UP AWADH

UP AWADH मेरा नाम पीके पाण्डेय है, मैं यूपी अवध न्यूज चैनल का संचालक हूं।

17/03/2026
हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम का दर्शन
17/02/2026

हनुमानगढ़ी अयोध्या धाम का दर्शन

आज 26जनवरी 26 को तहसील सोहावल जिला अयोध्या में गणतन्त्र-दिवस के अवसर बार एसोसिएशन सोहावल
26/01/2026

आज 26जनवरी 26 को तहसील सोहावल जिला अयोध्या में गणतन्त्र-दिवस के अवसर बार एसोसिएशन सोहावल

20/01/2026

सपा नेता अनूप सिंह जी के कार्यक्रम में बिटिया की शानदार प्रस्तुति

05/01/2026

सोहावल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में प्रथम महिला एडवोकेट शीलम त्यागी द्वारा अपना पहला मतदान किया गया

सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पत्रकारों को किया सम्मानितसोहावल अयोध्य...
02/01/2026

सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार ने संघ के सभी पदाधिकारियों की तरफ से पत्रकारों को किया सम्मानित

सोहावल अयोध्या
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ सोहावल तहसील अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ढेमवाघाट मार्ग स्थित एक लान में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया ।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार ने अपने अन्य पदाधिकारियों के साथ मौजूद सभी पत्रकारों को साल डायरी पेन आदि देकर सम्मानित किया और मौजूद सभी पत्रकारों के सम्मान में सामूहिक भोज आयोजित करके सभी पत्रकारों का सम्मान बढ़ाया ।
उन्होंने मौजूद सभी पत्रकारों से सोहावल तहसील लेखपाल संघ के सभी पदाधिकारियों और तहसील के सभी कर्मचारी साथियों का अनवरत सहयोग करने का अनुरोध किया ।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि आप सभी सम्मानित पत्रकार साथियों और तहसील के सभी लेखपाल साथियों समेत तहसील के सभी कर्मियों का हमेशा एक दूसरे के साथ हमेशा सहयोग की भावना रही है । जिसकी तारीफ सभी लोग करते रहे है । इसी तरह से हम सभी लोग जनता के हित के लिए शासन की मंशा के अनुरूप और वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर हमेशा सहयोग करते रहे हैं और करते रहना है । जिससे कि अगर कोई व्यक्ति हमारे पास आता है और जब हम लोगों का उतना सहयोग नहीं कर पाते हैं जितना जनता को हम लोगों से उम्मीद रहती है ।
तो ऐसी स्थिति में जनता पत्रकार साथियों के पास जाकर सहयोग लेने जाती है ।
इस लिए हम सभी लेखपालों को और सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को एक दूसरे के साथ मिलजुल करके जनता को शासन की मंशा के अनुरूप सहयोग की भावना रखनी है जिससे कि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो सके और जनता का काम हो सके ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लालजी तिवारी ने सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार और उनकी पूरी टीम को पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार और पूरी कमेटी को धन्यवाद दिया। श्री तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि जब से सुशील कुमार अध्यक्ष बने है तब से पत्रकार साथियों के सम्मान में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं इसलिए सुशील कुमार और उनके संघ के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई।
वरिष्ठ पत्रकार अरुण पांडेय ने कहा कि लेखपाल संघ सोहावल अध्यक्ष सुशील कुमार ने पत्रकार साथियों के सम्मान में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी सम्मान समारोह आयोजित करके सभी पत्रकारों का सम्मान बढ़ाया है ।इसलिए तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार समेत तहसील लेखपाल संघ के सभी पदाधिकारियों को हर तरह के सहयोग करने के लिए हमारे पत्रकार साथी भी सदैव तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर पत्रकार शिवकुमार पांडेय और सोहराब खान समेत अन्य कई पत्रकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर सोहावल तहसील लेखपाल संघ अध्यक्ष सुशील कुमार , मंत्री राहुल यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह , उप मंत्री तरुण कुमार मिश्रा , सूरज कुमार , विजय निषाद महेंद्र कुमार तिवारी , शैलेंद्र दुबे , उत्कर्ष , सुभाष , देश दीपक , बाबादीन राजस्व निरीक्षक जय नारायण तिवारी , बलदेव तिवारी , उदय राज , शोभाराम यादव , ध्रुव राज यादव , उदय राज समेत समाजसेवी राजेश यादव और तहसील सोहावल और जिला मुख्यालय से पधारे संघ के पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही।
पत्रकार सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार संपादक जुर्म की दुनिया अशोक तिवारी , वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप पाठक वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल सिंह संपादक अमित यादव , लालजी तिवारी , राजन तिवारी , अरुण पांडेय , देवी प्रसाद वर्मा , सोहराब खान , अफरोज खान , फहीम खान , शिवकुमार पांडेय, रफीक अहमद , प्रदीप कुमार पाण्डेय,रामकल्प पाण्डेय , सालिकराम प्रजापति , अशोक मिश्रा , राजकरण वर्मा , राज नारायण पांडे , शशांक सिंह , धर्मेंद्र वर्मा , सुरेश सिंह बाबा , के के सिंह , संजीव सिंह , गौरव मिश्रा , कासिम अली आदि उपस्थित सभी पत्रकारों को सम्मनित किया

जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह जी के साथ गांव परानापुर में दीनानाथ दुबे जी के साथ शांतिभोज कार्यक्रम शामिल होते हुए।
24/12/2025

जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह जी के साथ गांव परानापुर में दीनानाथ दुबे जी के साथ शांतिभोज कार्यक्रम शामिल होते हुए।

23/12/2025

सोहावल तहसील में किसान पंचायत में किसान समस्याओं को सुनती नायब तहसीलदार

Address

Sanaha Sohawal Ayodhya
Ayodhya
224001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when UP AWADH posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share