Ambala 24 news

  • Home
  • Ambala 24 news

Ambala 24 news Har khbar par nazar
(1)

27/07/2025
27/07/2025

हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर सजी बाजारों की रौनक, महिलाओं ने मेहंदी-चूड़ियों संग मनाया पर्व का उत्साह

तीज उत्सव को सेलिब्रेट कर प्रीति गोयल महिला मंडल ने दिया हरियाली का संदेश तथा रंगारंग कार्यक्रम से संस्कृति को संजोया   ...
27/07/2025

तीज उत्सव को सेलिब्रेट कर प्रीति गोयल महिला मंडल ने दिया हरियाली का संदेश तथा रंगारंग कार्यक्रम से संस्कृति को संजोया

सावन के पवित्र माह में मनाया जाने वाला तीज उत्सव भारतीय प्राचीन संस्कृति और परंपराओं का अनूठा मिलन है जिसमें विवाहित महिलाएं सोलह श्रृंगार कर सज धज कर अपनी और अपने परिवार की सुख शांति और मंगल की कामना करती हैं। हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की खुशी में मनाई जाती है। माता पार्वती ने कठोर तप करके शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। यह दिन उनके पुनर्मिलन का प्रतीक है और वैवाहिक प्रेम और समर्पण का संदेश देता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है। इस दिन महिलाएं खास तौर पर मेहंदी लगाकर नव वस्त्र पहनकर श्रृंगार करती हैं और घर घर में पींग डाली जाती है। सावन के इस पवित्र त्यौहार पर फैनी और घेवर का विशेष महत्व है जो उत्तरी भारत की लाजवाब मनपसंद मिठाई है और घर-घर में इसे बड़े ही चावल से खाया जाता है। सावन के माह में विशेष रूप से बनाए जाने वाले घेवर की आम जन पूरा वर्ष प्रतीक्षा करते हैं।
माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने की कामना से 107 जन्मों तक कठोर तप किया और फिर 108वें जन्म में भोलेनाथ ने उनकी मनोकामना पूरी की. जिस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती की तपस्या को स्वीकार किया था उस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि थी. इसलिए हर साल इस तिथि पर हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है।
भारतीय संस्कृति की इसी उन्नत प्रथा का अनुसरण करते हुए आज प्रीति गोयल महिला मंडल की ओर से शहर के निजी रेस्टोरेंट में तीज महोत्सव का एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी महिलाओं ने नाच गाकर झूला झूल कर हरियाली तीज का उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को बधाई दी तथा हरियाली का संदेश देते हुए आई हुई सभी महिला मंडल की सदस्यों को हरा भरा पौधा देकर उसे लगाने और अपने बच्चों की तरह उसका लालन पालन करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जहां भारतीय परंपरा अनुसार दीप प्रज्वलित कर किया गया वहीं समापन पर भोलेनाथ जी को विशेष रूप से प्रिय गायत्री मंत्र का जाप किया गया। अंत में प्रीति गोयल द्वारा आए हुए सभी साथियों का धन्यवाद किया गया।

27/07/2025

Anil Vij का औचक निरीक्षण, CET व्यवस्था पर दी शाबाशी बोले, “

*जन सेवा आरोग्य केंद्र के एडवांस्ड डायलिसिस केंद्र में पांचवीं डायलिसिस मशीन का शुभारम्भ, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल द...
27/07/2025

