Bharat Samvad Media Live

Bharat Samvad Media Live Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bharat Samvad Media Live, Media/News Company, New Delhi.

A UNIT OF BHARAT SAMVAD MEDIA.

न्यूज़ चैनल PRGI हिंदी अख़बार से जुड़ा हुआ है।
BHARAT SAMVAD MEDIA IS A NEWS PUBLISHER,LIKE DIGITAL MEDIA,WEBSITE (NEWS PORTAL)&CABLE TV BROADCASTER.

05/06/2026

जुगसलाई थाने के बाहर हेलमेट चेकिंग से बचने के दौरान बाइक सवार भागते हुए।

02/06/2026

एमजीएम थाना अंतर्गत खुलेआम हो रहा शराब का सेवन कोई देखने सुनने वाला नहीं

02/06/2026

खुलेआम सार्वजनिक जगह में सबसे ज्यादा शराब किस थाना क्षेत्र में पिया जाता है: जमशेदपुर

02/06/2026

डिमना लेक बना शराबियों का अड्डा खुलेआम हो रहा है शाम होते ही युवक युवतियां करते हैं शराब का सेवन

संवाददाता युवराज कुमार/                                                                   दिनांक 31.05.2026 को ओलीडीह ओ०...
01/06/2026

संवाददाता युवराज कुमार/

दिनांक 31.05.2026 को ओलीडीह ओ०पी अंतर्गत के उलीडीह बस्ती में एक युवक की हत्या कर शव को झाडी में फेंक दिया गया था। इस संबंध में ओलीडीह ओ०पी० के द्वारा मृतक के शव को बरामद किया गया। मृतक की पहचान विकास सिंह उम्र 25 वर्ष, पिता तरसिम सिंह, सा०- न्यू उलीडीह आदिवासी क्लब, थाना ओलीडीह जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के रूप में किया गया। इस संबंध में वादी विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव (मृतक का भाई) के लिखित आवेदन के आधार पर ओलीडीह ओ०पी० काण्ड सं० 123/2026 दिनांक 31.05.2026 धारा 103 (1)/238/3(5) BNS दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए काण्ड के त्वरीत उदभेदन एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक पटमदा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा 24 घंटा के अंदर घटना में संलिप्त दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का पाईप, एक धारदार हेक्सा ब्लेड बाला चाकू को बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में अपराधकर्मियों के द्वारा बताया गया कि करीब 01 वर्ष पूर्व विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव एवं उनके साथियों के द्वारा सौरभ शर्मा उर्फ पवन शर्मा की हत्या उलीडीह स्थित कुंवर सिंह विद्यालय में कर दिया गया था, जिसपर ओलीडीह ओ०पी० में कांड सं0 64/2025 दर्ज किया गया था। उसी घटना का बदला लेने के उद्देश्य से सौरभ शर्मा उर्फ पवन शर्मा का मौसेरा भाई राजू कुम्भकार के द्वारा सूरज कुंटिया उर्फ साधु कुंटिया के साथ मिलकर विकास सिंह उर्फ विकास राव को दिनांक 30.05.2026 को संध्या करीब 09:00 बजे नशा करने के बहाने से उलीडीह बस्ती में बडा लाईट के समय एक झोपडीनुमा खंडहर घर में बुलाया और वहां पर लोहे का पाईप एवं धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर दिया एवं शव को छुपाने के लिए मध्य रात्रि में शव को मच्छरदानी में लपेट कर मुर्दा मैदान जानेवाले रास्ते में झाड़ी में फेंक दिया।

छापामारी दल के सदस्य

(1) श्री दयानंद कुमार पुलिस उपाधीक्षक पटमदा

(2) मो० शारिक अली ओ०पी० प्रभारी ओलीडीह ओ०पी०

(3) रविन्द्र पाण्डेय पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०

(4) विजय कुमार पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी० (अनुसंधानकर्ता)

(5) विवेक पाल पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०

(6) अभिषेक कुमार पु०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०

(7) बीरबल उराँव स०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०

(8) अजय लकडा स०अ०नि० ओलीडीह ओ०पी०

(9) टैंगो-05 के हव० रकीब खान

(10) ओलीडीह ओ०पी० के सशस्त्र बल।

) सूरज कुटिया उर्फ साधु कुंटिया उम्र 24 वर्ष, पिता मंगल कुंटिया, सा० आदिवासी क्लब, नियर

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता (1

बडा लाईट, उलीडीह थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

राजू कुम्भकार उम्र 31 वर्ष पिता अनील कुम्भकार पता न्यू उलीडीह, आदिवासी क्लब, नियर बडा

(2) लाईट, थाना ओलीडीह ओ०पी० जिला पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर।

जप्त समानों की विवरणी

(1) घटना में प्रयुक्त एक लोहे का पाईप।

(2) एक हैक्सा ब्लेड से निर्मित्त धारदार चाकू ।

(3) घटना में प्रयुक्त मच्छरदानी।

(4) खून लगा मिट्टी।

अभियुक्त सूरज कुंटिया उर्फ साधु कुंटिया का अपराधिक इतिहास-

01. ओलीडीह

272/23 दि० ओ०पी० कांड सं०-28.09.2023

धारा-333/353/307/504/506/379/34 भा०द०वि० 02. ओलीडीह ओ०पी० कांड सं०- 90/2024 दि० 26.03.2024 घारा 25 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट

एवं 27 (ए)/21(बी)/27/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट

03. ओलीडीह ओ०पी० कांड सं०- 151/2025 दिनांक-22.09.2025 धारा-

17 (ए)/21 (९)/22 (ए)/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट

अभियुक्त राजू कुम्भकार का अपराधिक इतिहास-

01. ओलीडीह ओ०पी० कांड सं० 293/23 दि० 13.10.2023 धारा 294 (ए)/420/24 भा०द०वि० एवं 7(3) लॉटरी अधि०

