04/10/2026
सुल्तानपुर आदमपुर में NH-334A के प्रस्तावित बाईपास को लेकर विरोध तेज हो गया है। प्रमोद खारी ने SDM को ज्ञापन सौंपकर NH-334A को सुल्तानपुर बाजार के अली चौक से होकर निकालने की मांग की। व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का कहना है कि बाईपास बनने से बाजार की रौनक और व्यापार प्रभावित होने के साथ किसानों की जमीन भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से प्रस्तावित मार्ग की विस्तृत कार्ययोजना व नक्शा सार्वजनिक करने और स्थानीय लोगों के साथ खुली बैठक कर मार्ग का पुनः परीक्षण कराने की मांग की।