स्वेच्छा से अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों व वाहनों आदि की लाइट बंद कर ब्लैक आउट में करें सहयोग

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नागरिक सुरक्षा तैयारियों के मद्देनजर बाहरी/हवाई आक्रमण से बचाव एवं आवश्यक तैयारियों के तहत आज ब्लैक आउट सायं 7ः45 बजे से साथ ही कला महाविद्यालय के आसपास के क्षेत्र जिसमें कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार, रेलवे पुलिया के निकट क्षेत्र में ब्लैक आउट किया जाएगा।

ब्लैक आउट के दौरान क्या करें, क्या न करें
उन्होंने बताया कि ब्लैक आउट किये जाने वाले क्षेत्र में रात्रि के समय सायरन बजा कर स्थानीय नागरिकों को ब्लैक आउट की सूचना दी जाएगी। संबंधित क्षेत्र के नागरिक ड्रोन से होने वाले हवाई हमले की स्थिति में ब्लैक आउट किए जाने पर सायरन या हूटर बजते ही बिना घबराए सभी नागरिक अपने घरों में रहे व अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, अपने प्रत्येक स्थान की लाइट स्वेच्छा से बंद कर दें, भगदड न मचाए व धूम्रपान न करें, माचिस, मोबाइल, टॉर्च एवं फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें, यदि किसी घर अथवा प्रतिष्ठान की खिडकी से प्रकाश बाहर निकलता दिखें तो उस स्थान पर काला कागज लगाये, सडक पर चलने वाले वाहनों की लाइट बंद करें तथा जहां जो हो वहीं वाहन के साथ रूक जाएं, ब्लैक आउट में क्षेत्र के सिविल डिफेन्स के वार्डनों की सहायता करें, दो मिनट तक सायरन बजने पर बचाव कार्य व अन्य गतिविधि में लग जाएं, ऐयर रेड सायरन बजने पर शांतिपूर्वक सुरक्षित स्थान पर शरण ले, अफवाहों से बचे और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों व स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें, मोबाइल या रेडियो पर सरकारी अलर्ट सुने, सुरक्षित शरण स्थल की जानकारी लें, शरण स्थल तक जल्दी से पहुंचने का रास्ता पहले से तय करें, पीने का पानी कम से कम तीन दिन का व सूखा भोजन (बिस्किट, ड्राई फूट आदि) जैसी जरूरी वस्तुएं तैयार रखें, प्राथमिक चिकित्सा कीट, टार्च एवं एक्स्ट्रा सेल रखे, जरूरी दस्तावेज जैसे आईडी मेडिकल रिपोर्ट आदि सुरक्षित रखे, शीशे से दूर रहे जमीन पर लेट जाए, ड्रोन हवाई हमले के बाद तभी बाहर निकले जब सरकारी निर्देश मिले, घायल हो तो प्राथमिक उपचार करें, संदिग्ध वस्तु या बम दिखे तो छुए नहीं व पुलिस को इसकी सूचना देवे, यदि रोड पर हो तो वाहन किनारे खडा कर वाहन की लाइट ऑफ कर दें, समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, घबराये नहीं ट्रैफिक नियमों और आपदा प्रबंधन कर्मियों व पुलिस के निर्देशों का पालन करें। ड्रोन के हवाई हमले का रेड सिग्नल 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाकर दिया जाएगा तथा खतरा टलने की सूचना 2 मिनट तक सायरन को एक ही आवाज में बजाकर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिक सुरक्षा नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नं. 0144-2338000 एवं मो.नं. 8290026219 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
----------------------------------------------------

"आपकी अपनी लाइब्रेरी 'विद्या कुंज' के लिए अधिक से अधिक पुस्तकें दान करें।" - डॉ आर्तिका शुक्ला | जिला कलेक्टर - अलवर'विद...
14/04/2026

"आपकी अपनी लाइब्रेरी 'विद्या कुंज' के लिए अधिक से अधिक पुस्तकें दान करें।" - डॉ आर्तिका शुक्ला | जिला कलेक्टर - अलवर

