Ayodhya TV

Ayodhya TV अयोध्या की खबरों को जानने के लिए जुड़े ?

भगवान राम लला का दर्शन अब सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तकअयोध्या।भगवान राम लला के मंदिर के दर्शन समय को लेकर आज से नया...
06/02/2025

भगवान राम लला का दर्शन अब सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

अयोध्या।
भगवान राम लला के मंदिर के दर्शन समय को लेकर आज से नया शेड्यूल हुआ लागू,सुबह 6:00 से भगवान राम लला का खुलेगा दरबार, रात 10:00 बजे तक श्रद्धालु कर सकेंगे आराध्य के दर्शन,लगभग 16 घंटे होगा दर्शन, भगवान के दर्शन और आरती के समय को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया था नया शेड्यूल,14 जनवरी के बाद से लगातार राम भक्तों का जन सैलाब पहुंच रहा है अयोध्या, 3 लाख से 4:50 लाख तक श्रद्धालु प्रतिदिन कर रहे हैं रामलला का दर्शन, दर्शन अवधि में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए किया गया था बदलाव, बसंत पंचमी के बाद से दर्शन अवधि में किया गया सूक्ष्म बदलाव, पहले 17 घंटा हो रहा था दर्शन, सुबह 5:00 राम जन्म भूमि का खुल रहा था पट,अब 16 घंटे कर दिया गया दर्शन का समय ,भगवान के भोग के समय थोड़ी देर के लिए बंद किया जाएगा भगवान का पट,भोग के पश्चात पुनः अनवरत चलता रहेगा दर्शन
sindhu seva sanskriti avm sanrakshan samiti Mahesh Ahuja Arun Govil
Ayodhya Ram Mandir

22/01/2024


प्राणप्रतिस्ठा से पूर्व प्रभु राम हुए साज श्रृंगार
19/01/2024

प्राणप्रतिस्ठा से पूर्व
प्रभु राम हुए साज श्रृंगार

  *श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव', 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश: मुख्यमंत्री**प्राण-प्रतिष...
09/01/2024


*श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 'राष्ट्रीय उत्सव', 22 जनवरी को शिक्षण संस्थाओं में अवकाश: मुख्यमंत्री*

*प्राण-प्रतिष्ठा के दिन प्रदेश में नहीं होगी मदिरा की बिक्री, जारी करें आदेश: मुख्यमंत्री*

*अयोध्या में अगंतुकों को मिलेगा अविस्मरणीय अतिथि सत्कार: मुख्यमंत्री*

*22 जनवरी को सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए, आतिशबाजी के भी प्रबंध हों: मुख्यमंत्री*

*अयोध्या में लागू करें स्वच्छ्ता का 'कुंभ मॉडल: मुख्यमंत्री*

*14 जनवरी को अयोध्या में मुख्यमंत्री प्रारंभ करेंगे स्वच्छ्ता अभियान*

*अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने परखीं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां, कहा सफाई व सुरक्षा से समझौता नहीं*

*मुख्यमंत्री का निर्देश, पहले से ही तय होना चाहिए वीवीआईपी के विश्राम स्थल*

*अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को नव्य, दिव्य, भव्य अयोध्या की महिमा से परिचय कराने तैनात करें टूरिस्ट गाइड*

*अयोध्या में निवासरत बाहरी लोगों का कराएं सत्यापन*

● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्याधाम में बहुप्रतीक्षित श्रीरामलला के नवीन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह से आम जनमानस के भावनात्मक जुड़ाव को देखते हुए 22 जनवरी को प्रदेश में शिक्षण संस्थाओं में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इस विशिष्ट अवसर को राष्ट्रीय उत्सव' की संज्ञा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि 22 जनवरी को प्रदेश में मदिरा आदि की दुकानें बंद रखी जाएं।

● मंगलवार को अयोध्या दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन-पूजन के उपरांत श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। मकर संक्रांति के बाद प्रारंभ हो रहे प्राण प्रतिष्ठा के वैदिक अनुष्ठानों की जानकारी लेते हुए मुख्यमंत्री ने समारोह की सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं में तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सभी आवश्यक सहयोग के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके बाद, आयुक्त सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों से तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए..

● मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में आ रहे गणमान्य जनों को अयोध्या में बेहतर आतिथ्य प्राप्त होना चाहिए। हर एक वीवीआईपी के विश्राम स्थल का चयन पूर्व में ही कर लिया जाए। मौसम के दृष्टिगत संभव है कि कुछ अतिथि एक-दो दिन पहले ही आ जाएं, ऐसे में उनके रुकने की बेहतर व्यवस्था हो।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में होटल और धर्मशालाएं हैं। होम स्टे की व्यवस्था भी है। टेंट सिटी की संख्या और बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। कुंभ की तर्ज पर अयोध्या में 25-50 एकड़ में एक भव्य टेंट सिटी तैयार कराएं।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी के उपरांत अयोध्या में दुनिया भर से रामभक्तों का आगमन होगा। उनकी सुविधा के लिए पूरे नगर में विभिन्न भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं। संविधान की 08वीं अनुसूची में सम्मिलित भाषाओं और संयुक्त राष्ट्र की 06 भाषाओं में साईनेज हों।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि आतिथ्य-सत्कार में स्वच्छता एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। इसमें जनसहयोग लें। धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ जैसे प्रमुख मार्गों अथवा गलियों में धूल न उड़े, गंदगी न हो। जगह-जगह कूड़ेदान रखे हों। वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था हो। अभी 3800 से अधिक स्वच्छताकर्मी तैनात हैं, 1500 कर्मचारियों की संख्या और बढाएं।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या प्रतिबंधित पॉलीथिन मुक्त नगर हो, इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा। 14 जनवरी से नगर में स्वच्छता विषयक विशेष अभियान चलाएं। नगर में कहीं भी गंदगी नहीं दिखनी चाहिए।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा का यह ऐतिहासिक कार्यक्रम करोड़ों सभी सनातन आस्थावानों के लिए हर्ष-उल्लास, गौरव और आत्मसंतोष का अवसर है। पूरा देश राममय है। 22 जनवरी को सायंकाल हर देव मंदिर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। हर सनातन आस्थावान अपने घरों/प्रतिष्ठानों में रामज्योति प्रज्ज्वलित कर रामलला का स्वागत करेगा। सभी सरकारी भवनों की साज-सज्जा कराई जाए। सायंकाल आतिशबाजी के भी प्रबंध हों।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म पथ, जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ, राम पथ की थीम आधारित सजावट कराएं। यह उत्सव, आनंद का ऐतिहासिक अवसर है। ऐसे प्रयास करें कि हर आगंतुक/श्रद्धालु/पर्यटक यहां से सुखद अनुभव लेकर जाए।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी टेंट सिटी में 10-10 बेडेड का स्वास्थ्य केंद्र तैयार कराएं। इसमें सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन भी सहयोग के लिए उत्सुक हैं। यहां एम्बुलेंस की तैनाती हो। विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों को अयोध्या ने तैनात करें।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंट सिटी की व्यवस्थाओं का आज मैने अवलोकन किया है। यहां अच्छी व्यवस्था है। साफ सफाई का ध्यान रखें। यहां ठहरने वालों को गर्म पानी मिले। टेंट सिटी में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग तथा मंडी परिषद द्वारा आवश्यक व्यवस्था की जाए।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि रैन बसेरे को और व्यवस्थित करें। कई स्थानों पर इनकी संख्या बढ़ाने की आवश्यकता है। धर्मनगरी में रात्रि विश्राम करने वाला एक भी व्यक्ति ठंड से ठिठुरता न मिले। राहत आयुक्त के स्तर से इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बड़ी संख्या में लोगों का आगमन हो रहा है। ऐसे में लखनऊ, प्रयागराज और गोरखपुर से अयोध्या मार्ग को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में तैयार रखा जाए। वाहन चलते रहें, खड़े न रहें। इन मार्गों को रामायण/रामचरितमानस के श्लोकों/चौपाइयों/दोहों से आकर्षक बनाएं। विभिन्न भाषाओं में साइनेज भी लगाए जाएं।

