Amroha Post

Amroha Post First Community and Social media for District Amroha. 8750012323

31/05/2026

मुरादाबाद मे मौत का ख़ौफ़नाक लाइव वीडियो

"जिसने दिल दुखाया है उससे हश्र में होगी मुलाकात" कहकर खुदको गोली से उड़ाया,थाना कुन्दरकी के चकफ़ाज़लपुर गांव का मामला।

अब भूसा इकट्ठा करेंगे यूपी के प्राइमरी टीचर।भूसा इकट्ठा करने की गाइडलाइंस और नियम:किसे दिया गया है आदेश?: यह निर्देश बरे...
28/05/2026

अब भूसा इकट्ठा करेंगे यूपी के प्राइमरी टीचर।

भूसा इकट्ठा करने की गाइडलाइंस और नियम:किसे दिया गया है आदेश?:

यह निर्देश बरेली जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) और जिलाधिकारी (DM) के आदेश पर जारी किया गया है.

किस काम के लिए?:

निराश्रित गोवंश (लावारिस गायों और पशुओं) के चारे के लिए बनाए गए सरकारी गौशालाओं/गोवंश आश्रय स्थलों के लिए यह भूसा इकट्ठा किया जा रहा है.

कितना भूसा देना होगा?:

गाइडलाइंस के मुताबिक, प्रत्येक प्राइमरी विद्यालय को अपने स्तर से 46 किलोग्राम भूसा जुटाना अनिवार्य किया गया है.

उदाहरण के लिए,
बरेली के नवाबगंज ब्लॉक को कुल 100 कुंतल भूसा इकट्ठा करने का लक्ष्य मिला है.

कहाँ जमा करना होगा?:

इकट्ठा किया हुआ भूसा संबंधित खंड विकास अधिकारी (BDO) या पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा और वहां से इसकी रसीद लेनी होगी.

समय सीमा (डेडलाइन):

इस कार्य को पूरा करने और रसीद जमा करने के लिए स्कूलों को एक सप्ताह का समय दिया गया है.

लापरवाही पर कार्रवाई:

प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई स्कूल इस गाइडलाइन का पालन करने में शिथिलता या लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

27/05/2026

संभल। एसडीएम साहब को ज्ञापन देने पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस के बीच तीखी नोक झोक।

सफाईयों ने जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी के नेतृत्व में महंगाई व नीट परीक्षा का पेपर लीक होने को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ज्ञापन में कहा कि पेट्रोल डीजल गैस खाद्य तेल डालें और दैनिक जरूरत की वस्तुएं केडम बेलगाम होते जा रहे हैं जिससे किसान गरीब माध्यम परिवारों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। केंद्र वा राज्य सरकार द्वारा महंगाई को नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस खत्म नहीं उठाया गया है डीजल पेट्रोल भारी टैक्स के कारण परिवहन महंगा हो गया है। जिस रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं महंगी हो रही है। इस दौरान सांसद जियाउर्रहमान बर्क, राज्यसभा सांसद जावेद अली खान विधायक गुन्नौर रामखिला यादव सोहेल इकबाल पूर्व मंत्री अकिलुर्रह्मान, सपा जिला महासचिव कृष्णमुरारी शंखधार, विमलेश कुमारी, अखिलेश यादव व पूर्व सपा जिला अध्यक्ष फिरोज खान आदि मौजूद रहे।


#जियाउर्रहमानबर्क
#रामखिलाड़ीयादव
#अखिलेशयादव

23/05/2026

उत्तर प्रदेश के कानपुर कमिश्नरेट से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दफ्तर को आईटीबीपी (ITBP) के हथियारबंद कमांडोज ने पूरी तरह घेर लिया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला आईटीबीपी के एक जवान की मां का हाथ काटने की दिल दहला देने वाली घटना से जुड़ा है। पुलिस की कथित निष्क्रियता और मामले में कार्रवाई न होने से नाराज आईटीबीपी के जवानों ने कमिश्नर ऑफिस में डेरा डाल दिया है।

22/05/2026

अमरोहा बिजनौर रोड चौधरी नर्सिंग होम के पीछे बसीम जूता कारोबारी के गोदाम में लगी आग। सब कुछ जलकर राख

21/05/2026

नैनीताल के भवाली के पास पर्यटकों की कार खाई में गिरी, कुछ की मौत कुछ घायल, लखनऊ नम्बर बताई जा रही है कार।

21/05/2026

'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) सोशल मीडिया (विशेष रूप से इंस्टाग्राम और X) पर तेजी से वायरल हो रहा एक व्यंग्यात्मक (Satirical) और डिजिटल आंदोलन है। इसकी शुरुआत 16 मई 2026 को आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार अभिजीत दिपके द्वारा की गई थी। यह भारत निर्वाचन आयोग के पास पंजीकृत कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं है, बल्कि युवाओं का एक अनूठा डिजिटल विरोध प्रदर्शन है।

यह आंदोलन एक हालिया विवाद के बाद शुरू हुआ। 15 मई 2026 को एक अदालती सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट और RTI कार्यकर्ताओं की तुलना "कॉकरोच" और "समाज के परजीवी" से कर दी थी (हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके बयान को गलत संदर्भ में लिया गया था)। इस टिप्पणी से नाराज युवाओं ने न्यायपालिका और सिस्टम के प्रति अपना गुस्सा जताने के लिए व्यंग्य के रूप में खुद को 'कॉकरोच' कहना शुरू कर दिया और इस पैरोडी पार्टी का गठन कर दिया।

16/05/2026

कुछ लड़की घर की शान नहीं बल्कि चंबल की डाकू भी होती हैं

मुरादाबाद के पीतल व्यापारी इमरान की बेटी अरीबा (21) अपने बॉयफ्रेंड से शादी करना चाहती थी लेकिन परिवार को ये प्रेम कहानी मंजूर नहीं थी, जिसके बाद अरीबा ने लड़के के साथ घर छोड़कर भागने का इरादा कर लिया लेकिन उसके लिए पैसा चाहिए था क्योंकि लड़का छपरी था और कंगाल भी। फिर अरीबा ने अपने ही घर में रखा करोड़ों का कैश और जेवर लूटने की योजना बनाई और योजना अपने बॉयफ्रेंड को बताई कि अपने कुछ साथियों के साथ हमारे घर में डांका डाल लीजिए घर के मुख्य गेट जो कि डिजिटल है और फिंगर से ही खुलता हैं उसकी चाभी और लॉकर की चाभी मैं मुहैया करा दूंगी, छपरी लड़के ने अपने ग्रुप के लड़के लिए और रात में अरीबा द्वारा बनाएं गए प्लान के हिसाब से उसके घर में धावा बोल दिया और पूरे परिवार को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर 1 करोड़ 20 लाख रुपए का कैश सोने चांदी के जेवर बैग में भरकर ले उड़े।

सवाल उठे कि जब घर का गेट और लॉकर फिंगर से खुलता हैं तो चोरों कैसे अंदर घुसे और कैसे तिजौरी बिना तोड़े ही खोल ली? CCTV फुटेज CDR खंगाले गए तो निशानदेही के आधार पर पुलिस अरीबा तक पहुंची और फिर पूरी योजना की परतें खुल गई जिसके बाद बेचारी अरीबा ने भी कुबूल कर लिया

14/05/2026

वीडियो बरेली जिले का बताया जा रहा है जहाँ एक साहब टीन शेड का पिलर पकड़ कर खड़े थे लेकिन तूफान की चपेट में आकर टीन शेड के साथ हवाई यात्रा पर निकल गए।

#तूफान
#मौसम

09/05/2026

मालिखेड़ा उर्फ शहवाजपुर से शयामपुर को जाने वाली रोड पर नहर की बनी पुलिया के नीचे एक अज्ञात शव मिला पुलिस छान बीन में जुटी

Address

Amroha
Amroha

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amroha Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Amroha Post:

Shortcuts

Share