'विद्या कुंज': अलवर शहर की पहली पार्क लाइब्रेरी
स्थान: डी-ब्लॉक पार्क, बुधविहार, अलवर
क्षमता: लाइब्रेरी में लगभग 5,000 पुस्तकों को रखने की क्षमता है।
उद्देश्य: डिजिटल युग के बीच लोगों में पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना और पठन संस्कृति को मजबूत करना।
पुस्तकों का प्रकार: नागरिक और संस्थान यहाँ मोटिवेशनल, आत्मकथा, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, प्रबंधन, इतिहास और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी किताबें दान कर सकते हैं।

#विद्या_कुंज_लाइब्रेरी #हैलो_अलवर

अलवर: लघु उद्योग भारती के मिलन समारोह में उमड़ा उद्यमियों का सैलाब, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्षअलवर | हिन्...
17/03/2026

अलवर: लघु उद्योग भारती के मिलन समारोह में उमड़ा उद्यमियों का सैलाब, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया हिंदू नव वर्ष
अलवर | हिन्दू नव वर्ष के पावन अवसर पर लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा रीवाज रिजॉर्ट में भव्य 'पारिवारिक मिलन समारोह' का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में उद्यमियों ने सपरिवार शिरकत की, जिससे पूरा परिसर पारिवारिक स्नेह और सांस्कृतिक रंग में सराबोर नजर आया।

भक्तिमय आगाज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, जिसके बाद उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तिमय वातावरण के बीच आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उद्यमियों और उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को एक उत्सव का रूप दे दिया।

सकारात्मक परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
समारोह के मुख्य वक्ता गंगाश्याम गुर्जर ने 'मनुष्य जीवन में आवश्यक पांच परिवर्तन' विषय पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा कि समाज, राष्ट्र और उद्योग जगत की उन्नति के लिए सकारात्मक बदलाव और सामूहिक प्रयास अनिवार्य हैं।

वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। जिनमें विभाग संघचालक कृष्ण कुमार गुप्ता, जिला संघचालक अशोक मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा प्रदेश संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

संगठनात्मक एकजुटता पर जोर
लघु उद्योग भारती, अलवर के अध्यक्ष शशांक झालानी ने सभी आगंतुकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। सचिव पंकज तिवारी ने संगठन की आगामी गतिविधियों और ऐसे पारिवारिक आयोजनों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। महिला इकाई की अध्यक्षा शिवानी यादव और सचिव रूपाली गुप्ता के नेतृत्व में महिला शक्ति ने भी कार्यक्रम में प्रभावी भूमिका निभाई।

टीम वर्क से मिली सफलता
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक मंडल के वरुण जैन, राहुल गुप्ता, विवेक गुप्ता, निखिल अग्रवाल और दिशीष गुप्ता का विशेष योगदान रहा। वहीं, महिला संयोजक कविता सैनी, रुचि सोढ़ी, शिप्रा वर्मा, सुनीता बंसल और सुनेश चौहान ने व्यवस्थाओं को बखूबी संभाला।

उद्देश्य: आयोजन का मूल उद्देश्य वर्ष भर व्यापारिक व्यस्तता में रहने वाले उद्यमियों को परिवार के साथ जोड़ना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना था। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

17/03/2026

भपंग की गूँज और 'लंका चढ़ाई' की अनोखी दास्तान!

मेवात के कलाकार यूसुफ़ और ज़ाकिर खान सुना रहे हैं रामायण का वो किस्सा, जिसमें राम की सेना में हलवाई से लेकर भिश्ती तक शामिल थे। यह संस्कृति और परंपरा का वो अनमोल संगम है, जो महाकाव्य को एक नए और दिलचस्प अंदाज़ में पेश करता है।

देखिए मेवात की इस अनूठी परंपरा को और साझा करें!

🏆 कलम और कर्तव्य का अनूठा संगम: डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की कृति 'भरखमा' को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार-2025 ✍️💼अलवर/...
17/03/2026

🏆 कलम और कर्तव्य का अनूठा संगम: डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी की कृति 'भरखमा' को मिलेगा साहित्य अकादमी पुरस्कार-2025 ✍️💼

अलवर/राजस्थान: प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ साहित्य की दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले राजस्थान कैडर के लोकप्रिय आईएएस अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। वर्ष 2025 के मुख्य 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' के लिए उनकी बहुचर्चित राजस्थानी कृति 'भरखमा' (कहानी-संग्रह) का चयन किया गया है।

