Samaj Aap Ka News

Samaj Aap Ka News Newspaper

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद,​अंबाला ज...
09/07/2026

अंबाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश; 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की 30 बाइक बरामद,


अंबाला जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए अंबाला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अब तक कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की 30 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
​गिरोह का मुख्य सरगना अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर समेत कई इलाकों में बाइक चोरी की करीब 35 वारदातों को अंजाम दे चुका है।

​मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और 20 बाइक बरामद,

​अंबाला शहर, महेशनगर और अंबाला छावनी क्षेत्रों में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए AVT सेल लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। एक गुप्त सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक कंवलजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने नाकाबंदी कर मुख्य आरोपी सुनील उर्फ अनिल उर्फ रिंकू (निवासी: बिलासपुर, जिला यमुनानगर) को हिरासत में लिया।
​शुरुआती पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद हुई, जिसके संबंध में महेशनगर थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को 07 जुलाई को माननीय न्यायालय में पेश कर 06 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 20 चोरी की बाइक बरामद की गईं थी।

​रिमांड के दौरान खुलासा, तीन अन्य खरीदार आरोपी गिरफ्तार, 10 और बाइक बरामद,

​पुलिस रिमांड के दौरान गहन पूछताछ में आरोपी सुनील ने खुलासा किया कि वह चोरी की गई बाइकों को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेचता था। उसने इस मामले में संलिप्त तीन अन्य खरीदारों के नामों का खुलासा किया।​AVT स्टाफ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 10 और चोरी की बाइक बरामद की।

आरोपियों की पहचान,​जहांगीर निवासी गांव दूधगढ़, थाना चिलकाना, जिला सहारनपुर, उ.प्र. ​मोहम्मद आकिल निवासी गांव सिकंदरपुर बेहट, थाना मिर्ज़ापुर, जिला सहारनपुर, उ.प्र. ​आसिफ मोहम्मद निवासी गांव सिकंदरपुर बेहट, थाना मिर्ज़ापुर, जिला सहारनपुर, उ.प्र.के रूप में हुई है।

​बरामदगी के बाद इन तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत (जेल) भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस रिमांड पर है।

​पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी बेहद शातिर है और अब तक करीब तीन दर्जन (35) बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, मुलाना, बराड़ा, साहा तथा सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) आदि इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने के लिए सहारनपुर में इन खरीदारों को बेच देता था। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके और कुछ अन्य बरामदगी भी की जा सके।

​इस मामले की कार्रवाई में उप-निरीक्षक कंवलजीत के नेतृत्व में AVT स्टाफ के सहायक उप-निरीक्षक देवेंद्र कुमार,​मुख्य सिपाही महाबीर सिंह,​मुख्य सिपाही सोमपाल,
​सिपाही विनोद कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई।

​उच्च अधिकारियों ने इस शानदार सफलता के लिए पूरी पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।

स्वयं सक्षम सोसाइटी (रजि) अम्बाला BOOK BANKहमारी बुक बैंक की योजना जिस के अन्तर्गत बच्चों से पुरानी किताबें वापस ली जाएग...
09/07/2026

स्वयं सक्षम सोसाइटी (रजि) अम्बाला
BOOK BANK
हमारी बुक बैंक की योजना जिस के अन्तर्गत बच्चों से पुरानी किताबें वापस ली जाएगी तथा यदि कोई आवश्यकता है तो उनकी मरम्मत करवा कर उस क्लास में प्रवेश करने वाले बच्चों को वह पुस्तकें प्रदान की जाएगी ।
इस वर्ष इसका तजुर्बा PKR जैन स्कूल (हिन्दी) से किया जा रहा है ।
आज़ दिनाक 08.07.2026 को सुबह 10.00 बजे स्कूल में ठीक करवाई हुई 170 पुस्तके बच्चों को वितरित की गई ।
इस अवसर पर श्री अरविन्द जैन जी , डॉ राकेश भारद्वाजजी ,श्री प्रवीण शर्मा जी,श्री ओम प्रकाश जी श्रीमति रेणु गोयल जी, श्रीमती ऋतु जैन जी उपस्थित रहे ।
इस कार्य में स्कूल प्रिंसिपल, स्टाफ का विशेष सहयोग रहा ।
आपसे निवेदन है कि सदैव अपना सहयोग इसी प्रकार बनाए रखें ।
धन्यवाद 🙏
राकेश भारद्वाज
योजना प्रमुख

09/07/2026

समाज आप का न्यूज़

आज, 9 जुलाई 2026 को श्री विजय इन्द्र धाम में परम पूज्य आचार्य श्रीमद् विजय रत्नाकर सुरेश्वर जी महाराज साहिब के पावन सान्निध्य में भव्य मंदिर ध्वजारोहण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस शुभ एवं पुण्यमय ध्वजारोहण महोत्सव के विधि-कारक अरविंद कुमार जैन अम्बालवी जी हैं, जो श्री विजय वल्लभ सेवा, उत्तरी भारत से जुड़े हुए हैं तथा लोकप्रिय यूट्यूब चैनल "Jain Knowledge" के संस्थापक भी हैं। आज वे ध्वजा पूजन की पावन विधि सम्पन्न कराने के लिए उपस्थित हैं।

