05/06/2026
Khan Sir News: खान सर के खिलाफ जो शिकायत पटना के कदमकुआं थाने में दर्ज हुई है उसमें उनके अंगरक्षकों के बयान का जिक्र किया गया है. अंगरक्षकों ने फायरिंग की बात कबूल की है.
Khan Sir Arrest LIVE: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर रौशन सर की ज्ञान बिंदु एकेडमी से हुए बवाल में नया मोड़ आया है। फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आने के बाद कल Khan Sir Vs Raushan Anand Case: में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर कथित हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 2 जून की रात को खान सर के कोचिंग के बाहर पत्थरबाजी और मारपीट के मामले में अब खान सर यानी फैजल खान की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। पहले खान सर यानी फैजल खान ने दावा किया कि 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई है। इसके बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के रोशन आनंद को गिरफ्तार कर लिया गया।
इसके बाद एक वीडियो सामने आया, जिसमें खान सर के गार्ड की ओर से ही गोली चलाई जा रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद मामला ही पूरा पलट गया। इसके बाद खान सर के दोनों गार्ड को हिरासत में ले लिया गया। अब खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पटना में दो कोचिंग संस्थानों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की पल-पल की अपडेट हम आपके लिए ला रहे हैं...
खान सर और रौशन आनंद मामले पर पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का बड़ा बयान
खान सर के गार्ड्स के हथियार को एफएसएल टीम के हवाले कर दिया गया है। बाकी जैसा होगा, अनुसंधान जारी है। आप लोगों को अवगत कराया जाएगा। प्राथमिकी होने के बाद जो व्यक्ति आरोपी दिख रहे हैं। उनके हथियार को जब्त करके जांच कराया जा रहा है। कार्रवाई जारी है। जांच में सबूत मिलेंगे। उसके बाद कार्रवाई होगी। जैसी स्थिति आएगी, सबूत आएगा तो कार्रवाई होगी। जिसके खिलाफ भी सबूत आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल