16/07/2026
गौमाता, धर्म एवं सनातन संस्कृति की रक्षा के पावन संकल्प को समर्पित 81 दिवसीय 'गविर्ष्ट (गो-रक्षार्थ धर्मयुद्ध) यात्रा' के पावन अयोध्या आगमन पर आप सभी का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन।
यह दिव्य यात्रा गौ-संरक्षण, धर्मरक्षा तथा सनातन संस्कृति के गौरव एवं जनजागरण का प्रेरणादायी अभियान है। आइए, इस ऐतिहासिक एवं पुण्य अवसर के साक्षी बनें तथा पूज्य गुरुदेव के दिव्य सान्निध्य एवं पावन आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करें।
📅 दिनांक: 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
🕛 समय: दोपहर 12:00 बजे
📍 स्थान: पिपरी चौराहा, अयोध्या
आप सभी श्रद्धालुजन, धर्मप्रेमी एवं सनातन संस्कृति के हितैषियों से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पावन यात्रा का स्वागत करें, पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा गौ, धर्म और राष्ट्र की सेवा के इस महायज्ञ में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
जय गौमाता।
जय श्रीराम।
जय सनातन।