जैन परंपरा में मंदिर ध्वजारोहण अत्यंत महत्वपूर्ण और पुण्यदायी धार्मिक अनुष्ठान माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि श्रद्धा और भक्ति से इस महोत्सव के दर्शन एवं सहभागिता करने से आध्यात्मिक पुण्य की प्राप्ति होती है।

समाज आप का न्यूज़ आप सभी से विनम्र आग्रह करता है कि इस दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन के दर्शन करें, अपने परिवार और मित्रों तक इस संदेश को पहुँचाएँ तथा अधिक से अधिक संख्या में इस पावन महोत्सव से जुड़कर धर्मलाभ प्राप्त करें।

एस.ए. जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनएस.ए. जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में विद्या...
09/07/2026

एस.ए. जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
एस.ए. जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद से प्रेसिडेंट सी.ए. नरेश मित्तल, प्रेस सेक्रेटरी श्री राजेश बंसल, सेवा एवं संयोजक श्री अजय गुप्ता, सदस्य श्री संजय बत्रा तथा सदस्य श्री राजेंद्र विशिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं एनडीपीएस सेल, अंबाला की ओर से इंचार्ज एसआई अजय, एएसआई ,रणदीप, एएसआई बबली देवी, एचसी हरजीत कौर, एसपीओ धर्मेंद्र एवं एसपीओ मलकीत कौर ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर अत्यंत गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, अपने मित्रों एवं परिवार को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। साथ ही विद्यार्थियों को जीवन में अच्छे संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या महोदया ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। अंत में सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने तथा स्वयं भी नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

09/07/2026

वैष्णो देवी जाने से पहले ये खबर ज़रूर देख लें! 🛘⛈️

08/07/2026

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की बात आज की प्रासंगिक घटनाओं पर बिल्कुल सटीक बैठती है।
Arvind Kejriwal Aam Aadmi Party

🙏🙏
08/07/2026

🙏🙏

08/07/2026

aap ka news
jain ambalvee
श्री गुरु रविदास सुधार सभा ट्रस्ट के पंजीकृत (रजिस्टर्ड) होने पर गुरु रविदास बस्ती के सभी सम्मानित नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌹

यह हमारे पूरे समाज के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। श्री गुरु रविदास सुधार सभा कोई नया नाम नहीं है, बल्कि यह हमारे बुजुर्गों द्वारा समाज की भलाई और विकास के उद्देश्य से स्थापित की गई एक संस्था थी। उस समय किसी कारणवश इसे पंजीकृत नहीं कराया जा सका, लेकिन आज हम सभी मिलकर अपने बुजुर्गों के उसी संकल्प और सपने को आगे बढ़ाते हुए इसे श्री गुरु रविदास सुधार सभा ट्रस्ट के रूप में आगे ले जा रहे हैं।

इस ट्रस्ट का उद्देश्य केवल एक संस्था बनाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। हमारा संकल्प है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, युवाओं के लिए बेहतर अवसर, महिलाओं का सशक्तिकरण, सामाजिक एकता तथा सर्व समाज का सम्मान जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य किया जाए।

श्री गुरु रविदास सुधार सभा ट्रस्ट के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

* प्रधान: प्रवीण खोखर
* उपप्रधान: अशोक कुमार
* सेक्रेटरी: जसवंत रंगा
* कोषाध्यक्ष: रिंकू कुमार
* ट्रस्टी: हरबंस जी

हम सभी बस्तीवासियों से आग्रह करते हैं कि इस सामाजिक अभियान में अपना सहयोग और मार्गदर्शन दें, ताकि हम अपने बुजुर्गों के सपनों को साकार करते हुए गुरु रविदास बस्ती को विकास, समरसता, शिक्षा और सम्मान की नई पहचान दिला सकें।

आप सभी का सहयोग, विश्वास और सहभागिता ही इस ट्रस्ट की सबसे बड़ी शक्ति है।

जय गुरु रविदास जी। 🙏

#श्री_गुरु_रविदास_सुधार_सभा_ट्रस्ट #गुरु_रविदास_बस्ती #शिक्षा #स्वास्थ्य #रोजगार #सामाजिक_एकता #सर्वसमाज_का_सम्मान #समाज_का_विकास ोच_नई_दिशा ुरु_रविदास

08/07/2026

जम्मू कश्मीर के गुरेज़ में खूबसूरत नजारे देखने के लिए टूरिस्ट्स ने अपनी गाड़ी पार्क की और बाहर निकलकर फोटो खींचने लगे, तभी अचानक उनकी गाड़ी पहाड़ी से नीचे लुढ़क गई. गनीमत की बात ये रही कि कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. बता दे कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है..

Address

1157 Circular Road
Ambala
134003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samaj Aap Ka News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share