31/05/2026

संवाददाता युवराज कुमार/ जमशेदपुर

जमशेदपुर के उलीडीह ओपी क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आदिवासी क्लब के समीप झाड़ियों में युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. बाद में पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान शकोंसाई रोड नंबर-2 निवासी 24 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए जाने के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. परिजनों के अनुसार विकास सिंह शनिवार देर रात अपने भांजे से मिलने उलीडीह गया था. मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए निकला, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा. परिवार के लोगों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका. रविवार सुबह उलीडीह क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने परिजनों को फोन कर झाड़ियों में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना दी. जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे, जहां शव की पहचान विकास सिंह के रूप में की गई. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया. मृतक के भाई ने क्षेत्र में सक्रिय नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर हत्या का संदेह जताया है. उनका कहना है कि इलाके में आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं और संभव है कि विकास किसी आपराधिक वारदात का शिकार हुआ हो. हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी संभावना को खारिज नहीं किया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है. डीएसपी दयानंद प्रसादने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद घटना के कारणों तथा आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आएगी. उन्होंने कहा कि खोजी कुत्तों का सहारा लिया जा रहा है ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके. डीएसपी ने बताया कि मृतक का कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड सामने नहीं आया है. उसका भाई हत्या के एक मामले में जेल से छूटा है. उन्होंने आशंका जताई है कि मृतक की हत्या कहीं और करके शव यहां लाकर फेंका गया है. फिलहाल सभी एंगल से जांच चल रही है. उन्होंने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

31/05/2026

जमशेदपुर बिष्टुपुर के पी रोड में खड़ी कार में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू
जमशेदपुर: शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पी रोड में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लगाए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार से अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इसकी सूचना बिष्टुपुर पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं दमकल विभाग की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार का बड़ा हिस्सा आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार आगजनी की यह घटना असामाजिक तत्वों की करतूत बताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

31/05/2026

प्रेम प्रसंग में हाई वोल्टेज ड्रामा: 132 केवी टावर पर चढ़ी युवती, प्रेमी के पहुंचते ही उतरी नीचे
धालभूमगढ़: नूतनगढ़ पंचायत के घोसदा गांव के समीप स्थित 132 केवी बिजली टावर पर एक युवती के चढ़ जाने से रविवार को इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए प्रयास शुरू किया।
जानकारी के अनुसार, युवती घासीडीह टोला की रहने वाली है। काफी देर तक टावर पर चढ़ी रहने के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे तथा युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि जिस युवक को लेकर विवाद था, उसके घटनास्थल पर पहुंचने के बाद युवती टावर से नीचे उतरने के लिए राजी हो गई। प्रशासन की निगरानी में उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
बताया जा रहा है कि युवक नूतनगढ़ पंचायत के गोगलो गांव का निवासी है। दोनों पहले से विवाहित हैं और पिछले करीब दो वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध होने की चर्चा है। घटना के बाद दोनों को थाना लाया गया, जहां पुलिस ने पूछताछ की और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई।
सूत्रों के अनुसार, थाना में आपसी सहमति से एक बंधपत्र (समझौता पत्र) तैयार किया गया। वहीं, बीडीओ बबली कुमारी और थाना प्रभारी धीरज कुमार मिश्रा की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

31/05/2026

संवाददाता युवराज कुमार/ ‌बीएड प्रवेश परीक्षा में हंगामा: समय से पहले पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिली एंट्री, केंद्र के बाहर विरोध
जमशेदपुर: बीएड, एमएड और बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के दौरान रविवार को शहर के ग्रेजुएट कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोक दिया गया। इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। विद्यार्थियों ने गेट कूद कर परीक्षा केंद्र में घुसने का प्रयास किया. जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 10:15 बजे निर्धारित था, जबकि परीक्षा 10:30 बजे शुरू होनी थी। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे परीक्षा शुरू होने से पहले ही कॉलेज परिसर पहुंच गए थे, लेकिन प्रवेश द्वार पर दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताओं के कारण उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। छात्रों का आरोप है कि गेट पर मौजूद कर्मियों ने उन्हें इंतजार करने के लिए कहा, जिससे समय लगातार बीतता गया।
अभ्यर्थियों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले कई छात्रों को जल्दबाजी में प्रवेश दे दिया गया, जबकि कुछ अन्य छात्रों को बाहर ही रोक दिया गया। इसी बात को लेकर छात्रों में नाराजगी फैल गई। उनका कहना था कि जब कुछ अभ्यर्थियों को अंतिम समय में प्रवेश दिया गया, तो उन्हें परीक्षा देने से क्यों वंचित किया गया।
विरोध के दौरान कुछ छात्र कॉलेज के मुख्य गेट पर चढ़ गए और परीक्षा में शामिल करने की मांग करने लगे। छात्रों का कहना था कि वे भले ही रिपोर्टिंग समय से कुछ मिनट देरी से पहुंचे हों, लेकिन परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर मौजूद थे। इसके बावजूद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया गया, जिससे उनका एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है।
छात्रा प्रिया सिंह, हाजरा खातून, जियासवारी दास और ज्योति सहित कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मामूली देरी को आधार बनाकर उन्हें परीक्षा से वंचित कर दिया गया। उनका कहना है कि परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पहुंचने के बावजूद उन्हें मौका नहीं दिया गया, जो उनके साथ अन्याय है।

31/05/2026

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप,,

एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत,

Address

New Delhi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bharat Samvad Media Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bharat Samvad Media Live:

Share