Hind News 24

Hind News 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Hind News 24, TV Channel, village nahra, barara, Ambala.

15/03/2026

बराड़ा से विस्फोटक समेत गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट ने भेजा रिमांड पर
अम्बाला
अंबाला एसटीएफ ने बराड़ा के पास तीन युवकों को दो किलो विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस इनके पीछे लगी थी। उसके बाद एसटीएफ ने तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर युवकों के पास से विस्फोटक बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाकर विस्फोटक को निष्क्रिय करवाया गया।
पकड़े गए युवकों की पहचान अंबाला के कंबासी गांव निवासी जंगवीर, मेरठ निवासी आनस व अजमेर निवासी अली अकबर के रूप में हुई है। मौके पर टीम ने जंगवीर की बाइक को भी बरामद किया है। शुरूआती जांच में इसे आरडीएक्स बताया गया है लेकिन यह किस प्रकृति का है, पकड़े गए युवकों के तार किससे जुड़े हैं और वे इस विस्फोटक को कहां लेकर जा रहे थे, इसकी एजेंसियां जांच कर रही हैं। वहीं मामले के तार पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं इसलिए पुलिस आतंकी साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। पकड़े गए तीनों युवक आपस में एक सोशल मीडिया एप यानी बडी जैसी एप के जरिये जुड़े हुए थे और किसी बड़ी जगह ब्लास्ट करने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस तीनों आरोपियों कोआज कोर्ट में पेश कर 10 दिन का रिमांड मांगा। पुलिस का कहना था कि रिमांड के दौरान आरोपियो से पुछताछ की जाएगी और हर भी पता लगाया जाएगा कि आरोपियो के साथ और कोन लोग शामिल है। अंबाला एसटीएफ के डीएसपी अमन ने बताया कि अंबाला प्रभारी प्रतीक कुमार को खुफिया जानकारी मिली थी कि तीन युवक कोई संदिग्ध विस्फोटक लेकर बराड़ा की तरफ से अंबाला की ओर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की व तीनों युवकों को बाइक पर आते हुए बीच रास्ते में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ जिसमें विस्फोटक सामग्री रखी थी।
दो घंटे तक मुख्य मार्ग बंद कर रूट किया डायवर्ट विस्फोटक की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने दोसड़का से बराड़ा वाले रास्ते को बंद कर दिया। एक किलोमीटर तक दोनों तरफ बैरिकेड लगा दिए गए थे। कार्रवाई के दौरान दो घंटे तक तो मार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जबकि सुरक्षा एजेंसियां दोपहर 3 से रात 8 बजे तक मौके पर रही।
बाईट आदित्य कपूर

14/03/2026

बराड़ा में मिला 2 किलो विस्फोटक, तीन युवक गिरफ्तार

अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश: अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार, PNDT एक्ट के तहत केस दर्ज कुरुक्षेत्र और अंब...
13/02/2026

अंबाला में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश: अस्पताल के दो स्टाफ गिरफ्तार, PNDT एक्ट के तहत केस दर्ज कुरुक्षेत्र और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपी मोहित और रोहित गिरफ्तार हुए हैं, जबकि खुराना अस्पताल की स्टाफ नर्स नैना फरार है।
पकड़ा गया मोहित छावनी के गार्जियन अस्पताल में कर्मी है। इस तरह दो निजी अस्पतालों का स्टाफ मिलकर भ्रूण लिंग जांच करवा रहा था। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी थी। शहर थाने में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।
पकड़े गए आरोपी मोहित से 39 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं, जोकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भवती महिला को आरोपितों को देने के लिए दिए थे। आरोपित रोहित नैना और मोहित के कहने पर शहर के मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र में महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण के लिंग की जांच करवाने गया था।
जानकारी के अनुसार, कुरुक्षेत्र स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला में भ्रूण लिंग जांच हो रही है। सूचना पर कुरुक्षेत्र सीएमओ के आदेशों पर पीएनडीटी टीम एक गर्भवती महिला को भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए तैयार किया। महिला ने नैना से संपर्क साधा। नैना और मोहित ने 75 हजार रुपये में सौदा तय किया। कुरुक्षेत्र टीम से नोडल अधिकारी डॉ. गौरव व राजीव और मनोज अपनी गाड़ी में कुरुक्षेत्र से वीरवार सुबह 10 बजे अंबाला के लिए रवाना हुए। अंबाला पहुंचने पर कुरुक्षेत्र टीम ने अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी। अंबाला से पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश कंडारा और डाक्टर ऋषिपाल ने टीम का साथ दिया और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को दबोच लिया।

गीता गोपाल चौक पर मिले आरोपी

डिकाय महिला को अंबाला छावनी के गीता गोपाल चौक पर बुलाया गया। यहां से आरोपित उसे अंबाला शहर के जगाधरी गेट पर ले गए। जहां रोहित की ड्यूटी लगाई गई गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने की। रोहित महिला को मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले गया। वहां महिला का अल्ट्रासाउंड करवाया गया। यहां से निकलते हुए टीम ने रोहित को पकड़ लिया। इसके बाद मोहित को रोहित के जरिए पकड़ लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मदान अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच की तो महिला का अल्ट्रासाउंड नियमानुसार होना पाया गया। सभी दस्तावेज भी संलग्न किए गए थे। इसीलिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कुरुक्षेत्र और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपितों को पीएनडीटी एक्ट के तहत गिरफ्तार करवाया गया है। आरोपी मोहित गार्जियन अस्पताल में काम करता है जबकि फरार नैना खुराना नर्सिंग होम में स्टाफ नर्स है। आरोपित रोहित की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आरोपितों ने लगाई थी। मोहित से 39 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। शहर थाना पुलिस में केस दर्ज करवा दिया गया है। - डॉ. मुकेश कंडारा, पीएनडीटी नोडल अधिकारी, अंबाला।

10/12/2025
मुख्यमंत्री Nayab Saini ने आज किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS) शुरू की।इस योजना के अंतर्गत PACS से ऋण लेने वाले...
10/12/2025

मुख्यमंत्री Nayab Saini ने आज किसानों के लिए एकमुश्त निपटान योजना (OTS) शुरू की।
इस योजना के अंतर्गत PACS से ऋण लेने वाले किसान अगर मूल ऋण राशि जमा करवाते हैं, तो उनका पूरा बकाया ब्याज माफ कर दिया जाएगा।
इससे 6,81,182 किसानों/मजदूरों का ₹2,266 करोड़ का ब्याज माफ होगा।

14/11/2025

फरीदाबाद : आतंकी गतिविधियों में नाम आने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी को शो काज नोटिस जारी कर उसकी वैबसाइट को भी बंद कर दिया गया है। इधर यूनिवर्सिटी के बैंक खातों की जांच की कमान ई.डी. ने संभाल ली है। करीब 3 दिन पहले ही खातों के लेन-देन को बंद कर दिया गया था। खातों में विदेश से भी लेन-देन हुआ है। जांच में पता लगाया जाएगा कि ट्रस्ट के जरिए मुफ्त इलाज के नाम पर कहां-कहां से फंडिंग की जा रही थी।

अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक और ट्रस्टी जावेद अहमद सिद्दीकी भी शक के दायरे में हैं

09/11/2025

रैपर हनी सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं!
उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटो शेयर करते हुए लिखा - “Ur Daddy is getting hotter Habibi MMA n endurance training starting from tmrw too”

क्या हनी सिंह अब अपने नए अवतार में वापसी की तैयारी कर रहे हैं?

Address

Village Nahra, Barara
Ambala
133201

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hind News 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share

Category