Janta News

Call Website Contact the business

Janta News Digital News Channel
(3)

11/10/2026

Live नवरात्र का पहला दिन, आजमगढ़ के धनछुला स्थित मां कालिका की आरती

@टॉप फ़ैन Janta News Saurabh Singh Rajput Angad Yadav एड.नितिन यादव Waseem Ahmad #

 #अयोध्या को लेकर योगी-अखिलेश आमने-सामनेआजमगढ़/अयोध्या । अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की...
11/10/2026

#अयोध्या को लेकर योगी-अखिलेश आमने-सामने

आजमगढ़/अयोध्या । अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी, इसके जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखिलेश यादव भी अयोध्या से नामांकन करें, वे भी चुनाव लड़ेंगे। दोनों नेताओं के इस बयान के बाद अयोध्या की सियासत गरमा गई है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह मुकाबला राजनीतिक चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है।

10/10/2026

#आजमगढ़ के सेंटरवा बाजार में मुख्य अतिथि सपा नेता शाहिद संजरी ने जिला स्तरीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
@टॉप फ़ैन Saurabh Singh Rajput Angad Yadav एड.नितिन यादव Waseem Ahmad Ashok Singh Azamgarh आजमगढ़ की शान(AZAMGARH KI SHAN) धृष्टद्युम्न प्रजापति उर्फ भरत Hemlata Rai Janta Samachar Up रवि चौबे Aao Kabhi Azamgarh आदित्य सिंह कोल्हूखोर J H NEWS Ajeet Yadav Jitendra Rai Mohammad Umair Janta News जितेन्द्र प्रताप सिंह सिंह अजीत सिंह योगीसेवक Rupeli Nayak #

10/10/2026

#मुख्य अतिथि सपा नेता शाहिद संजरी ने जिला स्तरीय मैराथन दौड़, प्रतियोगिता सेंटरवा बाजार, निजामाबाद, आजमगढ़ का झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान खिलाड़ियों को भी किया संबोधित

10/10/2026

जिला स्तरीय मैराथन दौड़, प्रतियोगिता सेंटरवा बाजार, निजामाबाद, आजमगढ़

 #एक कुंतल मांस बरामद, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिसआजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक...
10/10/2026

#एक कुंतल मांस बरामद, 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव में शुक्रवार की देर रात गोवंश काटकर मांस बेचने की सूचना पर फरिहा पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा लगभग एक कुंटल के आसपास गो मांस बरामद किया, पुलिस ने मौके से चपड़, लकड़ी ठीहा, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और प्लास्टिक की थैलियां सहित अन्य सामान बरामद किया है, पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है । शुक्रवार की देर शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार राय हमारा पुलिस कर्मियों के साथ फरिया पुलिस बूथ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान सूचना मिली, कि फरिहा निवासी जाहिद पुत्र मोइनुद्दीन के मकान में गोवंश काटकर मांस बेचा जा रहा है । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस का दावा है कि मकान के अंदर मौजूद लोग छत के रास्ते अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, टीम ने मकान के आंगन से तीन प्लास्टिक की बोरियों में रखा मांस बरामद किया, इसके अलावा इससे संबंधित अन्य सामान भी बरामद किया है, स्थानीय लोगों ने बताया कि दूध देने वाली गाय को लाकर आरोपियों ने मांस बेचने के लिए काटा था, वहीं अन्य लोगों का कहना है कि फरिहा में यह कोई नई बात नहीं है, आए दिन कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह से बात करने पर उन्होंने बताया कि लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है, सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाएगा ।

 #चोरी की 03 साइकिल एवं 01 गैस सिलेंडर बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तारआजमगढ़। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की 3 साइकिल व ...
10/10/2026

#चोरी की 03 साइकिल एवं 01 गैस सिलेंडर बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने चोरी की 3 साइकिल व एक गैस सिलेंडर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि दिनांक 03.08.2026 को प्राथमिक विद्यालय धनावाँखास के रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किए जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 265/2026 धारा 305(e)/331(4) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान चोरी की साइकिलों के संबंध में भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए तथा अभियुक्त विनोद यादव का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी का विवरण
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष कप्तानगंज के नेतृत्व में व0उ0नि0 गंगाराम बिंद एवं उ0नि0 अमन तिवारी मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 09.10.2026 को रात्रि करीब 01:00 बजे चेवता जाने वाली सड़क पर आगे से अभियुक्त विनोद यादव पुत्र स्व0 लालधारी यादव, निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना कप्तानगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे/निशानदेही से चोरी की 03 साइकिल एवं 01 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया गया। मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

 #डिजिटल अरेस्ट से बचाव के प्रति छात्रों को किया जागरूकआजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर...
10/10/2026

#डिजिटल अरेस्ट से बचाव के प्रति छात्रों को किया जागरूक

आजमगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी अपराध कौस्तुभ त्रिपाठी के नेतृत्व में दिनांक 09.10.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा नेशनल जुबली इंटर कॉलेज, रानी की सराय, आजमगढ़ में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं आमजन को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी एप डाउनलोड कराने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक कराने, गिफ्ट एवं लॉटरी के नाम पर धोखाधड़ी, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, म्यूल अकाउंट तथा सेक्सटॉर्शन जैसे साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। लाउडहेलर के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं पम्पलेट वितरण कर जनजागरूकता बढ़ाई गई। साइबर पुलिस द्वारा सलाह दी गई कि अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें तथा अनजान नंबरों से आने वाली वीडियो कॉल से सावधान रहें। साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर *1930* पर कॉल करें अथवा *[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)* पर शिकायत दर्ज कराएं।

 #जनता न्यूज की अपील, इस युवक को खोजने में करें मदद
09/10/2026

#जनता न्यूज की अपील, इस युवक को खोजने में करें मदद

Address

Azamgarh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janta News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janta News:

Shortcuts

Share