Khabar Bharat 24

Khabar Bharat 24 बेखोफ सवाल, जो तय करे जिम्मेदारी।

इंडिया हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत सभी
राज्यों की ताज़ा ख़बरो के लिए खबर भारत 24 न्यूज चैनल को फेसबुक पर फॉलो करें ओर यूट्यूब पर subscribe करे। ये
एक ऐसा न्यूज़ चैनल है जो आपके अपनों से जोड़ने का काम करता है।
आपकी आवाज़ को सरकार एवम् प्रशासन तक पहुंचता है तथा आमजन तक पहुँचाकर आपको न्याय दिलाने की पुरी कोशिश करता है। जैसे समाजिक मुददे,
गांव में साफ सफाई, बुराइयों को खत्म करना, आप

किसी दबंद या माफिया द्वारा सताए गए हो, कोई बेवजह आपको परेसान कर रहा हो, आपकी आवाज को दबाया जा रहा हो तो हम कानूनों रूप से आपको सहायता प्रदान करने की कोसिस करेगे ओर आपको अपनी बात रखने का मंच देंगे। हम हर प्रकार के मुद्दों को
सरकार एवम् प्रशासन तक पहुचाने का कार्य खबर भारत 24 करता है। Khabar bharat 24 एक ऐसा चैनल जिसने सच एवं निष्पक्ष खबरें दिखाकर एक अच्छा समाज बनाने के लिए अहम भूमिका निभाई है।
आज़ाद भारत में बेबाक और बेलाग खबरें दिखाने वाला खबर भारत 24 चैनल किसी राजनीतिक दल का पक्षधर नहीं रहा है। हम केवल सच को सच दिखाने का कार्य करते है। Khabar bharat 24 न्यूज़ समाज़ को लगातार एक अच्छी राह दिखाने का काम कर
रहा है। चाहे सड़क, सुरक्षा स्वास्थ्य की बात हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े हुए जनहित के मुद्दे सभी पर khabar bharat 24 News ने सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम किया है। हमे पत्रकारिता करने के लिए किसी राजनीतिक पार्टी की जरूरत नहीं होती है हम हक़ एवं सच दिखाने का माद्दा रखते हैं। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कही जाने वाली पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखने के लिए खबर भारत 24 किसी भी तरह का समझोता करनेका पक्षधर नहीं रहा है।
सरकार की नाकामियों को दिखाना और उसके द्वारा किए गए गलत फैसले पर सरकार को सवालों के कठघरे में खड़ा करना खबर भारत 24 का मूल उद्देश्य होता है।

हम बनेंगे आपकी आवाज ,आप दीजिए हमारा साथ ।।

बेखोफ सवाल, जो तय करे जिम्मेदारी।।


आप हमें यूट्यूब पर देख रहे है चैनल को subscribe करे । ओर फेसबुक पर देख रहे है तो khabar bharat 24 के पेज को फॉलो करें।

आपके कोई सवाल है तो कमेंट करे , हमे हमारे नंबर पर व्हाट्सप्प करे। हम आपके सवालों के जरूर जवाब देंगे।

यूट्यूब लिंक : https://youtube.com/

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/khabarbharat24india?mibextid=ZbWKwL


ट्विटर लिंक : https://twitter.com/Khbarbharat24?t=opkEonBbUT4xEIT7iBAihg&s=09


वेबसाइट लिंक : https://khabarbharat24.com


खबर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें। 9413750272

30/05/2026

🔥🔥चूरू में रेतीले तूफान का Live दृश्य 🔥🔥 Khabar Bharat 24

आंधी-तूफ़ान में भी परिक्रमा यात्रियों के बीच पहुंचीं विधायक नौक्षम चौधरी, लिया व्यवस्थाओं का जायजातेज आंधी और तूफ़ान के ...
29/05/2026

आंधी-तूफ़ान में भी परिक्रमा यात्रियों के बीच पहुंचीं विधायक नौक्षम चौधरी, लिया व्यवस्थाओं का जायजा
तेज आंधी और तूफ़ान के बीच भी विधायक नौक्षम चौधरी ने ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का हाल जाना। विधायक पंजाबी राजपूत समाज के पंडाल में पहुंचीं, जहां उन्होंने ठहरे हुए यात्रियों से बातचीत कर भोजन, पानी, चिकित्सा और रुकने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
यात्री उस समय भावुक और गदगद हो गए जब विधायक ने आत्मीयता के साथ पूछा कि “किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं है।” श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए विधायक के इस मानवीय व्यवहार की सराहना की।
इस दौरान पंजाबी राजपूत समाज के पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने विधायक का फेंटा बांधकर, शॉल ओढ़ाकर, दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया। पंडाल में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
विधायक नौक्षम चौधरी ने भंडारे में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ चाय पी और बिस्किट भी खाए। इसके बाद उन्होंने परिक्रमा मार्ग पर खड़े होकर यात्रियों को जलजीरा, चाय और बिस्किट वितरित किए। अचानक बदले मौसम के बावजूद विधायक का श्रद्धालुओं के बीच पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परिक्रमा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए तथा मौसम खराब होने की स्थिति में विशेष सतर्कता बरती जाए।

29/05/2026

Govindgarh rain….

