Ashok chauhan

Ashok chauhan news channel

13/10/2026

दिल्ली पुलिस मुझे डिटेन कर रही थी मेरे साथ धक्का मुक्की कर रही थी लेकिन पत्रकारों की एकता पुलिस पर भारी पड़ी और पुलिस को उल्टे पांव भागना पड़ा।


की निडर और बेबाक़ पत्रकार

और दैनिक भास्कर की टीम का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने सिर्फ़ इस आधार पर एकता दिखाई कि पत्रकार पत्रकार होता हैं भले ही वो किसी भी चैनल या किसी भी क्षेत्र का हो।

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला आजमगढ़ के SP डॉ अनिल कुमार के PRO को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश हुआ है।SP स...
13/10/2026

माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जिला आजमगढ़ के SP डॉ अनिल कुमार के PRO को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश हुआ है।
SP साहब के PRO ने सरकारी वकील को फोन पर अनपढ़ कहा था
उत्तर प्रदेश के DGP साहब से लेकर जिले के SP/SSP/ पुलिस कमिश्नर आदि को खूब फटकार लग रही है फिर भी इनमें सुधार नहीं आ रहा है

थाना निजामाबाद एवं थाना महराजगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।थाना निजामाबाद पुलिस ने फर्...
13/10/2026

थाना निजामाबाद एवं थाना महराजगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग मामलों में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
थाना निजामाबाद पुलिस ने फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि पर कब्जे का प्रयास करने तथा धमकी देने के मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
थाना महराजगंज पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में प्रकाश में आए 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया; थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क ने साइबर फ्रॉड की पीड़िता को ₹7,098 की धनराशि वापस कराई।*
थाना निजामाबाद: फर्जी दस्तावेज तैयार कर भूमि पर कब्जे का प्रयास करने के मामले में 01 अभियुक्त गिरफ्तार**
*पूर्व की घटना का विवरण-* थाना निजामाबाद क्षेत्र के मोहल्ला तेलीपुर निवासी अबु अकदश पुत्र आफताब द्वारा आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण ने साजिश के तहत उनकी भूमि को स्वर्गीय अब्दुल अजीज की संपत्ति दर्शाकर फर्जी एवं कूटरचित रजिस्टर्ड हिब्बानामा तैयार कराया। न्यायालय से मुकदमा हारने के बाद भी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर वादी एवं उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा दीवार एवं अहाते में रखे घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 187/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 324(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तारी का विवरण-* दिनांक 12.10.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त मोतीन अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी मोहल्ला तेलीपुरा, कस्बा निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 66 वर्ष को उसके घर से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
**2. थाना महराजगंज: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार**
*पूर्व की घटना का विवरण-* दिनांक 12.09.2026 को वादी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 221/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त अमित प्रजापति की नामजदगी गलत पाए जाने तथा पवन कुमार पुत्र चिंता राम निवासी छोटकी भैसहीं, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया।
*गिरफ्तारी का विवरण-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में दिनांक 13.10.2026 को उपनिरीक्षक सुबाष सिंह मय हमराह कांस्टेबल धीरज यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास से समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
**3. थाना फूलपुर: साइबर फ्रॉड की पीड़िता को ₹7,098 की धनराशि वापस कराई गई**
*घटना का विवरण-* आवेदिका पुष्पा यादव पत्नी महेन्द्र कुमार यादव निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 17.06.2026 को IRCTC/रेलवे विभाग का कर्मचारी बताकर ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस दौरान आवेदिका के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹30,000 निकाल लिए गए। आवेदिका द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33106260140853 है।
*पुलिस की कार्रवाई-* थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई तथा MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल एवं दूरभाष द्वारा संपर्क कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप आवेदिका के खाते में ₹7,098 की धनराशि वापस कराई गई।
*साइबर हेल्पडेस्क टीम-*
1. उपनिरीक्षक दयानन्द।
2. महिला मुख्य आरक्षी पूजा पाण्डेय, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़।
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा https://cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन शिकायत करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने वाला युवक गिरफ्तार।* आमगांव चौराहे पर विद्यालय ...
13/10/2026

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने वाला युवक गिरफ्तार।*
आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं को परेशान करने के मामले में दीदारगंज पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई, अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज।*
*आजमगढ़।* अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र, आजमगढ़ के निर्देशन तथा *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत अभियान चलाया जा रहा है।
➡️इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में 13 अक्टूबर को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव ने पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति टीम के साथ आमगांव चौराहे पर विद्यालय आने-जाने वाली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारा करने के आरोप में *अर्जुन कुमार बिन्द (20) पुत्र रामसिजारो निवासी जमदहा, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार* किया।
➡️इस मामले में थाना दीदारगंज पर मु0अ0सं0 189/2026, धारा 296 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम* में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल विरेन्द्र सरोज, कांस्टेबल अभय सिंह, महिला कांस्टेबल साक्षी सिंह, अंजिला निषाद, नन्दनी गुप्ता एवं खुशबु कश्यप शामिल रहीं।
*आजमगढ़ पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है

13/10/2026

प्रतापगढ़: ये हैं सुभाष पाल और दक्ष पाल। ये दोनों दोस्त मिशन शक्ति 6.0 के दौर में बाजार में बाइक से स्टंट कर रहे थे। महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहे थे। मिशन शक्ति टीम ने मनचले सुभाष और दक्ष को गिरफ्तार किया और सड़क पर परेड निकाली।

13/10/2026

यह वायरल वीडियो है और आजमगढ़ की बताई जा रही है
आजमगढ़ पुलिस इस वीडियो को संज्ञा में लेकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की कृपा करें
आजमगढ़ पुलिस ゚

12/10/2026

Massive crowds gather as political leaders march through the streets. What are your thoughts on this ongoing demonstration? Let us know below.

12/10/2026

Kolkata के Howrah Station मे बाप बेटी रिश्ते को तार तार कर रहे है Train की Wait करते वक्त।

ईस बाप ने अपनी बेटी की Private...View More

12/10/2026

जनशिकायतो को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराये जाने के क्रम में संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को दिशा निर्देश तथा नवरात्रि व दशहरा के त्यौहार को लेकर जनपद में किये गये पुलिस प्रबन्ध/ड्यूटियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा की बाइट ।

12/10/2026

#आजमगढ़ में ये क्या #पैसा लेकर क्या #खेल चल रहा है #सपा में कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोश

Address

Azmghar
Azamgarh
276001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ashok chauhan posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share