07/09/2026
छत्तीसगढ़ के धमतरी स्थित जिला पंजीयक कार्यालय पर बिजली विभाग ने बड़ा एक्शन लेते हुए कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया है। करीब 96 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया होने के चलते यह सख्त कदम उठाया गया। बिजली गुल होते ही कार्यालय का सारा कामकाज ठप पड़ गया, जिसका सीधा असर जमीन और संपत्ति की ऑनलाइन रजिस्ट्री कराने पहुंचे आम लोगों पर पड़ा और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली विभाग के इस कड़े रुख से अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है। विभाग ने पहले ही कई सरकारी कार्यालयों को बकाया बिल भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिए थे। साफ निर्देश हैं कि समय पर बकाया राशि जमा न करने वाले अन्य सरकारी दफ्तरों के कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं। सरकारी दफ्तरों पर लाखों का बकाया अब विभाग की सख्ती का सबब बन चुका है।