*जन सेवा आरोग्य केंद्र के एडवांस्ड डायलिसिस केंद्र में पांचवीं डायलिसिस मशीन का शुभारम्भ, पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल द्वारा संपन्न*
अम्बाला शहर में एक मात्र संस्था जो *डाइलिसिस* के क्षेत्र में समाज को अपनी सेवाएं दे रही है| डायलिसिस एक ऐसी प्रकिरिया है जिसमें मशीन की मदद से मरीज के रक्त को साफ़ किया जाता है और यह उन मरीजों के लिए जरुरी होता है जिनकी किडनी किसी कारणवश खून को साफ़ करने का कार्य ठीक से नहीं कर पाती| यह सुविधा या तो बड़े शहरों में उपलब्ध है या फिर बड़े अस्पतालों में| दोनों ही सूरत में मरीज का हजारों रु का खर्चा हो जाता है और दूर आने जाने की वजह से मरीज और उनकी देखभाल करने वालों की भी सेहत पे असर होता है| यही नहीं किसी मरीज को तो सप्ताह में 2 या उससे अधिक बार भी डायलिसिस करवाने की जरुरत पड़ती है|
शहर के लोगों की इसी पीड़ा को देखते हुए जन सेवा आरोग्य केंद्र परिवार ने साल 2019 में संस्था की तरफ से *नो प्रॉफिट नो लोस्स पर एडवांस्ड डायलिसिस केंद्र* की स्थापना प्रेम नगर स्थित अपने सेवा केंद्र में की जिसमें 2 मशीन के साथ सेवा का कार्य शुरू किया गया| जिसको धीरे धीरे 4 मशीन तक पहुँचाया गया| अध्यक्ष सतीश चावला ने बताया के यह चारों मशीनें माह में 200 से भी अधिक डायलिसिस कर रही थी और उन्हें कई मरीजों को वापिस भेजना पड़ता था क्यूंकि उससे ज्यादा डायलिसिस करने के लिए मशीन कम पड़ने लगी थी| इसलिए *सेवार्थ पांचवीं मशीन* का शुभारम्भ पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल एवं प्रसिद्ध उद्योगपति संजय रूंगटा के करकमलों से संपन्न हुआ| इससे अब संस्था लगभग 250 से अधिक डायलिसिस एक माह में सेवार्थ कर पाएंगे और साथ ही साथ एक बैठने के लिए स्व:चलित कुर्सी भी ली गयी जिससे मरीज बैठ कर भी डायलिसिस करवा पाएंगे। जिससे उनको और ज़्यादा सुविधा मिलेगी|
बाजार मूल्यों से काफी कम दरों पर, डायलिसिस पहला मात्र रु 1550 एवं रीयूज़ मात्र रु 1000 में किया जाता है साथ में इको मात्र रु 600 में की जाती है| किसी भी जरूरतमंद मरीज को यही सेवाएं मुफ्त में भी दी जाती हैं| संस्था की कार्यकारिणी में 18 सदस्य हैं जो आज उपस्थित भी रहे जिनमें सचिव की भूमिका में अरविन्द कौशिक, कोषाध्यक्ष सतीश कालड़ा हैं| वहीँ संस्था के संरक्षक विनोद बंसल, मार्गदर्शक नरेश अग्रवाल हैं| इनके अतरिक्त जन औषिधि प्रकल्प प्रमुख सुभाष सिंगला, संगठन प्रमुख प्रेम अग्रवाल, पूर्व सचिव चमन अग्रवाल, पी.सी.गुप्ता, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, मुकेश एबोट, तिलकराज अरोड़ा, जय गोपाल, डा. मनोज अग्रवाल, किरण छिब्बर, अरुण गोयल, लक्की जुनेजा मुख्य है| संस्था के साथ कुल 65 परिवार जुड़े हुए हैं जो किसी न किसी माध्यम से सेवाएं देते हैं| इस कार्यक्रम में आज शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने सेवा कार्य को देखा जिनमें अनुभव अग्रवाल, संघ चालक प्रदीप खेड़ा, पी.के सोनी, रोहित सूरी, संजय अग्रवाल, गिरधारी लाल, अरविंद लकी, डिंपी अग्रवाल, मुकेश सिंघल, शैलेष दीवान असिस्टेंट गवर्नर रोटरी, चादरगुप्त बंसल, यतिन बंसल, विजय मल्होत्रा सचिव रोटरी, सुशील बग्गा, अतुल मित्तल सचिव भाविप, संजीव टोनी इत्यादि

27/07/2025

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 7 लोगों की मौ.त

"CET का पेपर देने हेलीकॉप्टर से पहुंचा. सोनीपत का लड़का, कुरुक्षेत्र में  – वायरल फोटो, Ambala 24 news पुष्टि नहीं करता
27/07/2025

"CET का पेपर देने हेलीकॉप्टर से पहुंचा. सोनीपत का लड़का, कुरुक्षेत्र में –

वायरल फोटो, Ambala 24 news पुष्टि नहीं करता

CET के दौरान फतेहाबाद के एम.एम. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आज एक अद्वितीय और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जिसने न केवल उपस्...
27/07/2025

CET के दौरान फतेहाबाद के एम.एम. कॉलेज परीक्षा केंद्र पर आज एक अद्वितीय और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जिसने न केवल उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया, बल्कि फतेहाबाद पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश की। हिसार निवासी प्रियंका, जो हाल ही में माँ बनी हैं, परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने पति और नवजात शिशु के साथ केंद्र पर पहुंचीं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने सिर्फ पाँच दिन पूर्व ही एक बेटे को जन्म दिया है, इसके बावजूद उन्होंने परीक्षा देने का निर्णय लिया, जो उनके शिक्षा और करियर के प्रति समर्पण को दर्शाता है प्रियंका की शारीरिक स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र पर तैनात फतेहाबाद पुलिस के कर्मियों ने तत्काल संवेदनशीलता और सहयोग का परिचय देते हुए उन्हें व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध करवाई। पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया, जिससे वे समय पर परीक्षा दे सकीं।

27/07/2025

आज CET के पेपर के दौरान जिन्होंने सबसे बेहतर काम किया वो है हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर-कंडक्टर और हमारी पुलिस। इनके अलावा पर्दे के पीछे बिजली विभाग की भूमिका भी अहम रही।

📝 हरियाणा CET परीक्षा का सफल आयोजन, पहले दिन 6.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा📍 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के म...
26/07/2025

📝 हरियाणा CET परीक्षा का सफल आयोजन, पहले दिन 6.75 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

📍 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 22 जिलों और चंडीगढ़ में बने 2674 परीक्षा केंद्र

🔹 पहले दिन दो शिफ्टों में शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा
🔹 कुल 13.48 लाख अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी
🔹 राज्य सरकार की पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रणाली की मिसाल

Address


Telephone

+919355555123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala 24 news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambala 24 news:

Shortcuts

  • Address
  • Telephone
  • Alerts
  • Contact The Business
  • Claim ownership or report listing
  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share