✨ क्यों खास है यह उपलब्धि?
डॉ. सोनी की यह कृति राजस्थानी साहित्य के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रही है।

एक ही कृति, दो शिखर सम्मान: यह साहित्य के इतिहास में एक दुर्लभ और बड़ी उपलब्धि है कि डॉ. सोनी की इसी कालजयी कृति 'भरखमा' को वर्ष 2016 में 'साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार' मिला था और अब 2025 में इसे मुख्य श्रेणी (Senior Category) के पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह साबित करता है कि उनकी कहानियों में राजस्थानी माटी और संस्कृति की जड़ें कितनी गहरी हैं।

साहित्यिक गहराई: उनकी कहानियाँ राजस्थानी ग्रामीण परिवेश, मानवीय संवेदनाओं और लोक संस्कृति का जीवंत दस्तावेज हैं।

लेखनी का जादू: डॉ. सोनी न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि एक संवेदनात्मक लेखक भी हैं जो मारवाड़ और राजस्थानी जीवन के अनछुए पहलुओं को अपनी कहानियों में जीवंत कर देते हैं।

📅 31 मार्च को होगा सम्मान समारोह
साहित्य अकादमी द्वारा 24 भाषाओं के उत्कृष्ट लेखकों के साथ डॉ. सोनी को आगामी 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें पुरस्कार स्वरूप ₹1,00,000 की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा।

Hello Alwar का संदेश: "प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच साहित्य के प्रति ऐसा समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं!" 💐

राहत की खबर: गैस सिलेंडर की किल्लत केवल अफवाह, जिला कलेक्टर ने खुद किया निरीक्षण! शहर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चल ...
17/03/2026

राहत की खबर: गैस सिलेंडर की किल्लत केवल अफवाह, जिला कलेक्टर ने खुद किया निरीक्षण!

शहर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर चल रही अफवाहों पर लगाम कसते हुए जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने आज रसद विभाग की टीम के साथ गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टॉक, वितरण और बुकिंग की बारीकी से जांच की, जहाँ सभी व्यवस्थाएं बिल्कुल सामान्य पाई गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से सीधी बात की और गैस वितरण को लेकर उनका फीडबैक भी लिया।

मुख्य बिंदु जो आपको जानने चाहिए:
पर्याप्त स्टॉक: जिले में एलपीजी गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी तरह की किल्लत नहीं है।
होटल-रेस्टोरेंट के लिए नया नियम: कमर्शियल गैस का 20% कोटा तय किया गया है। पिछले 3 महीनों की औसत खपत के आधार पर ही अब 20% सिलेंडर दिए जाएंगे।
सरकारी संस्थानों को राहत: सरकारी कैंटीन, स्कूल, हॉस्टल, अस्पताल और अन्नपूर्णा रसोई में अब घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जा सकेगा।
बुकिंग का समय: कलेक्टर ने अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 45 दिन और शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल के बाद ही दोबारा बुकिंग कराएं।

कलेक्टर का संदेश: "जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें और सुचारू रूप से चल रही बुकिंग व्यवस्था का सहयोग करें।"

डॉ. सोनिया धीरज जैन को मिला राजस्थान फाउंडेशन का विशेष सेवा सम्मानअलवर /नई दिल्ली।राजस्थान सरकार की राजस्थान फाउंडेशन द्...
17/03/2026

डॉ. सोनिया धीरज जैन को मिला राजस्थान फाउंडेशन का विशेष सेवा सम्मान

अलवर /नई दिल्ली।
राजस्थान सरकार की राजस्थान फाउंडेशन द्वारा 77वें राजस्थान स्थापना दिवस पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सोनिया धीरज जैन को विशेष सेवा सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उन प्रवासी राजस्थानियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में उल्लेखनीय परिवर्तन लाया हो।

मूलतः राजस्थान की निवासी और वर्तमान में दिल्ली में रह रही डॉ. सोनिया जैन ने वर्ष 2013 में अशोका फाउंडेशन की स्थापना की। “मानव सेवा ही धर्म है” के उद्देश्य से शुरू हुआ यह फाउंडेशन आज शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, नशा मुक्ति और दिव्यांग सेवा जैसे कई क्षेत्रों में सक्रिय है।

