02/08/2026
आजमगढ़ की सगड़ी तहसील में तैनात कानंगो समौधी राम व लेखपाल प्रकाश यादव पर लग रहा है घूस लेकर जमीन की पैमाइश करने का आरोप। फरियादी हरिकेश यादव जो कि जियनपुर का रहने वाला है उसका कहना है- कानंगो और लेखपाल ने आदेश के बाद भी उसकी जमीन की पैमाइश करने के लिए अब तक ले लिये है ₹60000 रुपये। इसमें से एक बार ₹20000 कानंगो साहब को और एक बार ₹20000 लेखपाल साहब को वह दे चुका था। और जब तीसरी बार कानंगो साहब ने और भी ₹20000 की मांग की तब फरियादी ने अपने पुत्र की सहायता से पैसा देते हुए वीडियो बना लिया। इतने के बाद भी फरियादी शांत रहा, पर जब लेखपाल साहब ने एक आखिरी बार और ₹20000 की मांग कर दी, अब उसने इस वीडियो को पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी को ज्ञापन के साथ देने का निर्णय लिया। परंतु पीड़ित का कहना है कि सब जगह ज्ञापन देने के बाद भी अभी तक एक जांच कमेटी भी गठन नहीं की गई है, निलंबित करना तो दूर की बात है।
प्रशासन या आरोपित कानंगो व लेखपाल की तरफ से अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया गया है।