आज गोविंदगढ़ स्थित श्री गोविंद देव जी गौशाला में गौ-सेवा हेतु कार्यकर्ताओं के साथ ई-टेंपो का शुभारंभ किया।साथ ही भीषण गर...
27/05/2026

आज गोविंदगढ़ स्थित श्री गोविंद देव जी गौशाला में गौ-सेवा हेतु कार्यकर्ताओं के साथ ई-टेंपो का शुभारंभ किया।

साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए जीव-जंतुओं के लिए पानी की कुंडियों में जल भरकर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।
#रामगढ़_मेरा_परिवार

27/05/2026

गोविंदगढ़ बाजार में ईद शॉपिंग के दौरान बवाल! छेड़छाड़ के आरोप पर दो पक्ष भिड़े, VIDEO VIRAL”
गोविंदगढ़ में ईद की खरीददारी के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। लड़की से कथित छेड़छाड़ को लेकर बाजार में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मौके पर हंगामा और भीड़ जुट गई, वहीं घटना का VIDEO अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

26/05/2026

गोविंदगढ़ के नयाना गांव में विधायक ने किए बाबा के दर्शन, लगाई परिक्रमा

सुखवंत सिंह ने मंगलवार को नयाना गांव पहुंचकर बाबा के दरबार में माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धा भाव से बाबा के दर्शन किए तथा परिक्रमा भी लगाई।
#गोविंदगढ़ #नयाना_गांव #सुखवंत_सिंह #बाबा_के_दर्शन #परिक्रमा #राजस्थान_समाचार #धार्मिक_समाचार #भक्ति #ग्रामीण_समाचार

आज गोविंदगढ़ स्थित कुंडा मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति के साथ बेजुबान पक्षियों के संरक्षण, पानी हेतु परिंडे...
26/05/2026

आज गोविंदगढ़ स्थित कुंडा मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं एवं मातृशक्ति के साथ बेजुबान पक्षियों के संरक्षण, पानी हेतु परिंडे लगाए।

इस अवसर पर गांव के प्रबुद्धजनों से आत्मीय संवाद कर कस्बे के विकास, जनसुविधाओं एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।
#परिंडा_अभियान #रामगढ़_मेरा_परिवार

26/05/2026

गोविंदगढ़ सिकरी रोड पर DP में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला 🚨

राजस्थान के Govindgarh में सिकरी रोड के पास अचानक बिजली की DP (ट्रांसफार्मर) में आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घरों व दुकानों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों के अनुसार मौके पर पुलिस मौजूद रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी, लेकिन काफी समय तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। लोगों का कहना है कि अगर आग ज्यादा फैल जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के दौरान लोगों ने अपने स्तर पर दूरी बनाकर सुरक्षा का ध्यान रखा। वहीं प्रशासन से मांग की जा रही है कि ऐसे संवेदनशील इलाकों में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था और तेज की जाए ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

🗣️ आपकी क्या राय है?
क्या गोविंदगढ़ जैसे क्षेत्र में तुरंत फायर ब्रिगेड की सुविधा और स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

📍 गोविंदगढ़रामगढ़ के विधायक Sukhvant Singh जी ने आज गोविंदगढ़ श्मशान घाट में निर्माणाधीन टीन शेड एवं इंटरलॉकिंग कार्यों ...
22/05/2026

📍 गोविंदगढ़

रामगढ़ के विधायक Sukhvant Singh जी ने आज गोविंदगढ़ श्मशान घाट में निर्माणाधीन टीन शेड एवं इंटरलॉकिंग कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को बेहतर एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराना हमारी प्राथमिकता है, ताकि आमजन को आवश्यक सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें।
BJP Rajasthan Bhupender Yadav BJP CMO Rajasthan Madan Rathore Jawahar Singh Bedam Bhajanlal Sharma Bharatiya Janata Party (BJP)
ाजस्थान #रामगडविधानसभा

गोविंदगढ़ में फर्जी सोनोग्राफी रिपोर्ट पर कार्रवाई, लैब सीलअलवर जिले के गोविंदगढ़ स्थित “अग्रवाल सोनोग्राफी एवं लैब” पर ...
21/05/2026

गोविंदगढ़ में फर्जी सोनोग्राफी रिपोर्ट पर कार्रवाई, लैब सील

अलवर जिले के गोविंदगढ़ स्थित “अग्रवाल सोनोग्राफी एवं लैब” पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए सेंटर को अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया है।

मामला तब सामने आया जब डीग जिले के बावली निवासी 25 वर्षीय विष्णु ने 13 मई को यहां सोनोग्राफी कराई। रिपोर्ट में उनकी पित्त की थैली में 8 एमएम की पथरी बताई गई, जबकि दो साल पहले ही ऑपरेशन के जरिए उनकी पित्त की थैली निकाली जा चुकी थी।

गलत रिपोर्ट सामने आने के बाद पीड़ित ने एसडीएम और स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरसीएचओ अलवर डॉ. मंजू शर्मा ने तत्काल प्रभाव से लैब बंद करने के निर्देश जारी किए।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Address

Alwar
Alwar
301604

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Bharat 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share