Pi Express News

Pi Express News "अब आवाज़ बुलंद होंगी"
ना पक्ष ना विपक्ष केवल 'निष्पक्ष'
निष्पक्षता से समझौता नहीं।
MIB Reg. No:- WJMC/BR/7489302

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 6207343325
(2)

09/08/2026

🏆 अररिया चैंपियन 2026 में Working Digital Media Press Foundation द्वारा आयोजित कार्यक्रम को महादेवी महिला मंच का मिला समर्थन। 🤝

महिला शक्ति की भागीदारी और सामाजिक सहयोग के साथ अररिया चैंपियन 2026 को बनाया जाएगा और भी खास। ✨

08/08/2026

महाकाल डाक बम अररिया की भव्य यात्रा, 50 किलोमीटर की डाक बम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब 🚩

#महाकालडाकबम #अररिया #डाकबमयात्रा #बोलबम #हरहरमहादेव #महादेव #शिवभक्त #कांवड़यात्रा #श्रावण #अररिया_न्यूज़ 🚩🕉️

08/08/2026

अररिया में SP का सख्त एक्शन, थानेदारों पर गिरी गाज!

07/08/2026

🏃‍♀️ *अररिया की बेटियों को मिलेगा नया हौसला!* 🏆

माननीय विधायक अलीनगर सह लोकप्रिय गायिका *मैथिली ठाकुर जी* का प्रोत्साहन अब *'अररिया चैंपियन 2026'* को नई उड़ान देगा।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाली *'अरिया चैंपियन 2026' बालिका दौड़ प्रतियोगिता* को लेकर आज बिहार सरकार की विधायक सह लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर जी से पूर्व निर्धारित समय सारणी में शिष्टाचार मुलाकात हुई।

इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा:
*"यथासंभव मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करूंगी और निश्चित रूप से आने की कोशिश रहेगी।"*

बेटियों के सशक्तिकरण के लिए उनका यह समर्थन हम सभी के लिए बेहद उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर *Working Digital Media Press Foundation* से *राजीव सिंह, विकास प्रकाश, साधन यादव, शिवम पोद्दार एवं RP गांधी* जी उपस्थित रहे।

आइए, हम सब मिलकर अररिया की बेटियों को आगे बढ़ाएं और 'अरिया चैंपियन 2026' को ऐतिहासिक बनाएं। 💪

भारत-नेपाल सीमा के पास 293 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्तसिकटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस...
07/08/2026

भारत-नेपाल सीमा के पास 293 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चार बाइक जब्त

सिकटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब तस्करी के नेटवर्क पर प्रहार

अररिया। सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली देशी शराब बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या-156 (कुचहा) से करीब 1.5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में भारतीय क्षेत्र में की गई। मौके से दो व्यक्ति गिरफ्तार किए गए, जिनकी पहचान नजमी आलम (24 वर्ष), पिता- नवाजिस हुसैन, निवासी नयाबस्ती मुशहरा वार्ड संख्या-11, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज एवं मुन्ना (21 वर्ष), पिता- अमीन आलम, निवासी खर्रा वार्ड संख्या-11, थाना टेढ़ागाछ, जिला किशनगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चार मोटरसाइकिलों पर लदी कुल 293.1 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में रेशम लीची ब्रांड की बोतलें और फाइटर प्रीमियम देशी नेपाली शराब शामिल है।

जब्त शराब की कुल मात्रा:

रेशम लीची देशी नेपाली शराब – 263.7 लीटर

फाइटर प्रीमियम देशी नेपाली शराब – 29.4 लीटर

इसके अलावा पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी जब्त की है, जिनमें हीरो ग्लैमर, हीरो होंडा स्प्लेंडर और हीरो सुपर स्प्लेंडर शामिल हैं।

सिकटी पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सिकटी में 12.63 ग्राम स्मैक के साथ नेपाल के दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्तअररिया। सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार प...
07/08/2026

सिकटी में 12.63 ग्राम स्मैक के साथ नेपाल के दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

अररिया। सिकटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुसहरी बंगाली टोला गली रोड के पास से दो युवकों को स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद सहनी (25 वर्ष), पिता वकील सहनी, निवासी सुनवर्षी वार्ड नंबर-02 एवं कृष्णा कार्की (26 वर्ष), पिता मेगेन कार्की, निवासी सुनवर्षी वार्ड नंबर-02, थाना अमरदह, जिला मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक एक मोटरसाइकिल (निबंधन संख्या को0 20 प 594, चेचिस नंबर ME11PS077E2802655, इंजन नंबर 1PS7002561) से 12.63 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ लेकर जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से सांठगांठ के आरोप में जोगबनी थानाध्यक्ष निलंबित, दो SHO लाइन हाजिर          ...
07/08/2026

पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से सांठगांठ के आरोप में जोगबनी थानाध्यक्ष निलंबित, दो SHO लाइन हाजिर

माननीय खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जी का प्रोत्साहन, 'अररिया चैंपियन 2026' को देगी नई उड़ान।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 क...
06/08/2026

माननीय खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जी का प्रोत्साहन, 'अररिया चैंपियन 2026' को देगी नई उड़ान।

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित 'अररिया चैंपियन 2026' बालिका दौड़ प्रतियोगिता को लेकर आज बिहार सरकार की माननीय खेल मंत्री श्रीमती श्रेयसी सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि 'यथासंभव मैं इस कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करूंगी और निश्चित रूप से आने की कोशिश रहेगी।' यह हमारे लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायक है।

06/08/2026

क्या लगता है, बांकीपुर जितने के बाद प्रशांत किशोर 2030 में पूरे बिहार जीत कर सरकार बना पाएंगे ?

04/08/2026

खूंटे से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई! Viral Video के बाद मुखिया प्रतिनिधि समेत 4 पर FIR | Araria

Address

Araria

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Pi Express News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share