17/09/2026
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर गोसाईगंज विधानसभा में भव्य आयोजन, खब्बू तिवारी ने की दीर्घायु की कामना
••••••••••••••••••••••••••••••••••••
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हैदरगंज, चौरे, मया एवं तारुन मंडल में हवन-पूजन, प्रसाद वितरण और दीप प्रज्ज्वलन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू तिवारी’ ने श्रृंगी ऋषि आश्रम में आयोजित हवन-पूजन में सहभागिता की। उन्होंने विधि-विधान से पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इसके बाद सरयू घाट पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के शतायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
श्रृंगी ऋषि बाबा को मिठाई की भोग लगाकर कार्यकर्ताओं में एक दूसरे को प्रसाद के रूप में मिठाईया खिलाकर खुशी व्यक्ति की.....
इस अवसर पर गोसाईगंज मंडल अध्यक्ष शिवकुमार यादव, जिला मंत्री अशोक वर्मा, वरिष्ठ नेता सियाराम वर्मा, वरिष्ठ नेता दान बहादुर सिंह, गुड्डू दुबे, गौतम मिश्रा, आजम खान, दिनेश सिंह, पवन सिंह, योगेश मिश्रा, मंडल महामंत्री विनोद दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशुम लता सिंह, पवन दुबे, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, श्री प्रकाश सोनी, कक्कू तिवारी, महेंद्र गिरी, राम नेवल यादव, जितेंद्र यादव, रामचंद्र यादव, रमाकांत तिवारी, सुनील पांडे, योगेंद्र मिश्रा, शिवदास माझी, राकेश मौर्य, राम केवल यादव, आलोक उपाध्याय, गजेंद्र पांडे, सुशील सिंह, सैयद अकबर हुसैन, शेखर वर्मा, संदीप कुमार, संतोष गुप्ता एवं सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।