Damdar News Barara

Damdar News Barara समाचार एवं प्रचार -प्रसार कंपनी ।

26/08/2026
26/08/2026

बराड़ा शहर में ऊपरी पानी आकर घुसा एसडीएम ऑफिस के सामने बन गया एक बड़ा तालाब ,बराड़ा शहर में चारों तरफ कटी अवैध कॉलोनियां बराड़ा निवासियों के लिए आने वाले समय बन सकती है बड़ा खतरा ,पानी निकासी के सारे मार्ग बंद अवैध कालोनियां काटने वालों पर आखिर बराड़ा क्षेत्र में किसकी मेहरबानी से यह धंधा फल फूल रहा है जांच का विषय है?????

26/08/2026

*वार्ड नंबर 11 के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, चेयरमैन नगर पालिका रजत मलिक की मौजूदगी में गली निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ*

नगर पालिका बराड़ा के वार्ड नंबर 11 के निवासियों की वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार पंख लग गए हैं। नगर पालिका चेयरमैन रजत मलिक ने अविनाश कौर के घर से मेन रोड तक बनने वाली नई गली के निर्माण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद विजय सिंह भी मौजूद रहे।
गली निर्माण कार्य शुरू होने से गली वासियों में भारी उत्साह देखने को मिला । पक्की गली न होने के कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से लंबित पड़ी इस समस्या का समाधान होने पर वार्ड वासियों ने चेयरमैन रजत मलिक का दिल से आभार व्यक्त किया।
शुभारम्भ के दौरान चेयरमैन रजत मलिक ने कहा, "प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के मूल मंत्र पर काम कर रही है। बराड़ा नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।"
रजत मलिक ने कहा कि बराड़ा के चौमुखी विकास के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और आने वाले समय में भी बचे हुए अन्य विकास कार्यों को तेजी से पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ऊपर लिखित प्रेस नोट दमदार न्यूज़ बराड़ा के पास कल 25 अगस्त 2026 को आया था आज हमने गली निर्माण के दौरान गली बनाने वाले मिस्त्री से गली बनाने की जानकारी हासिल कर खबर लगाई

26/08/2026

सिंहपुरा कॉलोनी की गली से नगर पालिका की ईंटें हटाने के मामले में नया मोड़ — ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक और ब्लोक खरीददार के बयान पर जारी,10-12 दिन तक नगर पालिका सचिव मोहित सैनी, M.E. प्रितपाल सिंह, MC विजय छाबड़ा ने ईटे बेचे जाने बारे नहीं दी कोई जानकारी।
बराड़ा | दमदार न्यूज़/संजीव शर्मा
सिंहपुरा कॉलोनी, बराड़ा की एक गली से बड़ी संख्या में ईंटें उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाने के मामले में शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने पुलिस चौकी बराड़ा,नगर पालिका बराड़ा के अधिकारियों को नया प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच, संबंधित रिकॉर्ड सुरक्षित रखने तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बलजीत सिंह के अनुसार, मामले की अपनी जांच के दौरान उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। उनके अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक लक्खा सिंह ने वीडियो में बताया कि वह उक्त ईंटें वहां से उठाकर दशमेश कॉलोनी, बराड़ा में डालकर आया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि इसके बाद वह संबंधित स्थान पर पहुंचा, जहां बड़ी संख्या में ईंटें पड़ी मिलीं और मौके की फोटो, वीडियो तथा GPS लोकेशन फोटो भी रिकॉर्ड की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार, आगे जानकारी जुटाने पर अमरजीत सिंह घोतरा ने वीडियो में कथित रूप से बताया कि उसने ये ईंटें धर्मेंद्र नामक व्यक्ति से खरीदी हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि उक्त ईंटें वास्तव में नगर पालिका की संपत्ति हैं, तो उन्हें हटाने, परिवहन करने अथवा बेचने के लिए वर्क ऑर्डर, ठेका, सक्षम अधिकारी की अनुमति, नीलामी या वैधानिक निस्तारण प्रक्रिया अपनाई गई थी या नहीं।
बलजीत सिंह ने अपने प्रार्थना पत्र में मांग की है कि नगर पालिका संबंधित गली की ईंटें उखाड़ने से जुड़े वर्क ऑर्डर, एस्टीमेट, टेंडर/ठेका, एमबी, साइट रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, बिल, भुगतान रिकॉर्ड और निस्तारण संबंधी सभी दस्तावेज तत्काल सुरक्षित रखे तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
शिकायत में ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक, कथित खरीददार और संबंधित अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज कर ईंटों के स्रोत, मात्रा, परिवहन, खरीद-बिक्री तथा भुगतान संबंधी तथ्यों की जांच करने की भी मांग की गई है।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसका उद्देश्य किसी भी व्यक्ति को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि उपलब्ध वीडियो, फोटो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन और नगर पालिका से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई है। यदि जांच में किसी सरकारी/नगर पालिका संपत्ति को बिना वैध अनुमति हटाने, बेचने या अन्यत्र पहुंचाने के तथ्य सामने आते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई तथा आवश्यकता होने पर पुलिस में FIR दर्ज कराने की मांग की गई है।
दमदार न्यूज़ बराड़ा इस मामले से संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक लक्खा सिंह और अमरजीत सिंह घोतरा के उपलब्ध वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहा है। वीडियो में कही गई बातों और पूरे मामले की अंतिम सत्यता सक्षम जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
प्रतिलिपि भेजी गई:
पुलिस अधीक्षक, अंबाला | आयुक्त, नगर निगम अंबाला | एसडीएम, बराड़ा
— दमदार न्यूज़ बराड़ा
#नगरपालिका_बराड़ा #निष्पक्ष_जांच #सरकारी_संपत्ति #बराड़ा