● 22 जनवरी के समारोह के लिए पार्किंग और यातायात प्रबंधन की बेहतर कार्ययोजना बनाएं। अयोध्या को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गो पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था हो। आगंतुकों के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसों की पर्याप्त उपलब्धता हो। इनकी पार्किंग के इंतजाम कर लें।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का डिजिटल टूरिस्ट एप विकसित इसी सप्ताह तैयार कराया लें। इसमें अयोध्या में मौजूद सभी आधारभूत सुविधाओं एवं प्रमुख स्थलों की जानकारी वॉक थ्रू के माध्यम से उपलब्ध हो।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या नगर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण हो। इसके लिए मोबाइल वैन,एलईडी स्क्रीन आदि की व्यवस्था हो।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्याधाम में बड़ी संख्या में बाहरी लोग भी निवास कर रहे हैं।ऐसे लोगों का सत्यापन करते हुए नगर की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार पुलिस पिकेट बढाएं।

● मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में पूरी दुनिया से लोग आने वाले हैं। यहां तैनाती पाने वाले पुलिसकर्मियों का व्यवहार प्रदेश की छवि प्रभावित करने वाला होगा। ऐसे में उनकी काउंसिलिंग की जाए। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों से सतत संपर्क बनाए रखें।

● अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को नव्य, दिव्य, भव्य अयोध्या की महिमा से परिचय कराने प्रशिक्षित टूरिस्ट गाइड तैनात करें। इसमें स्थानीयता को वरीयता दें।
Mahesh Ahuja

10/11/2023

जब हम सभी अपने परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते हैं,तो उसे दिन भी पुलिस वाले हम लोग की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं।
हैप्पी दीपावली

रोहित, विराट ,सचिन,को तो सब लोग पसंद करते है। कल 16.10.23 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ...
17/10/2023

रोहित, विराट ,सचिन,को तो सब लोग पसंद करते है। कल 16.10.23 को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति का जन्मदिन था
उन्हे बधाई दे..हैप्पी बर्थडे
Veda Krishnamurthy

06/10/2023

Anupam Kher
दीन दयाल विरद संभारी
हरहु नाथ संकट भारी
विश्व विख्यात अयोध्या के नए अध्याय
Naval Kant Sinha Mahesh Ahuja

ऊर्जामंत्री एके शर्मा का बयान।UP में बिजलीकर्मियों की हड़ताल ख़त्म।संघर्ष समिति ने एक दिन पहले कार्य वहिष्कार आंदोलन को वा...
19/03/2023

ऊर्जामंत्री एके शर्मा का बयान।

UP में बिजलीकर्मियों की हड़ताल ख़त्म।

संघर्ष समिति ने एक दिन पहले कार्य वहिष्कार आंदोलन को वापस लिया।

हड़ताल के दौरान कर्मचारियो के खिलाफ की गई संपूर्ण कार्रवाई को वापस लिया जाएगा।

UPPCL चेयरमैन को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई वापस लेने का दिया निर्देश।

अन्य मुद्दों पर आने वाले समय में वार्ता के माध्यम से निकाला जाएगा हल।

अयोध्याभगवान रामलला के मंदिर में लगाये जाने वाली स्थाई रामलला की बालक स्वरूप प्रतिमा होगी सालिकराम शिला की। मूर्तिकला के...
28/01/2023

अयोध्या
भगवान रामलला के मंदिर में लगाये जाने वाली स्थाई रामलला की बालक स्वरूप प्रतिमा होगी सालिकराम शिला की।
मूर्तिकला के वैज्ञानिक शालिग्राम शिला के दुर्लभ पत्थर से बनाएंगे भगवान राम लला की बालस्वरूप की प्रतिमा।
सूत्रों का दावा 6 करोड़ वर्ष पुरानी है शिलाएं।नेपाल के गंडकी नदी से ली गई है शिलाये।
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री कमलेंद्र निधि जल्द राम शिलाएं लेकर पहुंचेंगे राम नगरी।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayodhya TV posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ayodhya TV:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share