I Support Amar Jyoti - Paswan

I Support Amar Jyoti - Paswan This Page is Managed by "Team AJ"

10/08/2026

चन्देश्वर चौधरी जी के न्याय की आवाज बुलंद करने के लिए आप सभी कल दिनांक 11 अगस्त 2026 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रोहतास जिले के दिनारा प्रखंड अंतर्गत ग्राम योगिया पहुंचे।

समय- 2 बजे दिन, जुटान स्थल - बेलवइयां मोड़ NH 30

भीम आर्मी चन्देश्वर चौधरी जी के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।💪💪💪
10/08/2026

भीम आर्मी चन्देश्वर चौधरी जी के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ी हैं।💪💪💪

पटना जिला के मसौढ़ी विधानसभा अंतर्गत चपौर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित ग्राम युवा सम्मेलन में अपनों के बीच...
10/08/2026

पटना जिला के मसौढ़ी विधानसभा अंतर्गत चपौर में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित ग्राम युवा सम्मेलन में अपनों के बीच शामिल होने का अवसर मिला।

सम्मेलन के दौरान युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

समाज का भविष्य शिक्षित, संगठित और जागरूक युवाओं के हाथों में है। जब युवा अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान की शक्ति को समझेंगे, तभी एक न्यायपूर्ण और समानता पर आधारित समाज का निर्माण संभव होगा।

इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सैकड़ों ग्रामीण, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सम्मेलन को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

शिक्षित बनो • संगठित रहो • संघर्ष करो

जय भीम! जय संविधान! 💙

📍 वैशाली, बिहार। मधुरम मैरिज हॉल, हथसारगंज हाजीपुर आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। बैठक में स...
08/08/2026

📍 वैशाली, बिहार। मधुरम मैरिज हॉल, हथसारगंज हाजीपुर

आज भीम आर्मी भारत एकता मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुआ। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, सामाजिक न्याय, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों एवं बहुजन समाज के मुद्दों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

साथियों के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा संविधान, लोकतंत्र और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

✊ संगठन मजबूत होगा, संघर्ष मजबूत होगा।
📖 शिक्षा • संगठन • संघर्ष

#भीमआर्मी #वैशाली #समीक्षाबैठक #सामाजिकन्याय #संविधान #बहुजनएकता #जयभीम

पटना जिला के फुलवारी विधानसभा अंतर्गत पुरैनिया चौक, पुनपुन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में अ...
03/08/2026

पटना जिला के फुलवारी विधानसभा अंतर्गत पुरैनिया चौक, पुनपुन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन द्वारा आयोजित युवा सम्मेलन में अपनों के बीच शामिल होने का अवसर मिला।

सम्मेलन के दौरान युवाओं के साथ शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान और संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

समाज का भविष्य शिक्षित, संगठित और जागरूक युवाओं के हाथों में है। जब युवा अपने अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान की शक्ति को समझेंगे, तभी एक न्यायपूर्ण और समानता पर आधारित समाज का निर्माण संभव होगा।

इस कार्यक्रम में भीम आर्मी के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सैकड़ों ग्रामीण, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति ने इस सम्मेलन को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

शिक्षित बनो • संगठित रहो • संघर्ष करो

जय भीम! जय संविधान! 💙

01/08/2026

कल दिनांक 02 अगस्त 2026 को आ रहा हूं।

समय - अपराह्न 4 बजे

स्थान - संस्कार उत्सव हॉल, पुरैनिया चौक (बिहटा-सरमेरा हाइवे के समीप), पुनपुन, पटना

31/07/2026

बीते दिनों राजेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में महिला थाना, मोतिहारी में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना को 1 माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तथा पकड़ीदयाल डीएसपी पर मामले की जांच में कथित लापरवाही के विरोध में मोतिहारी में प्रदर्शन किया गया था।

माननीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं अपराधी को सत्ता संरक्षण प्राप्त है, जिसके कारण पुलिस लापरवाही बरत रही है।

मोतिहारी पुलिस को खुली चेतावनी है कि यदि अपराधी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

जिसकी पूरी जिम्मेदारी मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) एवं जिला पदाधिकारी (DM) की होगी।

Motihari Police
District Administration,East Champaran,Motihari
Chandra Shekhar Aazad
Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY
Kamal Singh Walia बाहुबली
Amar Jyoti
Aazad Samaj Party - Kanshi Ram

28/07/2026

आ रहा हूं कल दिनांक 29 जुलाई 2026 को नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ न्याय मार्च में मोतिहारी!

आप सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और न्याय की आवाज को बुलंद करें।

🚨 न्याय नहीं, तो आंदोलन होगा!मासूम दलित छात्रा झांसी के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। भीम आर्मी (भार...
28/07/2026

🚨 न्याय नहीं, तो आंदोलन होगा!

मासूम दलित छात्रा झांसी के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) इस अमानवीय अपराध की कड़ी निंदा करती है और दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरतम कानूनी सज़ा देने की माँग करती है।

इसी क्रम में 29 जुलाई 2026, प्रातः 11:00 बजे आयोजित "न्याय मार्च" में भीम आर्मी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अमर ज्योति जी शामिल होकर पीड़िता के परिवार के साथ न्याय की इस लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।

हम सभी साथियों, सामाजिक संगठनों, छात्र-युवाओं एवं न्यायप्रिय नागरिकों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर न्याय की इस लड़ाई को मजबूत करें।

📍 न्याय मार्च
🗓️ 29 जुलाई 2026
🕚 प्रातः 11:00 बजे

जय भीम! जय भारत! जय संविधान!

भीम आर्मी (भारत एकता मिशन), बिहार
#न्याय_मार्च #भीमआर्मी #जयभीम #जयसंविधान

Address

Ara
802301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Support Amar Jyoti - Paswan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to I Support Amar Jyoti - Paswan:

Shortcuts

Share