18/06/2026
ग्राम खटकया में समस्त समाज बंधुओं द्वारा देवस्थान श्री भैरवनाथ जी महाराज के पावन स्थल पर हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई तथा सभी के साथ मिलकर धार्मिक एवं सामाजिक एकता का संदेश प्राप्त हुआ।
भगवान श्री भैरवनाथ जी महाराज की कृपा समस्त समाज पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। 🙏🚩🌹