Amroha news 24x7

Amroha news 24x7 Journalist. Views are personal. Reposts, Shares, Likes and Collaboration are not Endorsement

12/09/2026

गजरौला में उमंग डेयरी पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 56 लाख का माल सील

12/09/2026

सभी OYO होटल की जांच होनी चाहिए और लोकल वाले को अनमैरिड कपल को रूम नहीं दिया जाए दानिश मलिक अधिवक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष #भारतीय_अधिवक्ता_सुरक्षा_एवं_अधिकार_परिषद

12/09/2026

शादी होने के बाद भी अय्याशी करती नज़र आई महिला अपनी प्रेमी के साथ मिलीoyo में जहाँ देख सकते हैं अभी क्या माहौल है

11/09/2026

यादव नगर निवासी समीर ई-रिक्शा चलाकर अपनी मां के साथ परिवार का खर्च उठाता है। हाल ही में उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था। आरोप है कि समीर ने खुद तलाश कर ई-रिक्शा और कथित चोर को पकड़ लिया और दोनों को थाने लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि चोरी की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने समीर के साथ ही बुरी तरह मारपीट की। सवाल यह है कि जो युवक चोर पकड़कर पुलिस की मदद करने थाने पहुंचा, अगर उसी के साथ मारपीट हो तो आम आदमी कानून पर भरोसा कैसे करे? मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।

11/09/2026

अमरोहा। गजरौला कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल की छात्रा की मौत से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल जाते समय गांव का एक युवक छात्रा को परेशान करता था और उस पर बातचीत करने का दबाव बनाता था। परिजनों के मुताबिक, शिकायत के बावजूद परेशानी जारी रही। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। पुलिस जांच में जुटी है.

10/09/2026

मुरादाबाद के पाकबड़ा में NH-9 पर बड़ा खुलासा! मुरादाबाद-अमरोहा बॉर्डर के पास सीएनजी स्टेशन के नजदीक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो अंदर हजारों शराब की बोतलें बरामद हुईं। पिकअप पर टेंपररी नंबर दर्ज था। पुलिस अब शराब की खेप के दस्तावेजों और उसके स्रोत की जांच में जुटी है.

08/09/2026

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव की एक युवती सोमवार को लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंच गई। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में मारपीट का आरोप लगाते हुए युवती ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। बंदूक देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद उसे शांत कर चौकी पर बैठाया गया। डायल-112 टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा है तथा जांच की जा रही है।

07/09/2026

#अमरोहा में फंसी के फंदे पर लटका मिला शव 70 वर्षीय बुजुर्ग कक शव मिलने से मचा हड़कंप गंभीर बीमारी से पीड़ित बेटे के गम में सुसाइड की आशंका सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा अमरोहा नगर कोतवाली के मोहल्ला त्रिपोलिया का मामला

15/08/2026

यूपी में दलित युवक की पिटाई करते हुए बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर और कांशीराम को गाली देने पर किया मजबूर, वीडियो वायरल है यूपी के जालौन में ​गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम नावर में दलित युवक के साथ मारपीट और महापुरुषों डॉ. भीमराव अंबेडकर व साहब कांशीराम जी पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।​

Address

Amroha

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amroha news 24x7 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share