29/11/2025
खैरथल तिजारा जिला अध्यक्ष बने बलराम यादव
राजस्थान कांग्रेस ने 45 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्षों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समर्थकों को जगह मिली है।
ये जिलाध्यक्ष राहुल गांधी के फॉर्मूले पर रायशुमारी करने के बाद नियुक्त किए गए हैं। वहीं बारां और झालावाड़ के जिलाध्यक्षों पर अंता उपचुनाव की वजह से रायशुमारी नहीं की गई थी। इस कारण इन दो जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है।