सीआईए-1 टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता...
26/08/2026

सीआईए-1 टीम ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी और 42,000 रुपये नकद बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया है।

सीआईए-1 के उप निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता नितेश निवासी गाँव ढांडा खेड़ी, डाकघर जजवान, जिला जींद; हाल पता: बीसी बाजार, अम्बाला छावनी) ने थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार महाराजा ढाबा के पास कार सवार कुछ अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था, उसके साथ मारपीट की और जबरन नकदी लूट ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पड़ाव में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच सीआईए-1 को सौंपी गई थी।
सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजीव कुमार की टीम ने तकनीकी संसाधनों और पुख्ता साक्ष्यों का इस्तेमाल करते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने सबसे पहले तीन मुख्य आरोपियों—जय राज, निशान्त, और जसराज (सभी निवासी शामली, उत्तर प्रदेश)—को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान हुई गहन पूछताछ में आरोपियों ने अपने चौथे साथी लक्की अवाणा की संलिप्तता का खुलासा किया। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए-1 टीम ने 24 अगस्त को चौथे आरोपी लक्की (निवासी गाँव बीबीपुर जलालाबाद, थाना झिंझाना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश) को भी दबोचा।

25/08/2026

फेसबुक के अधिकारी खाम खाह मुझे परेशान करते हैं जबकि उनके एतराज करने वाली सारी पोस्टे डिलीट कर दी है फिर भी वार्निंग देते रहते हैं

25/08/2026

बलजीत सिंह सिंहपुरा कॉलोनी बराड़ा ने आज फिर अपने निजी खरचे पर रेहडी वाले से घर से कुड़ा करकट उठवाया ,

एसआईआर के नोटिस फेज को लेकर एसडीएम बराड़ा ने ली एआरओज की बैठक।बराड़ा/दमदार न्यूज/बलजीत सिंहस्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआ...
25/08/2026

एसआईआर के नोटिस फेज को लेकर एसडीएम बराड़ा ने ली एआरओज की बैठक।
बराड़ा/दमदार न्यूज/बलजीत सिंह
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के अंतर्गत चल रहे नोटिस फेज को लेकर आज एसडीएम-सह-ईआरओ बराड़ा ने सभी सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसडीएम ने सभी एईआरओज को निर्देश दिए कि नोटिस वितरण का कार्य शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि नोटिस फेज चुनाव प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस अवसर पर चुनाव तहसीलदार गुलशन शर्मा, नायब तहसीलदार आलमगीर, बीडीपीओ फैनी, बीईओ साहा मदन लाल, बीईओ बराड़ा जगदीश, चुनाव कानूनगो मंजू सैनी सहित सम्बधिंत विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारी मौजूद रहे।

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहौनी में रक्षाबंधन का उत्साह: छात्रों ने चौकी इंचार्ज विश्व बंधु जी को बांधी राखीमुलाना/दम...
25/08/2026

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहौनी में रक्षाबंधन का उत्साह: छात्रों ने चौकी इंचार्ज विश्व बंधु जी को बांधी राखी

मुलाना/दमदार न्यूज/बलजीत सिंह
रक्षाबंधन के पावन त्योहार के उपलक्ष में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नहौनी में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने कलालटी चौकी इंचार्ज विश्व बंधु जी को राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने चौकी इंचार्ज जी के हाथों पर रंग-बिरंगी राखियां सजाईं और उन्हें मिठाई खिलाई। इस भावनात्मक पल ने सभी को भाव-विभॉर कर दिया।
बच्चों ने कहा कि चौकी इंचार्ज जी समाज के रक्षक हैं और वे उनकी सुरक्षा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए यह छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे चौकी इंचार्ज जी के साहस और सेवाभाव से प्रेरित हैं।
चौकी इंचार्ज विश्व बंधु जी ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक यादगार अनुभव है और वे बच्चों के प्यार को कभी नहीं भूलेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि वे सदैव अपनी ड्यूटी को ईमानदारी और निष्ठा से निभाते रहेंगे और जनता की सेवा में लगे रहेंगे।
इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया। उन्होंने बच्चों के इस नेक कार्य की सराहना की और चौकी इंचार्ज जी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
यह कार्यक्रम बच्चों और पुलिस के बीच अच्छे संबंधों को बढ़ावा देने में एक सकारात्मक कदम है। इससे यह संदेश मिलता है कि पुलिस और जनता के बीच सहयोग और समझ होनी चाहिए।

Address

Barara, Ambala (Haryana )
Ambala
133201

Telephone

+917988005614

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Damdar News Barara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share