News Tv Liv

News Tv Liv रोज के ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए इस पेज को follow करे। News Tv Liv आपको रखें आगे।

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ईद के मौके पर पटना सिटी के Mithan Ghat स्थित तकिया शरीफ, खानकाह बारगाह-ए-इश्क में शरीक हुए।    ...
21/03/2026

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ईद के मौके पर पटना सिटी के Mithan Ghat स्थित तकिया शरीफ, खानकाह बारगाह-ए-इश्क में शरीक हुए।

 #पटना | बिहार में खेती को आधुनिक और किफायती बनाने की दिशा में एक नई पहल सामने आई है। पटना में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार...
20/03/2026

#पटना | बिहार में खेती को आधुनिक और किफायती बनाने की दिशा में एक नई पहल सामने आई है। पटना में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिना जुताई यानी जीरो टिलेज तकनीक से आलू की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

🔹पटना स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, केन्द्रीय आलू अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केन्द्र में आयोजित एकदिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने जीरो टिलेज तकनीक को “भविष्य की खेती” बताया।

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ देने की व्यवस्था की गई ह...
20/03/2026

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत लाभार्थियों को अप्रैल, मई और जून 2026 का राशन एक साथ देने की व्यवस्था की गई है।

इससे वितरण प्रक्रिया आसान होगी और लाभार्थियों को समय पर अनाज मिल सकेगा।

राज्य में संभावित भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य, ...
17/03/2026

राज्य में संभावित भीषण गर्मी और लू को देखते हुए सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने स्वास्थ्य, पीएचईडी, परिवहन, ऊर्जा, शिक्षा और नगर विकास समेत 10 विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।



बिहार से राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्र...
17/03/2026

बिहार से राज्यसभा चुनाव में निर्वाचित होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

राज्यसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद निशांत ने पिता सीएम नीतीश कुमार से मुलाकत कर उन्हें बधाई दी. देखें तस्वीरें ...
16/03/2026

राज्यसभा चुनाव में NDA की शानदार जीत के बाद निशांत ने पिता सीएम नीतीश कुमार से मुलाकत कर उन्हें बधाई दी. देखें तस्वीरें

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेत...
16/03/2026

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. इस पत्र में उन्होंने सामाजिक न्याय आंदोलन के महान नेता कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कांशीराम को भारतीय राजनीति की दिशा बदलने वाला नेता बताया है। इसके अलावा कहा है कि उन्होंने बहुजन समाज और गरीब वर्गों में राजनीतिक चेतना को जागृत किया। उनकी कोशिशों से भारतीय लोकतंत्र की नींव मजबूत हुई है...

मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज शहीद पीर अली मार्ग स्थित लोजपा कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए। दावत-ए-इफ्ता...
16/03/2026

मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज शहीद पीर अली मार्ग स्थित लोजपा कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए।

दावत-ए-इफ्तार का आयोजन लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान की ओर से किया गया।

बंगाल बीजेपी ने जारी की 144 कैंडिडेट्स की पहली सूचीभारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीद...
16/03/2026

बंगाल बीजेपी ने जारी की 144 कैंडिडेट्स की पहली सूची

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर से चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, जहां से ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं और वर्तमान में यहां से विधायक भी हैं. इस तरह से बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी के सामने अधिकारी को मौका दिया है. गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनावों में सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को नंदीग्राम से चुनाव हरा दिया था. बीजेपी में शामिल होने से पहले कभी ममता बनर्जी के करीबी रहे अधिकारी के भवानीपुर से चुनाव लड़ने के फैसले से एक बार फिर दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक टकराव तेज होने की उम्मीद लगाई जा रही है.

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जब संजू सैमसन अपनी फॉर्म में होते हैं तो वह पावरप्ले में ही विपक्षी टीम से ...
16/03/2026

भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कहा कि जब संजू सैमसन अपनी फॉर्म में होते हैं तो वह पावरप्ले में ही विपक्षी टीम से मैच छीन सकते हैं। आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के अंतिम चरण में सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़कर भारत को रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीतने में मदद की।

अभिषेक शर्मा और सैमसन ने फाइनल में पावरप्ले में 92 रन बनाए और इस तरह से न्यूजीलैंड से मैच छीन लिया। गंभीर ने जियो स्टार पर कहा, हम जानते हैं कि संजू क्या कर सकता है। उसकी प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाजी पर कभी कोई संदेह नहीं था। अगर वह लय में आ जाए तो पहले छह ओवरों में ही मैच जिता सकता है।

सैमसन का विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसलिए उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी, लेकिन जिम्बाब्वे के विरुद्ध करो या मरो के मैच में मौका मिलने पर सैमसन ने 15 गेंदों में 24 रन बनाकर लय हासिल की और इसके बाद अगले तीन मैच में नाबाद 97, 89 रन और 89 रन बनाए।

गंभीर ने कहा कि मैंने उसे जिम में यह बात बताई। दरअसल हम दोनों साथ में ट्रेनिंग कर रहे थे और मैंने उसे बस इतना बताया कि तुम जिम्बाब्वे के विरुद्ध खेलोगे और उसने कहा, 'ठीक है।' हमारी बातचीत कुछ इसी तरह से अनौपचारिक होती है। यह किसी मुख्य कोच और खिलाड़ी के रिश्ते जैसा नहीं है। यह एक ऐसा रिश्ता है जिसमें हमारी आमने-सामने की अधिकतर बातचीत अभ्यास सत्रों के दौरान होती है।

पाकिस्तान ने बांग्लादेश से मैच तो गवाया ही साथ -साथ में  सीरिज भी गवाया see more...
16/03/2026

पाकिस्तान ने बांग्लादेश से मैच तो गवाया ही साथ -साथ में सीरिज भी गवाया see more...

With Suman TV News Telugu – I just got recognized as one of their top fans! 🎉
16/03/2026

With Suman TV News Telugu – I just got recognized as one of their top fans! 🎉

Address

Ara
802222

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News Tv Liv posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to News Tv Liv:

Share