फाउंडेशन द्वारा नेत्र सेवा अभियान के तहत अब तक 140 शिविरों में 6600 से अधिक मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क कराए गए हैं। वहीं, दिव्यांग सेवा शिविरों के माध्यम से 3500 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

अमृत जलधारा परियोजना के अंतर्गत 20 से अधिक संस्थानों में वाटर कूलर स्थापित कर हजारों बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा 49,00 से अधिक पौधों का रोपण और 70,000 से अधिक लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा गया है।

डॉ. सोनिया जैन का मानना है कि सेवा केवल दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका यह कार्य आज समाज के लिए प्रेरणा बन रहा है।

अलवर में राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह जारीअलवर। 16 मार्च 2026 को मनन सेवा संस्थान, अलवर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ...
16/03/2026

अलवर में राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह जारी

अलवर। 16 मार्च 2026 को मनन सेवा संस्थान, अलवर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थान दिवस समारोह वर्तमान में उत्साहपूर्ण माहौल में जारी है। यह 5 दिवसीय जागरूकता अभियान 14 से 19 मार्च तक चल रहा है, जिसका उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम से जुड़े अश्विनी जावली ने बताया कि इस दौरान आयोजित “स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम” में स्थानीय नागरिक, छात्र, और समाजसेवी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
आज होप सर्कस पर संस्थान द्वारा आयोजित 5 दिवसीय कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन महासिंह चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष अलवर उत्तर के द्वारा किया गया साथ ही रजनीश जैमन युवा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता सूर्यकांत भारद्वाज लुहादेरा, बबली, महेश, सोनू, राजेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
अश्विनी जावली ने साफ सफाई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी, आयोजन में प्रतिभागी स्वच्छता और स्वास्थ्य के महत्व पर विचार साझा कर रहे हैं और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय हैं।

#अलवरवाणी #अलवरटाइगर #हैलोअलवर

05/03/2026

अलवर पुलिस ने आज खेली होली
पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कांबले शरण गोपीनाथ ने भी पुलिस टीम के साथ होली खेलकर उत्साहवर्धन किया और भरपूर आनंद उठाया

बेजुबान श्वानों की मदद को आगे आया छाबड़ा ट्रस्ट, '4 लेग केयर फाउंडेशन' को सौंपी श्वान एम्बुलेंसश्रीमती नारायणी देवी मनोहर...
15/02/2026

बेजुबान श्वानों की मदद को आगे आया छाबड़ा ट्रस्ट, '4 लेग केयर फाउंडेशन' को सौंपी श्वान एम्बुलेंस

श्रीमती नारायणी देवी मनोहर लाल छाबड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट ने जीव सेवा की दिशा में एक और सराहनीय कदम उठाया है। ट्रस्ट द्वारा '4 लेग केयर फाउंडेशन' को एक विशेष श्वान एम्बुलेंस (Dog Ambulance) भेंट की गई है, जो विशेष रूप से शहर के घायल और बीमार लावारिस श्वानों के उपचार हेतु उपयोग में लाई जाएगी।

त्वरित इलाज से मिलेगी राहत
ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित छाबड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़कों पर अक्सर दुर्घटना का शिकार होने वाले या गंभीर बीमारी से जूझ रहे श्वानों को समय पर सहायता पहुँचाना एक बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा: मूक श्वानों की सेवा हेतु हमारे ट्रस्ट द्वारा यह एम्बुलेंस सेवा समर्पित की गई है ताकि 4 लेग केयर फाउंडेशन को घायल और बीमार श्वानों को रेस्क्यू करने में सुविधा रहे। वाहन की उपलब्धता से इन जीवों को समय पर अस्पताल पहुँचाया जा सकेगा और उन्हें तत्काल राहत मिल पाएगी।
इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शहर का कोई भी लावारिस श्वान इलाज के अभाव में दम न तोड़े।

सेवा कार्य को मिलेगा बल
4 लेग केयर फाउंडेशन पिछले लंबे समय से लावारिस श्वानों की देखभाल और उपचार में कार्यरत है। अब इस नई श्वान एम्बुलेंस के जुड़ने से फाउंडेशन की टीम अधिक तत्परता से सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच सकेगी।

इस मानवीय पहल की पशु प्रेमियों द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।

09/02/2026

नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त एक्शन, बाजारों को कराया जाम मुक्त

Address

Alwar City
301001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hello Alwar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share