06/09/2026
वाल्टरगंज थानाध्यक्ष आत्महत्या मामले में नया मोड़, तीन लोगों पर ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना का आरोप...
वाल्टरगंज थाना प्रभारी रहे सूर्य प्रकाश सिंह की आ # #त्मह # #त्या के मामले में अब नया मोड़ आ गया है...
मृतक थानाध्यक्ष के बेटे #संदीप_सिंह ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर तीन लोगों पर पिता को कथित रूप से ब्लैकमेल करने और मानसिक प्रताड़ना देने का गंभीर आरोप लगाया है.
तहरीर में #प्रियंका_चौधरी, #रामनयन_चौधरी और #विजय_प्रकाश को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि तीनों की कथित ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सूर्य प्रकाश सिंह ने आ # #त्म # #घाती कदम उठाया..
गौरतलब है कि 29 अगस्त को वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का श # #व सरकारी आवास के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था...
सूर्य प्रकाश सिंह अप्रैल 2026 से वाल्टरगंज थाने में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है......
अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर थानाध्यक्ष की आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी ??
वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौ # #त का मामला अब और भी पेचीदा होता दिखाई दे रहा है, पुलिस की जांच पर टिकी हैं सभी की निगाहें....