08/10/2026
नवोदय विद्यालय में शिक्षिकाओं पर मारपीट का आरोप, कार्रवाई की मांग पर धरने पर बैठीं छात्राएं
नवोदय विद्यालय में दो छात्राओं ने शिक्षिकाओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं, दो अन्य छात्राओं ने मानसिक प्रताड़ना की शिकायत की। कार्रवाई की मांग को लेकर छात्राएं धरने पर बैठ गईं। मामले को लेकर विद्यालय परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। छात्राओं ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।