24/09/2026
सोशल मीडिया पर गाली-गलौज एवं धमकी भरे पोस्ट करने वाले युवक के विरुद्ध “ऑपरेशन वज्रपात” के तहत तहबरपुर पुलिस की कार्रवाई*
सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति एवं दबंगई को बढ़ावा देने वालों पर पुलिस की सख्त नजर*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* के निर्देशन में थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा *“ऑपरेशन वज्रपात”* के तहत सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति, दबंगई एवं भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज एवं धमकी भरे पोस्ट करने वाले प्रियांशु चौरसिया पुत्र राजकुमार चौरसिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बेलवा बिशुनपुर, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़ की इंस्टाग्राम आईडी priyanshuu0001 चिन्हित की गई। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके द्वारा उग्र होकर शांति व्यवस्था प्रभावित करने की स्थिति उत्पन्न की गई। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना तहबरपुर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को धारा 170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के अन्तर्गत समय करीब 11:20 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष चालान किया गया।
*गिरफ्तारी/कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम–* उ0नि0 सूर्यपाल, का0 वन्दन सिंह, थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़।